Search This Blog

Showing posts with label #Punjabi Vikas Manch Noida. Show all posts
Showing posts with label #Punjabi Vikas Manch Noida. Show all posts

Sunday, 13 April 2025

*पंजाबी विकास मंच* द्वारा आयोजित बैसाखी महोत्सव


*पंजाबी विकास मंच* ने दिनांक 12.4.2025 को शाम 7:00 से गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-12 नोएडा में बैसाखी महोत्सव के पर्व को पंजाबी संस्कृति के अनुसार बहुत धूम धाम से मनाया।

*बैशाखी* की परम्परानुसार श्रद्धा पूर्वक *शबद कीर्तन विश्व प्रसिद्ध भाई जसप्रीत सिंह जवादी कला वालों द्वारा * किया गया व लंगर* का आयोजन किया गया । 

इस अवसर पर पंजाबी विकास मंच के *चेयरमैन पंजाबी रतन दीपक विग* ने उपस्थित पंजाबी परिवारों को वैशाखी पर्व की महता बताते हुए कहा कि - 


हमारा देश विभिन्न त्यौहारों का एक खूबसूरत गुलदस्ता है। इस गुलदस्ते का एक सुंदर फूल है ‘बैसाखी’। 

वैसाखी पंजाब के कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है। वैसाखी एक वसंत उत्सव है जो हर साल 12-13 या 14 अप्रैल को होता है।इस दिन को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है। 

इसी दिन सिखों के दसवें *गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी* ने 1699 ईस्वी को आनंदपुर साहिब में ‘पांच प्यारों’ को अमृत छकाकर ‘खालसा पंथ’ की सृजना की थी। पांच प्यारों को अमृत छकाने का मूल उद्देश्य गुलाम मानसिकता की जिंदगी व्यतीत कर रही जनता में ‘चढ़दी कला’ अर्थात जोश और शक्ति की भावना भर कर आत्मबल और शक्ति पैदा करना था ताकि हर प्रकार के जुल्म का डट कर सामना कर सके। इस पंथ के द्वारा *गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी* ने लोगों को धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव छोड़कर इसके स्थान पर मानवीय भावनाओं को आपसी संबंधों में महत्व देने की भी दृष्टि दी।इस दिन गुरुद्वारों में विशेष उत्सव मनाए जाते हैं। 

बैसाखी के दिन हिंदु समाज की मान्यता है कि देवी गंगा नदी स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरी थीं। इस लिए देश में सबसे बड़े वैशाखी मेलों में से एक हरिद्वार में आयोजित किया जाता है, जो एक महत्वपूर्ण तीर्थ है। 

वैशाखी पर गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए लगभग 50 लाख तीर्थयात्री हरिद्वार में ब्रह्म कुंड में आते हैं।

पंजाबी विकास मंच के *डिप्टी चेयरमैन संजीव पूरी**ने बताया कि - 

भारत भर में बैसाखी का पर्व सभी जगह मनाया जाता है और इसे दूसरे नाम से खेती का पर्व भी कहा जाता है। किसान इसे बड़े आनंद और उत्साह के साथ मनाते हुए खुशियों का इजहार करते हैं। बैसाखी मुख्यतः कृषि पर्व है। पंजाब की भूमि से जब रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है तब यह पर्व मनाया जाता है। 

इस कृषि पर्व की आध्यात्मिक पर्व के रूप में भी काफी मान्यता है। किसान इस दिन अपनी अच्छी फसल के लिए भगवान को धन्यवाद देते है। 

इस दिन पवित्र सरोवर  मे स्नान का अपना अलग महत्व है सुबह के समय से ही स्नान आदि के बाद सिक्ख लोग श्री गुरुद्वारा साहेब जाते है। इस दिन श्री गुरुद्वारा साहेब मे *श्री गुरु ग्रंथ साहेब* का पाठ किया जाता है, कीर्तन आदि करवाए जाते है. नदियो किनारे मेलो का आयोजन किया जाता है 

पंजाबी लोग इस दिन अपनी खुशी को अपने विशेष नृत्य भांगड़ा के द्वारा भी व्यक्त करते है. बच्चे बुड़े महिलाए सभी ढोल की आवाज मे मदमस्त हो जाते है और हर्षो उल्लास से नाचते गाते है। 

 उन्होंने  कहा कि पंजाबी विकास मंच का प्रयास  सदैव अपने सभी हिंदू सिख पर्वों  व गुरुओं की शिक्षा को आज की जेनरेशन तक पहुँचाना व उन्हें अपनी संस्कृति से अवगत कराना है। 

कीर्तन के उपरांत गुरु घर की लंगर की सेवा  की गई। सभी पंजाबी परिवार व अन्य उपस्थित गुरु संगत जिनकी संख्या तक़रीबन 600 से अधिक थी लंगर प्रसाद लेकर अति आनंदित हुए और उसकी सराहना की। 

पंजाबी विकास मंच के *संरक्षक जे एम सेठ ** ने संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष बैसाखी 12-13 या 14 अप्रैल को मनाई जाती है इस दिन से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है । क्योंकि सूर्य स्वयं की राशि मेष में आता है सूर्य 12 राशियों का भ्रमण करने के बाद स्वयं की राशि मेष में उच्च का होता है सूर्य सभी ग्रहों का राजा है सूर्य के उच्च में आने के कारण इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत *शुभ* मानी जाती है सूर्य के उच्च में आने से जो अलौकिक किरणें सूर्य के द्वारा जो पृथ्वी में आती है वह नदियों में समा जाती है वह वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होती है  बैसाखी के दिन नदियों में स्नान करने से आभामंडल में तीव्रता आती है और कई रोगो का नाश भी होता है ।

इस वर्ष वैशाखी पर्व को मनाने में विशेष रूप से  

पीवीएम के सरांक्षक जे एम सेठ,  एस पी कालरा , चेयरमैन पंजाबी रत्न दीपक बिग , अध्यक्ष जी०के॰बंसल, डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील वाधवा,संजीव बाँधा,हरीश सभरवाल,उपाध्यक्ष-प्रदीपवोहरा,आर के भट्ट,संजय खत्री,कोषाध्यक्ष-अजय साहनी, सचिव-अलका सुद व एस एस सचदेवा,सरोज भाटिया,सह सचिव अमरदीप शाह,रितु दुग्गल व प्रभा जयरथ, ऑडिटर प्रेम अरोड़ा और अन्य पदाधिकारी,देवेंद्र सिंह चावला,राज कुमार नारंग,अमरजीत कौर,सुनील वर्मा,सुषमा नेब,गौरव जग्गी, प्रवीण पासी, शरण चौहान, अंजू मग्गू, विक्की कलसी, सविता अरोड़ा, राजीव चावला, इंद्रपाल खांडपुर, अजय अग्रवाल, आदि पंजाबी समाज के लोगों का स्वागत करने के लिए वहाँ उपस्थित थे। 

इस कार्यक्रम का पूरा प्रबंध करने के लिए  नोएडा के समस्त पंजाबी परिवारों ने तन मन धन से पूरा सहयोग किया। 

दीपक बिग- +91 81303 65436

जे एम सेठ-9810290073









Thursday, 13 June 2024

पंजाबी विकास मंच ने श्रद्धापूर्वक मनाई निर्जला एकादशी और गुरू अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

 


जय माता  दी।

सत श्री अकाल ।।


         *पंजाबी विकास मंच*

*'Unity, Strength and  Power



हिंदू धर्म में 24 एकादशियों का बहुत महत्व है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। इसकी कथा में हिंदू धर्म की बहुत बड़ी विशेषता है कि वह सबको धारण ही नहीं करता है, सबके योग्य नियमों की लचीली व्यवस्था भी करता है। महर्षि वेदव्यास ने पाडंवों को एकादशी व्रत का संकल्प कराया तो भीम ने कहा,’’पितामह इसमें  प्रति पक्ष एक दिन के उपवास की बात कही है। पर मैं तो एक समय भी भोजन के बगैर नहीं रह सकता। मेरे पेट में ’वृक’ नाम की जो अग्नि है उसे शांत रखने के लिए मुझे कई लोगों के बराबर और कई बार भोजन करना पड़ता है। क्या अपनी उस भूख के कारण मैं एकादशी जैसे पुण्य व्रत से वंचित रह जाऊंगा?’’ यह सुनते ही महर्षि ने भीम का मनोबल बढ़ाते हुए कहा,’’आप ज्येष्ठ मास की निर्जला नाम की एकादशी का व्रत करो। तुम्हें वर्ष भर की एकादशियों का फल मिलेगा।’’ इस एकादशी पर ठंडे र्शबत की जगह जगह छबीलें लगाई जातीं हैं। जिसे पीकर भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत मिलती है। स्वयं निर्जल रह कर जरुरतमंद या ब्राह्मणों को दान दिया जाता है।

     सिख समुदाय में गुरु परंपरा के पाँचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस उनकी शहादत को याद करने के लिए मनाते हैं। गुरु अर्जुन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद हैं। इन्होंने धर्म के लिए अपनी शहादत दी। इनके शहीदी दिवस पर जगह जगह ठंडे र्शबत की छबीलें लगाई जाती हैं। गुरु जी ने सिखों को अपनी कमाई का दसवां हिस्सा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित किया।

  आज 13 जून 2024,को निर्जला एकादशी और गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 55 की बाहरी मेन रोड पर, सेक्टर 22 नौएडा के सामने 11 बजे से दोपहर 2.30 तक पंजाबी विकास मंच द्वारा ठंडे शरबत की छबील का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंदों को तौलिये भी वितरित किये गये। यह विशाल कार्यक्रम इकोफ्रैंडली था। कागज के गिलासों का उपयोग किया गया। डस्टबिन की व्यवस्था थी। छबील का उद्घाटन दीपकविग, जे॰एम॰ सेठ जी ओ पी गोयल व जी के बंसल ओर हरीश सभरवाल संजीव पुरी          ने रिबन काट कर किया।  इस पावन पर्व पर , दीपक विग,जी.के. बंसल, संजीव पुरी,जे ऐम सेठ,ओ पी गोयल,विनोद ग्रोवर,संजीव बांदा, सुनील वाधवा, ऐस पी कालरा,अमरदीपशाह, प्रदीप वोहरा, सुनील वर्मा,हरीश सबरवाल,, वंदना बसंल, अलका सूद, नीता भाटिया,निर्मल हांडा,  मंजु सेठ, नीलम भागी, अंजना भागी, प्रभा जयरथ , सवकेश गुप्ता, ऋतु दुग्गल, मंजू शर्मा, पारुल सेठ, गौरव जग्गी यशपालभनोट, एस॰एस॰सचदेवा , संजय खत्री,सुषमा नेब,अजय साहनी अमरजीत कौरअजय अग्रवाल सविता अरोरा ने बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं पंजाबी विकास मंच के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

प्रेषक.....

दीपक विग (चेयरमैन -  पंजाबी विकास मंच)8130365436

जीके बंसल (अध्यक्ष - पंजाबी विकास मंच)।                                                    जे ऐम सेठ ( सरंक्षक व मीडिया प्रभारी )


















Sunday, 28 January 2024

लाज़वाब कार्यक्रम

 


 *#पंजाबी विकास मंच* के द्वारा सामुदायिक केंद्र सेक्टर 56 नोएडा में  *विशाल पंजाबी समाज* को संगठित करके #लोहड़ी का विशुद्ध *पंजाबी सांस्कृतिक* कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे

हमारे *प्रथम* *पंजाबी* *रत्न* आदरणीय चेयरमैन *दीपक विग* जी की सूझ बूझ से कार्यक्रम ने नोएडा में पंजाबियों का *परचम* लहरा दिया।


 प्रथम बार नोएडा में सभी *राजनैतिक व सामाजिक* *गणमान्य* *अतिथियों* के द्वारा *आपसी सद्भाव* से लोहड़ी के कार्यक्रम में एक *मंच से* *सहभागिता* की गई,ये नोएडा में एक *मिसाल* कायम हो गई है। 


हमारे आदरणीय मुख्य अथितियों में *हमारा* *संसद हमारा अभिमान* *डॉक्टर* *महेश शर्मा* जी ने *मंच* से *पंजाबी विकास मंच* की *भूरी भूरी प्रशंशा* की जिसका श्रेय  सर्वप्रथम *2017* से पंजाबियों को जोड़ने के लिए *_पंजाबी रत्न_* *आदरणीय* *दीपक विग* जो को ही जाता है। हम सभी पंजाबी *सौभाग्यशाली* है की हमे *पंजाबी विकास मंच* का सदस्य बनने का *सौभाग्य* प्राप्त हुआ है।


हम अपने सभी *आदरणीय सामाजिक* , *__राजनैतिक विशिष्ठ__* *अथितियो ,* *पदाधिकारियों* व हमारे *पंजाबियों के दिल* *की धड़कन* हमारे *आदरणीय* *सदस्यगणो* का बहुत बहुत *धन्यवाद* व *_आभार_* प्रकट करते है जिन्होंने *लोहड़ी* के कार्यक्रम में *चार चांद* लगा दिए और *पूर्ण विश्वास* रखते है कि भविष्य में भी हमे आप सभी का *प्यार व* *आशीर्वाद*  मिलता रहेगा। 

एस.पी.कालरा & जी. एम. सेठ #punjabivikasmanchnoida , #पंजाबीविकासमंचनोएडा 

🙏🙏🙏🙏❤️❤️