मैं जब अमेरिका गई तो दित्या मुझसे हिंदी में बात करती थी। जाने से पहले जब भी मैं वीडियो कॉल करती वह मुझे कहती, "नानी आओ।" मैं उसे जवाब देती कि तू मेरे साथ हिंदी में बात करेगी तो आऊंगी। उत्कर्षनी और राजीव जी उससे हिंदी में बात करते हैं। मेरे वहां जाने पर उसने मेरे साथ हिंदी में ही बात की और हर वक्त मेरे साथ रही सोई भी मेरे साथ थी। उसे डर था मैं भारत न लौट जाऊं। डेढ़ महीने बाद जब मैं लौटी, एयरपोर्ट पर मुझे जाते देखकर वह चीख़ चीख़ के रोने लगी। मेरा मन भी भारी था। मेरे बाजू में बैठकर मुझे छोड़ने आई थी। गाड़ी से उतरते समय मैंने उसे प्यार भी नहीं किया। रोने से डर कर मैं उससे मिली नहीं। उसे बिना देखें एयरपोर्ट चली गई। भारत आने पर जब भी मैं वीडियो कॉल करती। वह हिंदी नहीं बोलती। जब भी मैं कहती, " दित्या हिंदी बोलो। " वह जवाब देती, "मैं भूल गई I forgot." 3 महीने बाद मैं फिर अमेरिका गई। उसने एक भी शब्द मुझसे हिंदी का नहीं बोला। घूमती, फिरती, सोती मेरे साथ थी। अजीब तरह से गुस्से में भरी रहती। समझदार इतनी कि मुझे नानी कहती है लेकिन अपने स्कूल में, डांस, स्विमिंग, सॉकर क्लास के टीचर और दोस्तों से मेरा परिचय कराते समय कहती, "माय ग्रैंडमा।" उत्कर्षनी बताती है ऐसा इसलिए कहती है कि यहां नानी शब्द नहीं होता तो कोई नानी को नैनी न समझें।😃 पर मुझसे नाराजगी दिखाने का यही तरीका था कि एक शब्द भी हिंदी का न बोलना। केरल का एक परिवार इनका मित्र है। उनका बेटा केलव और दित्या एक ही अस्पताल में एक ही दिन पैदा हुए थे। उत्कर्षनी ने उनसे कहा कि दित्या को पता नहीं क्या हो गया! पिछली बार मम्मी आई थीं यह उनसे हिंदी में बोलती थी 1 मिनट भी आंखों से ओझल नहीं होने देती हैं। इस बार उनके आते ही हिंदी बोलना बंद और गुस्से में रहती है। उन्होंने कहा, " यह उनसे नाराज है। मेरे मम्मी पापा भी जब पहली बार इसको छोड़ कर गए थे। दोबारा आए तो केलव का भी उनसे यही व्यवहार था। जब वह काफी दिन रह लिए फिर यह उनसे नार्मल हो गया। अब इसको यह समझ आ गया कि यह आते जाते रहेंगे। अब सबको तसल्ली हो गई है । एक महीने बाद दित्या मेरे साथ पहले जैसी हो गई। साढ़े चार महीने रुकी फिर उसको धीरे-धीरे समझाया कि मैं वापस जा रही हूं फिर मैं आऊंगी। उसको समझ आ गया कि जाने के बाद आते भी हैं फिर जाते हैं। दित्या हिंदी में बात करने लगी। जहां उसको शब्दों की कमी होती है। अपनी कोई भाषा बोल देती है। इंग्लिश तो वहां बोलते हैं, स्पेनिश सीख रही है। घर में हिंदी बोली जाती है। इससे हिंदी में पूछे प्रश्न का जवाब सुने 😃 https://www.instagram.com/reel/Dbq5FqPS9_C/?igsh=MXBvd2FzMndybHR6eA==
