Search This Blog

Sunday, 1 February 2026

कार्ल्सबैड शहर न्यू मेक्सिको की ओर और स्टे Head to Carlsbad City, New Mexico and stay Migration to America अमेरिका प्रवास Neelam Bhagi नीलम भागी

 


      रास्ते में गाड़ी की सीमा 70-75 मील प्रति घंटा दी गई थी, अब हमें कहीं जाना नहीं है। कार्ल्सबैड शहर में स्टे करना है क्योंकि यहां से  कैवर्न्स नेशनल पार्क तक आसानी से पहुँचा जा सकता है। अलामोगोर्दो से टेक्सस की दूरी लगभग 370 मील (596 किमी) है, और यह दूरी लगभग 5-6 घंटे में तय की। यह तो अच्छा है कि 4 साल की दित्या यात्रा एंजॉय कर रही है। ग्वाडालूप नेशनल पार्क से कार्ल्सबैड शहर न्यू मेक्सिको, की ओर चल दिए। कार्ल्सबैड, अमेरिका के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित एक छोटा शहर है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर कार्ल्सबैड कैवर्न्स नेशनल पार्क के निकट स्थित है, जो एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। कार्ल्सबैड शहर का ऐतिहासिक महत्व है, जिसमें पुराने खनन शहर और ऐतिहासिक इमारतें शामिल हैं। शहर के पास पेकोस नदी बहती है, जो एक सुंदर पर्यटन स्थल है। शहर में पहुंचते ही एक जगह खूब क्रेन खड़ी हैं। उन्हें देखते ही राजीव जी हंसते हुए बोले" ऐसे लगता है जैसे कि यह पर्यटकों को सलामी दे रहीं हैं। उत्कर्षनी ने ऐसा चाइनीज़ रेस्टोरेंट ढूंढ लिया लिया, जिसमें वेज, नॉन बुफ़े है। कहीं और तो अब जाना नहीं है। शाम हो रही है इसलिए पहले खाना खाने चल दिए। यहां वेज की बहुत वैरायटी है। मैं भोजन उतना ही लेती हूं, जितना खा सकूँ। खाना बर्बाद करना मेरी फितरत में नहीं है इसलिए चाइनीस फूड की लगभग सभी वैरायटी मैंने थोड़ी-थोड़ी ली है और तस्वीरें आपके लिए लगाई हैं। तब भी राजीव जी बोले, "अापने फलां फलां डिश तो खाई  ही नहीं।" यहां वेज और नॉनवेज बुफ़े अलग अलग नहीं होते हैं। पढ़ पढ़ कर बड़ी सावधानी से लेती हूँ।😃खाने के बाद हम स्टे के लिए निकले। यहां हमें मोटल में आजू बाजू ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरे मिल गए और उसके आगे ही हमारी गाड़ी पार्क हो गई। जिससे हमें ज्यादा सामान भी अंदर नहीं लाना पड़ा। यह बहुत बड़ी जगह में है और भारतीय भाई का है। शायद दिन भर कार चेयर में बंधी रहने के कारण दित्या, यहां बहुत शैतानी कर रही है। उत्कर्षनी राजीव  के कमरे में होती है तो कहती नानी के पास जाऊंगी, जैसे ही कमरे से बाहर आती है तो भागना शुरू कर देती है।     https://www.instagram.com/reel/DUOdtOhEg1r/?igsh=emF5Z2Jyc3pmYzZn  

      

क्रमशः