Search This Blog

Showing posts with label #Food Standards Save Lives. Show all posts
Showing posts with label #Food Standards Save Lives. Show all posts

Thursday 8 June 2023

क्या फ्रिज में रखने से खाना ठीक हो जाता है? नीलम भागी Neelam Bhagi

अक्सर मैंने महिलाओं को देखा है वह  खाने आदि को पहले बाहर रखे रहेंगी, बाद में उसे फ्रिज में रख देती हैं। उनकी सोच है कि  फ्रिज में खाना खराब नहीं होता है।

 फ्रिज या  रेफ्रिजरेटर का काम है।

बैक्टीरिया की गतिविधियों को धीमा करना है। न कि आपके बनाए भोजन को, जिसे आपने कई घंटे बाहर रखा है, उसे सुधारना। फ्रिज आज के समय में बहुत बड़ी जरूरत है। पर उसका उपयोग भी समझना चाहिए। आप जिस स्थिति में उसमें खाद्य पदार्थ रखेंगे, वह उसकी खराब होने की समय सीमा बढ़ा देता है इसलिए उसे कुछ समय बाद उपयोग में लाया जा सकता है। कामकाजी महिलाएं समय के अभाव में घर में बड़ा से बड़ा फ्रिज रखती हैं क्योंकि छुट्टी के दिन फल, सब्जियां और कुछ भोजन के लिए तैयारियां करके, रोज की भागदौड़ की जिंदगी में, समय बचा लेती हैं । जिन लोगों के घर ऐसी जगह हैं, जहां प्रतिदिन वेंडर ताजी फल सब्जियां लेकर, आपके घर के आगे आते हैं।  वे भी बड़े-बड़े फ्रिज रखते हैं। चलिए यह तो अपनी अपनी जरूरत और सोच है, लेकिन फ्रिज में पका हुआ खाना रखने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। अधिकतर घरों में ताजा खाना बनता है और उसी वक्त खाया जाता है लेकिन अगर बच जाता है तो उसे तुरंत ठंडा करके फ्रिज में रखें। ताकि बाहर रखा रहने से उसमें बैक्टीरिया बनने की क्रिया ज्यादा न हो जाए। हमेशा एक ही बात को दिमाग में रखना चाहिए वह यह है

" फ्रिज  बैक्टीरिया बनने की प्रक्रिया को धीमा करता है न कि ठीक करता है।"

हमारे देश में कुछ शहरों को छोड़कर, बिजली भी समस्या है। उसका असर भी खाने पर पड़ता है इसलिए उतना  बनाएं, जितना खाया जाए या फिर से जल्दी इस्तेमाल हो। गर्म खाना रूम टेंपरेचर  पर ही फ्रीज में रखा जाता है। अब खाने को रूम टेंपरेचर में लाने के लिए मौसम का भी  प्रभाव पड़ता है। जैसे सर्दी में तुरंत ठंडा हो जाता है और हम रख देते हैं। गर्मी और बरसात में देर से ठंडा होता है। मसलन दूध से तो हर परिवार का वास्ता पड़ता है। गर्मी में बाहर रूम टेंपरेचर पर लाने के लिए काफी देर बाहर रखा रहता है। जिससे  उसमें बैक्टीरिया बनने की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू




हो जाती है। इसलिए मैं बड़ी थाली में पानी डालकर, उसमें गर्म खाना या दूध रख देती हूं। साथ में पंखा चल रहा हो तो बहुत जल्दी ठंडा  हो जाता है और फिर फ्रिज में संभाल दिया जाता है।  7 जून को विश्व खाद्य संरक्षण दिवस #World #Food #Saftey #Day मनाया जाता है। जिसका प्रतिवर्ष थीम होता है। और इस वर्ष खाद्य जनित बीमारियों को रोकना बीमारियों के बोझ को कम करना है। डब्ल्यूएचओ थीम 20 23 खाद्य मानक जीवन बचाते हैं। फूड स्टैंडर्ड सेव लाइफ #Food #Standards #Save #Lives  इस थीम का उद्देश्य खाने के नए मानकों के महत्व को बताना है। गलत खानपान से गंभीर बीमारियां से बचाना है जिससे लोग सुरक्षित और पौष्टिक आहार लें।