Search This Blog

Tuesday, 31 March 2026

एयरबिन (Airbnb) का मतलब, ग्रैंड कैनयन नेशनल पार्क की ओर ,Towards Grand Canyon National Park Arizona USA Neelam Bhagi नीलम भागी Part 75

 


अमेरिका में सात राज्यों की इस लम्बी यात्रा में खाने और रहने में होटल आदि में जहां भी कोई अलग सा परिवर्तन आया तो उसका मैंने ज़िक्र किया है। हमारी यात्रा क्रिसमस और नए साल पर गीता, दित्या की छुट्टियों के कारण, इस समय पर हैं और यह समय यहां पर यात्रा का सीजन होता है। ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क एरिजोना के कोकोनिनो काउंटी में स्थित है, जो फ्लेगस्टाफ शहर के पास है।


 ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क के पास स्थित निकटतम शहर, फ्लेगस्टाफ, विलियम्स, टुसायन एरिजोना के शहर हैं, यहां कहीं भी होटल में स्टे नहीं मिला था। इसलिए हम शहर से 20 मील दूर एक गांव की ओर जा रहे हैं। जहां हमें खुशकिस्मती से एयरबीन 2 दिन के लिए मिल गया है। मैंने एयरबिन पहली बार सुना है। अभी तो हम सजे धजे शहर से खाने पीने के सामान की शॉपिंग करके अपने स्टे एयरबीन की ओर चल दिए। मुझे बहुत अच्छा लग रहा था कि एयरबिन में रहने का भी अनुभव होगा और अमेरिका का गांव भी देखूंगी। रास्ते में उत्कर्षनी मुझे एयरबिन के बारे में बताने लगी। एयरबिन मार्केटप्लेस है जो लोगों को अपने घर या अपार्टमेंट को किराए पर देने की सुविधा प्रदान करता है। यह 2008 में ब्रायन चेस्की, जो गेबिया, और नाथन ब्लेचार्चिक द्वारा स्थापित किया गया था। एयरबीन का उद्देश्य लोगों को यात्रा के दौरान रहने के लिए एक अनोखा और स्थानीय अनुभव प्रदान करना है। होस्ट, लोग अपने घर या अपार्टमेंट को एयरबीन पर सूचीबद्ध करते हैं।

गेस्ट लोग एयरबीन पर अपनी यात्रा की तारीखें और स्थान दर्ज करते हैं और उपलब्ध घरों को देखते हैं।

गेस्ट घर को बुक करते हैं और एयरबीन के माध्यम से भुगतान करते हैं।

गेस्ट घर में रहते हैं और होस्ट के साथ संवाद करते हैं।

गेस्ट और होस्ट दोनों एक दूसरे के बारे में रिव्यू लिखते हैं। एयरबीन में रहना भी अपने आप में अनोखा अनुभव होगा।

एयरबीन पर रहने से आपको स्थानीय लोगों के साथ जुड़ने और अनोखा अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलता है। लोकल एयरबीन पर रहने से आपको स्थानीय इलाके में रहने का अनुभव मिलता है ।

इसमें रहने से नियमों का पालन करना पड़ता है। लाजवाब सड़क पर हमारी गाड़ी चल रही है। मैं अमेरिकन गांव का इंतजार कर रही हूं और गूगल ने कह दिया, हमारा डेस्टिनेशन आ गया! रात के 9:00 बजे हैं।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWl4ym6gALh/?igsh=azUyenB1bnR3NDJq

https://www.instagram.com/reel/DWkzCupgBsg/?igsh=NDl5angxZ215aDlz

Monday, 30 March 2026

यह कोलोराडो पठार (Colorado Plateau) का हिस्सा है ग्रैंड कैनयन नेशनल पार्क की ओर ,Towards Grand Canyon National Park Arizona USA Neelam Bhagi नीलम भागी Part 74

 


सूर्य के प्रकाश और दिन के समय के आधार पर इन चट्टानों का रंग बदलता हुआ प्रतीत होता यहाँ वाइल्डकैट ट्रेल (Wildcat Trail) जैसी पगडंडियों पर पदयात्रा कर सकते हैं,  प्रतिबंधित क्षेत्रों को देखने के लिए नावाजो गाइड के साथ टूर लेना भी एक लोकप्रिय विकल्प है। अब रास्ते में गाड़ी से पहाड़ियों के साथ-साथ कैन्यन भी दिखाई देने लगी। कैन्यन (Canyon) एक प्रकार की गहरी और संकरी घाटी होती है, जो आमतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाती है। यह एक प्राकृतिक रूप से बनी हुई घाटी होती है, जो नदी या अन्य जल स्रोतों के द्वारा बनाई जाती है। रास्ते में जो दिख रही है, उन्हें गाड़ी से ही दूर से देख रहे हैं। कहीं पर अंधेरा होने से पहले गाड़ी से उतर कर भी, उत्कर्षनी और राजीव जी देखने लगते हैं। मैं गाड़ी में ही बैठी रहती हूं क्योंकि कल तो ग्रैंड कैनयन नेशनल पार्क के अंदर देखने  आना ही है। तभी देख लूंगी और दूसरा शाम को ठंड  बहुत है। क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWhKTwrj2ce/?igsh=MThuYW90eDFlNXo4dQ==

https://www.instagram.com/reel/DWieuqAAMgs/?igsh=OXB2Zm92cDFvNjIw





Sunday, 29 March 2026

नवाजो नेशन ट्राइबल पार्क, ग्रैंड कैनयन नेशनल पार्क की ओर ,Towards Grand Canyon National Park Arizona USA Neelam Bhagi नीलम भागी Part 73

 



नवाजो नेशन (Navajo Nation) यह पूरा क्षेत्र नवाजो नेशन ट्राइबल पार्क का हिस्सा है और नवाजो लोगों के लिए पवित्र भूमि मानी जाती है। ये पर्यटको  द्वारा यह दुनिया के सबसे अधिक फोटो खींचे जाने वाले रास्तों में से एक है। पर्यटक अक्सर यहाँ मील मार्कर 13 (Mile Marker 13) के पास रुककर फिल्म के दृश्य को फिर से जीने के लिए तस्वीरें लेते हैं।नवाजो ट्राइबल पार्क) यह क्षेत्र अपनी ऊँची और लाल बलुआ पत्थर की आकृतियों (sandstone buttes) के लिए दुनिया भर में मशहूर है, जो नवाजो राष्ट्र (Navajo Nation) की पवित्र भूमि का हिस्सा है। यह कोलोराडो पठार (Colorado Plateau) का हिस्सा है और नवाजो ट्राइबल पार्क (Navajo Tribal Park) के आसपास के क्षेत्र में स्थित है।

यह एक विशाल सैंडस्टोन (sandstone) संरचना है। इन चट्टानों का लाल रंग उनमें मौजूद आयरन ऑक्साइड (iron oxide) के कारण होता है।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWfmK5RgPuP/?igsh=MWc3NmwweHozenVjOQ==

https://www.instagram.com/reel/DWg_Dnnj5w_/?igsh=MXB4MjJ2M2dwOGc5ZA==

Saturday, 28 March 2026

ग्रैंड कैनयन नेशनल पार्क की ओर ,Towards Grand Canyon National Park Arizona USA Neelam Bhagi नीलम भागी Part 72

 

  


यह पूरा रास्ता बेहद खूबसूरत है फिर भी इस मार्ग की सुंदरता के कई पड़ाव हैं, जहां हम गाड़ी पार्क करके फोटो खींच सकते हैं। सबसे अच्छी बात मुझे यहां यह लगी। फोटो खींचने में सब एक दूसरे की मदद करते हैं। मदद मांगने की जरूरत नहीं पड़ती, वे अपने आप कहते हैं। कैनयन के रास्ते की सुंदरता! एक अद्भुत यात्रा है, जो हम को अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करा रही है। रास्ते में  रेड रॉक फॉर्मेशन दिखाई दें रहें हैं, जो लाखों वर्षों में बने हैं।

  कई सुंदर दृश्य दिखाई दे रहें हैं , जैसे कि पहाड़, वैली, और कैन्यन। ग्रैंड कैनयन के पास कोलोराडो रिवर दिखी , जो इस क्षेत्र की जीवनरेखा है।

पाइन और जुनिपर के रास्ते में पेड़ , जो इस क्षेत्र की विशेषता हैं। सड़क विशेष रूप से U.S. मार्ग 163 (U.S. Route 163) का वह हिस्सा है जहाँ 1994 की प्रसिद्ध फिल्म फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक्स का किरदार अपनी लंबी दौड़ समाप्त करता है। इस स्थान को अब अनौपचारिक रूप से "फॉरेस्ट गंप पॉइंट" कहा जाता है। वैसे तो हम सब कुछ गाड़ी से ही देखते जा रहे हैं अब कहां-कहां रुकते? सब कुछ तो आश्चर्यचकित कर रहा है ! रास्ता बहुत लंबा है। हमारा मकसद है कि शाम को ग्रैंड कैन्यन में सूर्यास्त देखा जा सके। लेकिन कुछ विशेष फोटो बिंदु, जहां पार्किंग की सुविधा है, वहां रुकते भी हैं। ऐसी एक जगह पर एक लड़का लड़की अपनी अपनी बाइक पर कड़ाके की ठंड है, वे गूसनेक वैली की तरफ जा रहे हैं। परिचय होने के बाद राजीव जी से, गूजनेक पार्क, गॉड वैली और मॉन्यूमेंट वैली के बारे में, वहां कैंपिंग के बारे में पूछ रहे हैं। मैं हैरान होकर देख और सुन रही हूं। दोनों की बाइक एक सी है। महिला पर मुझे गर्व होता है, वह अपना सामान लिए अपनी बाइक पर है। न कि सवारी बनकर बैठी है। मेरी नजर में वे दो हष्ट पुष्ट इंसान हैं! नवाजो वेलकम सेंटर और उसके पास के प्लाजा का हिस्सा हैं। यहाँ से आप पार्क में प्रवेश के लिए पास खरीद सकते हैं और स्थानीय नवाजो संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

'Bluff' (ब्लफ), 'Oljato' (ओल्जाटो) और 'Navajo Tribal Park' (नवाजो ट्राइबल पार्क) यह क्षेत्र अपनी ऊँची और लाल बलुआ पत्थर की आकृतियों (sandstone buttes) के लिए दुनिया भर में मशहूर है, जो नवाजो राष्ट्र (Navajo Nation) की पवित्र भूमि का हिस्सा है। यह कोलोराडो पठार (Colorado Plateau) का हिस्सा है और नवाजो ट्राइबल पार्क (Navajo Tribal Park) के आसपास के क्षेत्र में स्थित है।

यह एक विशाल सैंडस्टोन (sandstone) संरचना है। इन चट्टानों का लाल रंग उनमें मौजूद आयरन ऑक्साइड (iron oxide) के कारण होता है। कोरेंट्रॉप्स ग्रैंड कैनयन के पास कोरेंट्रॉप्स दिखाई दिए, जो एक सुंदर और अनोखा स्थल है। रास्ते में बादल छा गए हैं, सूर्यास्त के समय हम पहुंच भी गए हैं, पर सूरज बादलों में छुप गया है। कहते हैं कि सूर्यास्त के समय यह पूरा इलाका लाल हो जाता है। आज तो यही रुकना है और हम नाइट स्टे के लिए चल दिए।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWaig1ogB9M/?igsh=NjI3N2g4ZDg5cTd4

https://www.instagram.com/reel/DWb6Uz-gMhY/?igsh=Njd1c2h4ODB6ODMy









Friday, 27 March 2026

वैली ऑफ़ गॉड! सुंदर ऐतिहासिक स्थल है, उटाह, अमेरिका Valley of the Gods! Beautiful historical site, Utah, USA Neelam Bhagi नीलम भागी Part 71

 


वैली ऑफ़ गॉड! 😊 यह एक सुंदर और ऐतिहासिक स्थल है, जो उटाह, अमेरिका में स्थित है। यह एक प्राकृतिक आश्चर्य है, जो अपनी अनोखी भूगर्भिक संरचनाओं और सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है।मॉन्यूमेंट वैली से 45 मील (72 किमी) से दूर अनोखी भूगर्भिक संरचनाएं, जो लाखों वर्षों में बनी हैं। यह लगभग 92,000 एकड़ (37,000 हेक्टेयर) के क्षेत्र में फैला हुआ है

वैली ऑफ़ गॉड के सुंदर दृश्य, जो आश्चर्यचकित करते हैं। यह रेगिस्तानी शुष्क  इलाका है इसलिए यहां पर बर्फ पाउडर जैसी होती है। बर्फबारी दिसंबर से फरवरी तक होती है।

गूज नेक स्टेट पार्क (Goosenecks State Park) से ग्रैंड कैनयन नेशनल पार्क (Grand Canyon National Park) तक की यात्रा दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित और मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों से भरी है। यह रास्ता हमको उथाह (Utah) के  रेगिस्तानों से होते हुए एरिजोना (Arizona) की विशाल घाटियों तक ले जाता है। गूज नेक स्टेट पार्क (Goosenecks State Park)  से ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क (साउथ रिम) की दूरी लगभग 250-270 मील (400-430 किमी) है, जिसे तय करने में लगभग 4.5 से 5 घंटे लगते हैं। यह एक लंबी ड्राइव है इसलिए टंकी  तो वैसे भी फुल रहती है पर क्योंकि रेगिस्तानी इलाकों में पंप कम हो सकते हैं। पर ऐसा नहीं हुआ।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWWGm4BALmr/?igsh=bGRuYm5vcmV5aWFh

  https://www.instagram.com/reel/DWXowWRgChG/?igsh=MTh4cTFhM2ViM2Y3dQ==







Thursday, 26 March 2026

सैन हुआं नदी के द्वारा बनाए गए गुसेनक स्टेट पार्क उटाह अमेरिका Gooseneck State Park, Utah, USA, created by the San Juan River Neelam Bhagi नीलम भागी Part 71

 उत्कर्षनी बोली, "अब तक आपने जमीन के ऊपर प्राकृतिक संरचनाओं को देखा है , अब आप नीचे भी प्रकृति द्वारा निर्मित संरचनाएं देखेंगी।" राजीव जी ने गाड़ी रोकी उत्कर्षीनी झट से उतरकर, प्रवेश शुल्क कुमार स्कैन कर आई। यहां कोई कर्मचारी नहीं है , न ही कोई बैरियर बना है, मुझे हैरान देखकर उत्कर्षनी ने कहा, "यहां आप वैसे भी जा सकते हो, लेकिन आप देखना, हर कोई शुल्क जमा करा कर ही जाएगा।" और मैं घूमने के साथ यह भी देखती रही। कोई भी वाहन बिना शुल्क जमा कराए नहीं आया। यहां लोगों की ईमानदारी पर देख कर बहुत अच्छा लगा। प्रत्येक वाहन शुल्क जमा कर के ही अंदर आया। जुआन नदी के द्वारा बनाए गए गहरे और टेढ़े-मेढ़े घुमावों के लिए प्रसिद्ध है, गुसेनक स्टेट पार्क उटाह, अमेरिका नदी ने चट्टानों को काटकर लगभग 1,000 फीट गहरे रास्ते बनाए हैं, जो ऊपर से देखने पर "हंस की गर्दन" (Gooseneck) की तरह दिखाई देते हैं। यहए क शानदार प्राकृतिक स्थल है जो अपनी अनोखी भौगोलिक संरचना के लिए जाना जाता है। यहाँ की चट्टानें लाखों साल पुरानी हैं। यह स्थान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो यह देखना चाहते हैं कि कैसे पानी, हवा और समय ने मिलकर पहाड़ों को एक अद्भुत आकार दिया है! मार्च 2021 में इसे आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल डार्क स्काई पार्क का दर्जा दिया गया था। यहाँ प्रदूषण और कृत्रिम रोशनी न होने के कारण रात में लाखों तारे और आकाशगंगा (Milky Way) बहुत साफ दिखाई देते हैं, जो इसे फोटोग्राफी और सितारों को देखने के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है।

यह एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यहाँ आप चट्टानों के किनारे कैंपिंग कर सकते हैं। पर्यटकों को अपनी खाने-पीने की चीजें और पानी साथ ले जाने की सलाह दी जाती है क्योंकि पार्क काफी रिमोट (दूरदराज) इलाके में है। यह पार्क मैक्सिकन हैट (Mexican Hat) के पास स्थित है और यहाँ से मॉन्यूमेंट वैली (Monument Valley) के सुंदर दृश्य भी देखे जा सकते हैं। पार्क में हाइकिंग और कैम्पिंग के अवसर हैं, जिसमें 8 डेसीगनेटेड कैम्पसाइट हैं।

पार्क की सुंदरता को कैप्चर करने के लिए हमने फोटोग्राफी की। पार्क में कम प्रकाश प्रदूषण के कारण स्टारगेजिंग के अवसर हैं। यहाँ वॉल्ट टॉयलेट, फायर रिंग, और पिकनिक टेबल हैं। पार्क में ओरेगॉन ट्रेल रुट्स हैं, जो एक ऐतिहासिक स्थल है। एक म्यूजियम है, जो क्षेत्र के प्राकृतिक और सांस्कृतिक इतिहास को प्रदर्शित करता है।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWWGm4BALmr/?igsh=bGRuYm5vcmV5aWFh

   













Wednesday, 25 March 2026

The World's Greatest Outdoor Museum! मॉन्यूमेंट वैली Monument Valley US states of Arizona and Utah. Neelam Bhagi नीलम भागी Part 70

 




  यहां की सभी रचनाओं की निर्माता प्रकृति है। मॉन्यूमेंट वैली यह संरचना संयुक्त राज्य अमेरिका के यूटा राज्य में सैन जुआन नदी के पास स्थित है, जो एक प्राकृतिक भूगर्भीय संरचना है। एक लंबी और जटिल प्रक्रिया के माध्यम से मॉन्यूमेंट वैली का निर्माण  हुआ है, जिसमें प्राकृतिक बलों और भूगर्भिक प्रक्रियाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। जो अपरदन (erosion) के कारण बनी है। मॉन्यूमेंट वैली की प्राकृतिक सुंदरता, अद्वितीय रॉक फॉर्मेशन हैं।  आज की  मॉन्यूमेंट वैली! 😊  एक सुंदर और ऐतिहासिक स्थल है, जो अमेरिका के उटाह राज्य में स्थित नवाजो लोगों की संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करता है। इसके  निर्माण में शामिल प्रक्रियाएं क्षरण, पानी, हवा और बर्फ है। इन्होंने मॉन्यूमेंट वैली को आकार देने में मदद की है। 300 मिलियन वर्ष पूर्व, मॉन्यूमेंट वैली का क्षेत्र एक विशाल समुद्र के नीचे था, जिसमें रेत, मिट्टी, और अन्य तलछट जमा हुए थे। 200 मिलियन वर्ष पूर्व, समुद्र सूख गया और क्षेत्र एक विशाल मैदान में बदल गया। 100 मिलियन वर्ष पूर्व, क्षेत्र में ज्वालामुखी गतिविधि शुरू हुई, जिससे लावा और राख निकलने लगे। 50 मिलियन वर्ष पूर्व, क्षेत्र में पहाड़ों का निर्माण शुरू हुआ, जिससे मॉन्यूमेंट वैली का आकार लेना शुरू हुआ।10,000 वर्ष पूर्व हिम युग के दौरान, बर्फ और पानी ने मॉन्यूमेंट वैली को आकार देने में मदद की। स्केनिक ड्राइव मॉन्यूमेंट वैली में 17-मील(27किमी.) की ड्राइविंग रोड है जो हमको सुंदर दृश्यों का आनंद लेने का अवसर प्रदान करती है। संलग्न वीडियो में देख सकते हैंमॉन्यूमेंट वैली में कई हाइकिंग ट्रेल्स हैं, जैसे कि वाइल्डकैट ट्रेल!नवाजो गाइड द्वारा संचालित टूर हमको मॉन्यूमेंट वैली के बारे में अधिक जानकारी देने का अवसर प्रदान करते हैं।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWRzJbkD_7G/?igsh=MXFvMXhrbHhlZWFs

https://www.instagram.com/reel/DWTfwoSAErQ/?igsh=MWNud25xbmxyMDdreQ==










Tuesday, 24 March 2026

एक सुंदर और ऐतिहासिक स्थल है, मॉन्यूमेंट वैली Monument Valley is a beautiful and historic site US states of Arizona and Utah. Neelam Bhagi नीलम भागी Part 69

 


मॉन्यूमेंट वैली! 😊 यह एक सुंदर और ऐतिहासिक स्थल है, जो अमेरिका के उटाह राज्य में स्थित है। यह नवाजो नेशन के स्वामित्व में है और उनकी संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करता है। सड़क के दोनों ओर फैला रेगिस्तानी इलाका और दूर दिखते विशाल लाल पत्थर के पहाड़ मॉन्यूमेंट वैली क्षेत्र की पहचान हैं। मोन्यूमेंट वैली नवाजो ट्राइबल पार्क (Monument Valley Navajo Tribal Park) जो अमेरिका के एरिज़ोना और यूटा की सीमा पर स्थित है। द मिटन्स (The Mittens): बाईं और बीच वाली दो बड़ी चट्टानें, जिन्हें वेस्ट मिटन बुट्टे और ईस्ट मिटन बुट्टे कहा जाता है। इनका आकार हाथ के दस्तानों (mittens) जैसा दिखने के कारण यह नाम पड़ा है। मिरिक बुट्टे (Merrick Butte): दाईं ओर दिखने वाली तीसरी बड़ी चट्टान यह स्थान अपनी लाल बलुआ पत्थर की संरचनाओं (red sandstone formations) के लिए दुनिया भर में मशहूर है और कई हॉलीवुड फिल्मों में दिखाया जा चुका है।

साल में दो बार, मार्च के अंत और सितंबर के मध्य में, सूर्यास्त के समय वेस्ट मिटन बट की परछाई बिल्कुल सटीक तरीके से ईस्ट मिटन बट पर पड़ती है, जिसे "मिटन शैडो" कहा जाता है। "मैक्सिकन हैट रॉक" एक विशिष्ट चट्टान निर्माण को दर्शाती है, इसे (Mexican Hat Rock) कहा जाता है। यह एक बड़ी, लाल रंग की चट्टान है, जिसके ऊपर एक छोटी, सपाट चट्टान संतुलित है, जो एक टोपी (हैट) जैसी दिखती है। यह संरचना संयुक्त राज्य अमेरिका के यूटा राज्य में सैन जुआन नदी के पास स्थित है, एक प्राकृतिक भूगर्भीय संरचना है जो अपरदन (erosion) के कारण बनी है। उत्कर्षनी कहने लगी कि यहां की सभी रचनाओं के निर्माता प्रकृति है।

क्रमशः https://www.instagram.com/reel/DWP8KO0gFYi/?igsh=ZjE1NTY3cndvbjc0