शाम होते ही यहां पर काफी सर्दी हो गई। ऊनी कपड़े, मेटल की वस्तुएं, नायलॉन या पॉलिएस्टर कपड़े छूने पर मुझे हल्का सा करंट लगता है। मैंने उत्कर्षनी को बताया उसने इस जगह के बारे में बताया और कहा, " अपने सिर पर हाथ रखकर इन चीजों को छूना और पानी पियो, शरीर को हाइड्रेट रखो, सर्दी और शुष्क हवा से स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी के कारण ऐसा हो जाता है। इससे कोई नुकसान नहीं होता। कुछ समय बाद ठीक हो जाओगी। दो अलग-अलग रूम होने के कारण दित्या बहुत शैतान हो गई। कभी इस कमरे में कभी उस कमरे में। राजीव जी ने उसे अपने कमरे में रखा। क्योंकि यह बहुत बड़ी जगह है। खूब पर्यटक आ जा रहे हैं, गाड़ी पार्किंग से दुर्घटना का डर है। रात को उत्कर्षनी बोली, "भारतीय का है ब्रेकफास्ट में कोई भारतीय डिश जरूर होगी।" मैं और गीता एक रूम में सोए। यहां समय का फर्क है। हर जगह नाश्ता 9:30 तक होता है। कहीं 10:00 बजे तक भी। उत्कर्षनी का फोन आया, " मां हमारी नींद नहीं खुली, आप और गीता ब्रेकफास्ट कर आओ, अभी 10 मिनट हैं। इनका ब्रेकफास्ट 7:00 से 9:00 तक है।" गीता को उठाया जब तक पहुंचे 9:00 बज गए थे। मैंने रिसेप्शन का दरवाजा खोला सब जगह रिसेप्शन के पास ही ब्रेकफास्ट होता है। दरवाजा खोला साथ ही बेल बजी। सामने एक लड़का बैठा हुआ, मेरी तरफ हैरानी से देखा तो मैंने पूछा, " ब्रेकफास्ट। " उसने जवाब दिया कि 9:00 तक था। उसी समय अंदर से एक आदमी आकर बोले, " आपके दो रूम है न समय बताया था। हिंदी सुनकर अपनापन आया, मैंने पूछा, " कुछ है। " लड़का तो अंदर चला गया। पिताजी बोले, " मफिन है।" गीता दित्या मफिन खाती नहीं हैं। मैंने जाकर दो उठा लिए, इतने में उत्कर्षनी आ गई। हाथ में कॉफी मग लेकर, मग हमेशा उसके हाथ में रहता है। ब्रेकफास्ट करके वह कॉफी मग में ले लेती है और रूम में जाकर कॉफी पीते हुए पैकिंग कर लेती है और बच्चे तैयार कर लेती है। क्योंकि हमें जल्दी निकलना होता है। यहां हमें आज रात फिर रुकना है क्योंकि कल भी बहुत लंबी ड्राइव थी और आज दिन भर घूमना है, शाम हो जाएगी। कल फिर बहुत लंबी ड्राइव है। उत्कर्षनी समझी कि होटल में समय खत्म होने से थोड़ा पहले बोल देते हैं कि ब्रेकफास्ट का समय खत्म होने वाला है जिसको जो लेना है, ले लो। मुझे मफिन लेते- देखकर वह बोली, " कॉफी मिलेगी। "कॉफी सुनते ही उनकी पत्नी भी आ गई और बोली, " मैं बना कर लाती हूं। "अंदर से काफी देर से कॉफी बना कर लाई। यहां कॉफी पानी में उबालकर लाते हैं, उसमें दूध या चीनी आप अपनी मर्जी से डाल सकते हैं। जो एक्स्ट्रा काफी है, वह मैंने ले ली। अब उत्कर्षनी का काम बढ़ गया, सबको नाश्ता करवाने का। कार्ल्सबैड कैवर्न्स नेशनल पार्क जाने के लिए सब जल्दी से तैयार हुए और चल दिए।
विमान से पार्क के निकटतम हवाई अड्डे कार्ल्सबैड, न्यू मैक्सिको और एल पासो, टेक्सास हैं।
कार्ल्सबैड शहर से लगभग 20 मील दक्षिण-पश्चिम में है।
कार्ल्सबैड कैवर्न्स नेशनल पार्क एक अद्वितीय पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों को अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विशाल गुफाओं के साथ आकर्षित करता है। पार्क के उच्चतम बिंदु की ऊंचाई 6,534 फीट या 1,992 मीटर है। यह पार्क 46,766 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 119 से अधिक गुफाएं हैं, जिनमें से कुछ गुफाएं अपनी विशालता और अनोखी संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। गाड़ी पार्क करने के बाद राजीव जी टिकट लेने गए। स्टालर ले जाना यहां मना है। दित्या को चलना पड़ेगा। उसे समझा दिया कि हमसे अलग मत होना बस डर है। यहां जाकर लिफ्ट से 750 फीट नीचे उतरकर कैवंर्स में गए और हम विस्मय विमुग्ध!! क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DUQBkf3gMVd/?igsh=MXUyYXp3M3J3cWJ0NA==
https://www.instagram.com/reel/DURE8U5En0N/?igsh=MWhjcDV4NjBqNWx5YQ==












No comments:
Post a Comment