तुलसी जयंती समारोह प्रोफेसर लल्लन प्रसाद अध्यक्ष उत्तर प्रदेश समाज के निवास पर उल्लासपूर्वक मनाया गया। समारोह में श्री कलराज मिश्र राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा केंद्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वाई. डी. बनकटा आई. ए. एस. ने की। कार्यक्रम का संचालन कायाकल्प साहित्यिक कला फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अशोक मधुप ने किया। 20 से अधिक कवियों और कवित्रियों ने बहुत सुंदर सरस काव्य पाठ किया। जिनमें प्रोफेसर लल्लन प्रसाद, बाबा कानपुरी, डॉक्टर तूलिका सेठ, संगीता गोयल, हाशिम देहलवी आदि शामिल थे। सुश्री निशा केसरी ने कथक नृत्य से सब का मन मोह लिया।
अपने उद्बोधन में श्री कलराज मिश्र ने तुलसीदास की भारतीय संस्कृति और हिंदी के प्रति देन की सराहना की और कहा 'नई पीढ़ी को मानस के अध्ययन के लिए प्रेरित करना चाहिए।'
श्री वीरेश तिवारी महासचिव उत्तर प्रदेश समाज में ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। नगर के साहित्य प्रेमी नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
https://www.instagram.com/reel/DcY7NMug8K2/?igsi=emxwNWlld3hhOGNq










No comments:
Post a Comment