Search This Blog

Showing posts with label #69th National Film Award. Show all posts
Showing posts with label #69th National Film Award. Show all posts

Wednesday 1 November 2023

दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देखते ही 94 वर्षीय अम्मा बोली... नीलम भागी नीलम भागी

    



 समारोह के बाद उत्कर्षनी वशिष्ठ अंतरराष्ट्रीय लेखिका (गंगू बाई कठियावारी) ससुराल चली गई। अगले दिन घर आई। आते ही दोनों अवार्ड अपनी नानी अम्मा के गले में पहना दिए। अम्मा बहुत खुश हुई और बोली, "शुक्र है भगवान का, मैंने जीते जी यह खुशी देख ली। आज इसके नाना होते तो बहुत खुश होते।" दोनों बेटियों गीता और दित्या को छोड़कर आई थी। 4 दिन तो सफर में लगते हैं। एक दिन हमारे पास रुकी। सब वहीं मिलने आ गए। मुंबई में ज़रूरी काम निपटा कर बच्चियों के पास लौट गई। आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हार्दिक आभार। नीलम भागी









Thursday 19 October 2023

दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित उत्कर्षनी वशिष्ठ गंगूबाई काठियावाड़ी काठियावाड़ी ! नीलम भागी

 





यहां बैठने के अलग-अलग ब्लॉक थे। अवार्ड  विनर का अलग ब्लॉक था। उसके पीछे विनर  के गेस्ट के बैठने के लिए हमारा डी ब्लॉक था। हम आराम से तस्वीर देखते हुए गए। मैं समझी थी कि मुंबई की तरह यहां सीटिंग अरेंजमेंट होगा पर हमारे जाने तक हमारे ब्लॉक की सीट भर गई थी। हमें तीनों को पीछे अलग-अलग सीट मिली तुरंत पूरा हॉल भर गया।  प्रोग्राम के बाद मीडिया के जवाबों को देकर उत्कर्षिणी  हमारे पास आई। अंजना पता नहीं कहां चली गई थी। उसने एक पुरस्कार डॉ. शोभा भारद्वाज मासी के हाथ में रखा, दूसरा मेरे और तस्वीरें ली फिर शोभा मासी ने दोनों पुरस्कार मेरे हाथ में  देकर उत्कर्षनी से कहा," तेरी मां की मेहनत है, जिसको तूने सफल कर दिया। मैं गर्वित हूं कि 69वें समारोह में सिर्फ़ तुझे दो नेशनल अवार्ड मिले हैं।" इतने में फिर उत्कर्षनी को बुला लिया। हम लोग आ गए अंजना भी मिल गई।  उत्कर्षनी का फोन आया,"मां स्वर्गीय माया शर्मा मासी को बहुत मिस किया। आज  होती तो मेरी तीनों मासियां, मां के साथ इस समारोह को देखती हैं।" मैं जल्दी घर आऊंगी।

https://youtu.be/AnL1GqCuTYg?si=lEZLE9aVQUWovpQK





Thursday 24 August 2023

अब 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड

 मेरी बेटी  अंतर्राष्ट्रीय लेखिका उत्कर्षनी वशिष्ठ (स्क्रीनप्ले और डायलॉग राइटर फिल्म गंगूबाई कठियावाड़ी) इस फ़िल्म के लिए 

बेस्ट डायलॉग राइटर ज़ी सिनेमा अवार्ड, आईफा अवार्ड

बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर फिल्मफेयर  अवार्ड, आईफा अवार्ड 

और अब 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड


#69thNationalFilmFairAward में गंगूबाई फिल्म के लिए बेस्ट डायलॉग राइटर और बेस्ट स्क्रीन प्ले राइटर का अवार्ड मिलेगा। उसे आपकी शुभकामना  की हमेशा जरूरत रहेगी।

नीलम भागी