Search This Blog

Showing posts with label #Guru Purnima. Show all posts
Showing posts with label #Guru Purnima. Show all posts

Friday 26 July 2024

व्यास जयंती कार्यक्रम इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती दिल्ली प्रदेश

  


23 जुलाई मंगलवार 20 24 को 4:00 बजे डॉ. अवनिजेश अवस्थी (प्रदेश अध्यक्ष इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती दिल्ली प्रदेश) की अध्यक्षता में मंगल सृष्टि अहिंसा  विहार सेक्टर 9 रोहिणी  दिल्ली में व्यास  जयंती का  कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वक्ता परम श्रद्धेय बालव्यास दिवाकर वेदांश जी (श्रीधाम अयोध्या प्रसिद्ध कथावाचक) ने  गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा,"ज्ञान के बिना व्यक्ति पशु के समान है । वेद व्यास जी अवतरित हुए संसार में कोई ज्ञान नहीं है जिसको उन्होंने नहीं लिखा। वेद व्यास जी ने भी गुरु परम्परा का पालन किया।" 

प्रवीण आर्य: व्यास पूजा के सफल कार्यक्रम की सभी को हार्दिक बधाई और आज सभी ने अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निर्वहन की। आज के कार्यक्रम की विशेष उल्लेखनीय बात रही कि आज हमारे बीच में आदरणीय मनोज कुमार जी बैठक में और कार्यक्रम में रहे। मुख्य वक्ता आचार्य प्रवर दिवाकर  का उद्बोधन विषयानुकूल बेहद सागर गर्भित रहा। सभी ने इसका हृदय से श्रवण किया।

BK Garg: 💐🙏आज के कार्यक्रम की आप सभी को हार्दिक बधाई एवम् धन्यवाद ।💐🙏🙏

मनोज शर्मा 'मन' : बहुत ही सुन्दर उद्बोधन, बहुत ही सरल तरीके से ज्ञान चक्षु खोल दिए, सटीक उदाहरण प्रस्तुत किये गुरु की महिमा पर,  आज का समाज  चमत्कारों को गुरु मान रहा है जबकि परोपकारी भाव सिखाने वाला गुरु होता। उन्होंने गुरु के बारे में बताया कि किस तरह वो हमारे जीवन से तिमिर को हटाता है। आपका धन्यवाद की इतने ज्ञानी संत से हमारा मार्गदर्शन करवाया, आपको बहुत बहुत साधुवाद।

 rdmishraanmol: *इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती* द्वारा आज बड़े ही गरिमामय वातावरण में 'व्यास उत्सव' मनाया गया। 

डॉ. अखिलेश द्विवेदी

बहुत ही सुंदर उद्बोधन रहा। व्यास या गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। चतुर्भुज और पंचानन की नई व्याख्या सुनने को मिली।

समापन पर अवनिजेश अवस्थी जी ने उपस्थित साहित्यकारों का धन्यवाद किया।