Search This Blog

Showing posts with label #Mount Abu Rajasthan. Show all posts
Showing posts with label #Mount Abu Rajasthan. Show all posts

Monday 25 December 2023

नक्की झील! माउंट आबू की यात्रा भाग 10, Neelam Bhagi

 


प्रवीण भाई बोल लंच के लिए चलते हैं और गाड़ी आकर ज्ञान सरोवर पर रुकी। मैं बोली," लंच टाइम तो निकल गया है।" वे  बोल, "आज भ्रमण का दिन है न यहां खाना जब आएंगे तब मिलेगा।" जब हम हॉल में गए खाना वैसे ही परोसा जा रहा था। सभी लंच करने यहां आ रहे थे और फिर घूमने चल दे रहे थे। लंच के बाद हम लोग ब्रह्माकुमारी द्वारा बनाया हॉस्पिटल देखने गए। अस्पताल के सामने ही  के नाम से "मेजर शैतान सिंह परमवीर चक्र" पार्क है। यहां से नक्की झील के पास पहुंच कर ब्रह्माकुमारी  म्यूजियम देखा। यहां काफी समय हमें लगा। क्योंकि जो दिखा रहे थे, वह बहुत अच्छा डिमॉन्सट्रेशन दे रहे थे। यहां से हम पैदल  नक्की झील की ओर  चल पड़े दोनों ओर  बनी दुकानों से राजस्थानी शिल्प का सामान खरीदा जा सकता है। यहाँ संगमरमर पत्थर से बनी मूर्तियां और सूती कोटा साड़ियाँ काफी लोकप्रिय है। यहाँ की दुकानों से चाँदी के आभूषणों की खरीददारी भी की जा सकती है। मुझे याद आया 3 साल तक मेरे मुंबई नोएडा बहुत चक्कर लगे। जब भी आबू रोड स्टेशन आता तो आवाज आती "आबू की राबड़ी, आबू की राबड़ी" और मैं रबड़ी जरूर खाती। इतनी शुद्ध रबड़ी होती है कि कभी मेरी तबीयत खराब नहीं हुई। यह याद आते हैं मैंने  रबड़ी खाई। नक्की झील माउंट आबू का एक सुंदर पर्यटन स्थल है।  यह झील, राजस्थान की सबसे ऊंची झील हैं। टॉड रॉक व नन रॉक नक्की झील की मुख्य चट्टाने हैं। यह सर्दियों में अक्सर जम जाती है। कहा जाता है कि एक हिन्दू देवता ने अपने नाखूनों से खोदकर यह झील बनाई थी। इसीलिए इसे नक्की (नख या नाखून) नाम से जाना जाता है। झील से चारों ओर के पहाड़ियों का दृश्य अत्यंत सुंदर दिखता है। इस झील में नौकायन का भी आनंद लिया जा सकता है। यहां बने पार्क में लोग  पिकनिक मना रहे थे। पर्यटक यहां खूब थे। कहीं गिटार पर गया जा रहा था।https://youtu.be/MG0Gc306Ueg?si=wpO_JGdM2biVgN9q

 यहां भी मुझे श्री गुरु शिखर पर जो फौजी परिवार मिला था, वह पति-पत्नी मिले। अब बाकि परिवार के लोग














अलग घूम रहे थे। श्रद्धा अमित  अलग घूम रहे थे। मैं तो वैसे ही अकेली हो जाती हूं। प्रवीण भाई का फोन आया कि गाड़ी पर आ जाइए।  चारों एक ही समय पर पहुंचे और गाड़ी पर बैठे। प्रवीण जी ने ड्राइवर को पांडव भवन जाने को कहा। क्रमश: