हम सांता मोनिका बीच पर 7 जुलाई को गए। समुद्र के किनारे रेत पर लकड़ी का कोयला देखकर उत्कर्षनी ने बताया कि 7 जनवरी 2025 मंगलवार सुबह लॉस एंजिल्स काउंटी की पहाड़ियों में, आग Pacific Palisades Drive के पास शुरू हुई फिर तेज हवाओं के साथ मालिबू, टोपांगा तक फैल गई और
31 जनवरी 2025 को, 25 दिन बाद बुझी। ये कैलिफोर्निया के इतिहास की तीसरी सबसे विनाशकारी और LA शहर की सबसे विनाशकारी आग बनी। ये जनवरी 2025 की सबसे बड़ी त्रासदी थी। इसे "Palisades Fire" कहते हैं। इतने महीने बाद भी बरसात आने पर पानी द्वारा उसका कोयला समुद्र में आया है, जिसे सागर की लहरें बाहर फेंक देती हैं। कहीं पर यह कोयला इकठ्ठा है। कहीं रेत में छोटे-छोटे टुकड़े दिख जाते हैं। इन कोयलों को देखकर उत्कर्षनी बोली, " आग प्रभावित क्षेत्रों से जब घर खाली करवाए गए तो उसमें दित्या के प्ले स्कूल की टीचर भी थी। वह जल्दी में सिर्फ अपने घर की चाबी उठा कर आई। पता चला कि पूरा क्षेत्र ही जल गया है। घर की निशानी के रूप में उसके पास सिर्फ चाबी है।
https://www.instagram.com/reel/DZUHxSpxi7A/?igsh=MW15MXlraWhkcmE5MA==
https://www.instagram.com/reel/DLy39DYuygp/?igsh=em4zaHdpZmU5MWdz






No comments:
Post a Comment