Search This Blog

Wednesday 8 March 2023

महिला दिवस नीलम भागी

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जगह-जगह महिलाओं के लिए कार्यक्रम होते हैं। सोशल मीडिया पर बधाई संदेश, कार्यक्रमों में सम्मान, स्नेह आदि शब्दों का महिलाओं के लिए खूब प्रयोग किया जाता है। लेकिन इस बार 8 मार्च को होली का पर्व है। अब हमारे देश की महिलाएं तो इस पर्व में आने वाले मित्रों, पड़ोसियों के सत्कार के लिए अपनी पाक कला की परंपरा को दिल से आगे बढ़ाती हैं। जो हमने दादी, नानी, मां से सीखा है, उसे बढ़ाया है।  कामकाजी महिलाएं भी इस सब के लिए अपनी व्यवस्थित दिनचर्या में से समय जरूर निकालती हैं। अपने बनाए पकवानों को सबको खिलाते समय उन्हें बहुत संतोष मिलता है। डॉ.बबीता शर्मा(B.S.Foundation) ने 26 फरवरी को विशाल होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें आगमन से उपस्थिति तक  स्वाद व्यंजनों का सबने नचाते, गाते हुए जमकर आनंद उठाया। समापन पर मधुर यादें लेकर  लौटे। डॉ बबीता शर्मा ने महिलाओं की व्यस्तता को देखते हुए,  5 मार्च को शाम को 04:00 बजे C ब्लॉक पार्क, सेक्टर 50 में महिला दिवस मनाने के लिए बुलाया। हम सब  आकर बैठे संगीता सिंह ने हर्बल  टी बनाई जो तुरंत बन गई, हम हैरान! चाय  के साथ स्नैकस और बतियाना, जिसमें सभी भाग ले रहे थे क्योंकि सब हट में गोले में बैठे थे इसलिए कोई मंचासीन नहीं था। लोकगीत बिहार के गाए मसलन 

जब हम लईका हली तोरे गोदी खेल हली, बेटा बेटा कहकर बुलाव हली बाबूजी"




 किस्से सुनाए फिर म्यूजिक बजा के सब नाचे, मुझे छोड़कर, क्योंकि मुझे नाचना नहीं आता है। इस समय सब कलाकार थे। और दर्शक थे जो पार्क में सेहत के लिए घूमने आए थे। अंधेरा होने पर सब घर में लौटते हुए  कहने लगी, "अब हम होली के पकवान बनाने में अपनी परंपराएं निभाएंगे।" डॉ.कविता शर्मा, सुनीता महेश्वरी,  सुरभि शर्मा,  गीता वार्ष्णेय, निवेदिता जी,  मोनिका अग्रवाल,  मोनिका, निवेदिता सिंह (सेक्टर 50) सुरेखा शर्मा,  संगीता,  रेखा पाठक, संगीता सिंह (सेक्टर 51),सुनीता जी सेक्टर 62, अनीता शर्मा( सेक्टर 27), नीलम भागी, अंजना भागी ,(सेक्टर 11) का डॉ.बबिता शर्मा और संगीता सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। उपहार का पौधा लिए, बिना कचरा फैलाए और बिना किसी पौधे को नुकसान पहुंचाए हम "इको फ्रेंडली महिला दिवस" मना कर आए।











No comments: