हैलोवीन अमेरिका में बच्चों का मनपसंद उत्सव है, जिस का बच्चे साल भर इंतजार करते हैं। जिसमें Trick-or-Treating के लिए बच्चे अपना झोला बाल्टी लेकर, बच्चे भूत-चुड़ैल के कपड़े पहन कर घर-घर जाकर कहते हैं "Trick or Treat?" - मतलब टॉफी दो वरना शरारत करेंगे। लोग उन्हें कैंडी देते हैं। लोग बच्चों का इंतजार करते हैं। बच्चों के आगे पूरा कंटेनर कर देते हैं पर बच्चे एक ही उठाते हैं। मेजबान उनको कहते हैं और ले लो कभी-कभी ले भी लेते हैं। उनको कई घर जाना होता है।मेले, स्कूल आदि में भी सब जगह उन्हें चाकलेट आदि मिलती है। सबसे मजा आता है, हैलोवीन के बाद पेरेंट्स को घर में, जब बच्चे अपने थैला पलट कर अपनी हेलोवीन की कमाई को देखते हैं और खुश होते हैं। इस बाल रस को सभी एंजॉय करते हैं। उत्कर्षनी ने मुझे भी वीडियो भेजा है। लिंक पर क्लिक करके आप भी देखें।
https://www.instagram.com/reel/DfP7wWJyy8n/?psln=MWNtbGd1eW5mZGwyZQ==

No comments:
Post a Comment