Search This Blog

Showing posts with label #तोमसीटा रेस्टोरेंट. Show all posts
Showing posts with label #तोमसीटा रेस्टोरेंट. Show all posts

Wednesday, 4 March 2026

लाजवाब सूर्यास्त का नजारा और न्यू मैक्सिको का पारंपरिक खाना Amazing sunsets and traditional New Mexico food ताओस से न्यू मैक्सिको Taos New Mexico, USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 


कल लंबी वेटिंग के कारण मैं होटल आकर सो गई थी। उत्कर्षनी राजीव जी La Choza Restaurant से हमारे लिए खाना पैक करवा लाए थे। उसमें हमारे पुरी भटूरे और लुची की तरह सोपपिलास (Sopapillas) मुझे लगी। घर लाने से वह पिचक गई थी। उत्कर्षनी ने कहा, " इसे शहद के साथ खाते हैं। वहां दो साइकिलिस्ट मिले थे । उन्होंने कहा कि यह Tomasita's तोमासीटा restaurant की बहुत बढ़िया हैं।" आज हमने मन बना लिया है कि तोमसीटा जल्दी पहुंच जाएंगे क्योंकि यहां पर 4:00 बजे रेस्टोरेंट खुल जाते हैं। खूबसूरत रास्ते का भी आनंद उठाना है। 3:30 बजे अंधेरा होना शुरू हो जाता है। जिस रास्ते का हम दिन में आनंद उठाते आ रहे हैं अब सूर्यास्त का भी नज़ारा देख रहे हैं। आसमान के रंग देखकर जितनी हम स्पीड यहां पर नियम से कम कर सकते हैं, कम करते हुए चल रहें हैं। ग़ज़ब की खूबसूरती! आप भी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके शाम देख सकते हैं। ठीक 4:00 हम Tomasita's तोमसीटा restaurant पहुंच गए। उत्कर्षनी जल्दी से टेबल बुक करने के लिए चली गई। राजीव जी पार्किंग के लिए जगह ढूंढने लगे। उत्कर्षनी ने आकर बताया कि पांच लोगों की टेबल 50 मिनट की वेटिंग है। पार्किंग के लिए जगह मिल जाती तो गाड़ी में बैठ कर इंतजार कर लेते। नहीं मिली तो होटल चले गए जो पास में ही है। 52 मिनट पर हम अपने टेबल पर हैं। तुरंत स्टॉफ ने दित्या के आगे, कलर पेपर रख दिए। वह ड्राइंग बनाने लगी। अपना आर्डर किया। ऑर्डर आते ही मेरा पूरा ध्यान (Sopapillas) पर हैं।

सोपपिलास: यह एक प्रकार की तली हुई पेस्ट्री है जो स्पेनी, हिस्पैनिक अमेरिकी और लातीनी अमेरिकी व्यंजनों में आम है।

इन्हें आमतौर पर आटे या मैदा से बनाया जाता है, जिसे छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और फिर तेल में तला जाता है। तलने पर ये फूलकर हवादार हो जाते हैं, जैसा कि फोटो में देखा जा सकता है।

इन्हें अक्सर शहद, दालचीनी, या पाउडर चीनी के साथ गर्म परोसा जाता है। सोपापिया (Sopapilla) , जो न्यू मैक्सिकन और लैटिन अमेरिकी व्यंजनों में एक लोकप्रिय तला हुआ ब्रेड है।




ये तेल में तले हुए आटे के तकिए जैसे "पफी" टुकड़े होते हैं, जो बाहर से कुरकुरे और अंदर से बेहद नरम और खोखले होते हैं।

इसमें बीन्स और मांस भरकर नमकीन व्यंजन के रूप में भी खाया जाता है।

इन्हें न्यू मेक्सिको की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है और कई बार "सूप कैचर" भी कहा जाता है। यह शेप में मोटा और नमकीन होता है। थोड़ा सा कवर हटाकर, उसमें शहद डालकर खाने से मुझे मीठे और नमकीन का कांबिनेशन बहुत अच्छा लगा।

  Tomasita's restaurant, रेस्टोरेंट न्यू मैक्सिकन व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें ग्रीन चिली और एनचिलाडा शामिल हैं यह एक फेमिली-फ्रेंडली रेस्टोरेंट है । फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट है जो न्यू अमेरिकन व्यंजनों के लिए जाना जाता है, जिसमें न्यू मैक्सिको के स्वाद भी शामिल हैं

रेस्टोरेंट सांता फे की संस्कृति और व्यंजनों का एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है।

जैसे कि स्टू, सूप, और सॉस।

प्रमुख व्यंजन ग्रीन चिल्ली को अक्सर मांस, सब्जियों, और अनाज के साथ परोसा जाता है, और यह सांता फे के कई रेस्तरां में एक प्रमुख व्यंजन है।

पोजोल एक पारंपरिक मेक्सिकन सूप है जो होमिनी और मांस से बनाया जाता है।

पोजोल का स्वाद समृद्ध और स्वादिष्ट होता है, और इसका उपयोग अक्सर विशेष अवसरों पर किया जाता है।

पोजोल में होमिनी, मांस (आमतौर पर सूअर का मांस या चिकन), और विभिन्न मसाले शामिल होते हैं।

ग्रीन चिली एनचिलाडा, टापस और पेला और ब्लू कॉर्न और ये व्यंजन शहर के भोजन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

सांता फे के रेस्तरां अक्सर स्थानीय सामग्री का उपयोग करते हैं, जैसे कि ग्रीन चिल्ली और होमिनी, जो व्यंजनों को एक अनोखा स्वाद और गुणवत्ता प्रदान करते हैं।

ग्रीन चिल्ली और पोजोल सांता फे न्यू मैक्सिको के दो प्रमुख व्यंजन हैं जो अपनी अनोखी स्वाद और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाने जाते हैं।


क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DVeQoMMj4tJ/?igsh=MThkNXV1a3BnaWkxcA==