मुकेश जी की आवाज़ वह है जो कभी नहीं मर सकती, बल्कि वो दिलों में विरासत बनकर सैदेव जीवित रहेगी
Harmony Waves-Khurja के तत्वावधान में RJ Kapil Tiwari ने सभी संगीत प्रेमियों को एक विशेष संगीत संध्या *“विरासत-ए-मुकेश”* में आमंत्रित किया।
यह कार्यक्रम *महान पार्श्वगायक मुकेश जी* को भावभीनी श्रद्धांजलि है—उनकी अमर आवाज़, कालजयी रचनाओं और उनके गीतों में समाई मानवीय संवेदनाओं की अविरल धारा को समर्पित है ।
मुकेश जी के गीत केवल गीत नहीं, बल्कि जीवन के हर पड़ाव पर हमारे साथ चलने वाली भावनात्मक यात्रा हैं—प्रेम, विरह, वेदना, संघर्ष, आशा और जीवन के सौंदर्य को स्वर देने वाली अनमोल धरोहर हैं।
विरासत-ए-मुकेश”में उसी अमिट विरासत को सुरों, स्मृतियों और समर्पण के साथ पुनः जीवंत करने का प्रयास किया गया है।
अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके अमर गीतों संग कुछ अनसुने गीतों की माला को भी फिर से जीवंत किया जिन्होंने पीढ़ियों के दिलों पर राज किया है।
विरासत-ए-मुकेश🎶*यादों की महफ़िल… सुरों की विरासत एक संगीतमय श्रद्धांजलि का आयोजन डॉ. अशोक श्रीवास्तव संयोजक एवं समस्त आयोजन समिति
*Harmony Waves-Khurja* एवं RJकपिल तिवारी व कल्पना तिवारी* ने किया। इस विशेष अवसर पर संगीत प्रेमियों को दिनांक: 27 सितम्बर 2026. शाम 5:00 बजे से NEA Bhawan Auditorium, B-110A, सेक्टर-6, नोएडा में आमंत्रित किया। लाज़वाब संगीतमय संध्या में प्रसिद्ध एवं प्रतिभाशाली कलाकारों की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं।
https://www.instagram.com/reel/Dd1UF3Kg8xy/?stkn=MW1qYmcxNmVzdXBxNA==









No comments:
Post a Comment