Search This Blog

Showing posts with label #Loras Chapel. Show all posts
Showing posts with label #Loras Chapel. Show all posts

Monday, 16 February 2026

कैथेड्रल पार्क (Cathedral Park) के बीच में मुख्य स्मारक सेटलर मोनुमेंट (The Settlers Monument) in Santa Fe, New Mexico. USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 



बच्चे किसी भी देश के हो आपस में बहुत जल्दी घुल मिल जाते। बैठने के लिए तो जगह-जगह बैंच लगे हुए हैं। जब भी आप थक जाए तो आराम कर सकते हैं। चौक के बीच में एक स्टेज जैसा बना हुआ है जिसके चारों तरफ  जंजीर  बंधी हुई है लेकिन एक बच्चा जाकर स्टेज पर लोट लगाने लगा फिर तो और बच्चे भी लोट लगाते हैं और पेरेंट्स थोड़ी देर बैठ कर सुस्ता लेते हैं।



 यहां देखने को इतना कुछ है कि बैठना समय बर्बाद करना लगता है। साइकिल चलाना यहां शौक है कुछ लोग साइकिल पर आए हैं। 

साइकिल पेड़ के साथ बांधकर पैदल घूम रहे हैं। अपने पैट के साथ भी आए हैं। लेकिन कहीं भी कुत्ता पू नहीं नज़र आता क्योंकि यहां पर कुत्ते की पॉटी पर बहुत तगड़ा जुर्माना है।



सांता फे में कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनमें पालेस ऑफ द गवर्नर्स, सेंट फ्रांसिस कैथेड्रल, और लॉरेटो चैपल शामिल हैं। पालेस ऑफ द गवर्नर्स न्यू मेक्सिको का सबसे पुराना सार्वजनिक भवन है, सांता फे प्लाजा यह एक ऐतिहासिक चौक है जो सांता फे के केंद्र में स्थित है।

कैनेडी प्लाजा यह एक सार्वजनिक चौक है जो सांता फे के केंद्र में स्थित है। न्यू मेक्सिको के सांता फे में स्थित कैथेड्रल पार्क (Cathedral Park) के बीच में  मुख्य स्मारक सेटलर मोनुमेंट (The Settlers Monument)  है। इस कांस्य प्रतिमा (bronze statue) को कलाकार बर्नाबे रोमेरो और मूर्तिकार डोना क्वासथॉफ ने बनाया है।

यह पार्क कैथेड्रल बेसिलिका ऑफ सेंट फ्रांसिस ऑफ असिसी (Cathedral Basilica of St. Francis of Assisi) के ठीक बगल में स्थित है।

इस स्मारक में विभिन्न लोगों और मवेशियों (जैसे घोड़े और बैल) की आकृतियां दिखाई गई हैं, जो क्षेत्र के इतिहास और बसने वालों को दर्शाती हैं।

यह पार्क स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए टहलने या बैठने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। यहां पर्यटकों की बहुत भीड़ है और बहुत बड़ी जगह है। मैं कहीं भी अटक जाती हूँ। दोनों बच्चों के साथ उत्कर्षनी राजीव जी दोनों में से एक को मुझ पर भी नजर रखनी पड़ती है।😄

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DU1e-fjEhbz/?igsh=MXZubTc2NGswb2t3eQ==

https://www.instagram.com/reel/DU1WveQkstX/?igsh=aHp4aHFpY2VhbjRv