Search This Blog

Showing posts with label #मध्य भारत हिंदी साहित्य सभा #अखिल भारतीय साहित्य परिषद्. Show all posts
Showing posts with label #मध्य भारत हिंदी साहित्य सभा #अखिल भारतीय साहित्य परिषद्. Show all posts

Thursday, 19 November 2026

ग्वालियर में स्थित झांसी वाली महारानी लक्ष्मीबाई की छत्री (समाधि स्थल)The chhatri (cenotaph/memorial site) of the Queen of Jhansi, Lakshmibai, located in Gwalior नीलम भागी Neelam Bhagi

 


उत्कर्षनी नवीं कक्षा में लेखन प्रतियोगिता में प्रथम आई तो उसको अमृतलाल नागर द्वारा लिखी पुस्तक 'आंखों देखा गदर' पुरस्कार में मिली । इस पुरस्कार में मिली पुस्तक को परिवार के साथ-साथ और लोगों ने भी पढ़ा। झांसी की रानी की कविता स्कूल के समय से याद रही है। अब इस पुस्तक में भी वर्णन है। झांसी गई तो झांसी का किला देखने गई। ग्वालियर में

मध्य भारत हिंदी साहित्य सभा (अखिल भारतीय साहित्य परिषद् से सम्बन्ध )की ओर से  6,7 जनवरी 2024 को आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी राजमाता सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय आयोजित की गई। गोष्ठी में मुझे भी शोध पत्र पढ़ना था। सब ने मुझे सुना है। मुझे औरों को भी सुनना था। आयोजन के समापन के बाद मेरी गाड़ी का समय था। पर मुझे तो जाना ही था समाधि पर। उस दिन कड़ाके की सर्दी थी। मैंने जाकर सबसे पहले ब्रेकफास्ट किया। विश्वविद्यालय के गेट पर जाकर गार्ड से पूछा कि मैं समाधि पर कैसे जा सकती हूं। वह मुझे समझा ही रहे थे। इतने में कोई विश्वविद्यालय में ऑटो पर आया। और मुझे तुरंत ऑटो मिल गया। मैंने आने जाने का कहा। उसने ₹200 मंा गा, मैं झट से बैठ गई। और मैं ख़ुश थी कि सत्र शुरू होने से पहले मैं आ जाऊंगी।

ग्वालियर में स्थित झांसी वाली महारानी लक्ष्मीबाई की छत्री (समाधि स्थल) पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गई। यह ऐतिहासिक स्मारक मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के फूलबाग (पड़ाव) क्षेत्र में स्थित है और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान की याद में बनाया गया है।

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 18 जून 1858 को अंग्रेजों से युद्ध करते हुए रानी लक्ष्मीबाई यहीं वीरगति को प्राप्त हुई थीं। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार यहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया था ताकि अंग्रेज उनके पार्थिव शरीर को छू न सकें।

इस स्मारक का निर्माण 1920 में ग्वालियर के तत्कालीन शासक द्वारा उनकी वीरता और बलिदान को सम्मान देने के लिए करवाया गया था।

इस परिसर के बीच में घोड़े पर सवार, हाथ में तलवार लिए और पीठ पर दत्तक पुत्र को बांधे हुए रानी लक्ष्मीबाई की लगभग 8 मीटर ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा के पास ही अमर जवान ज्योति  अखंड  प्रज्वलित रहती है जो उनकी अमर गाथा का प्रतीक है।

हर साल जून के महीने में (विशेष रूप से 18 जून को उनकी पुण्यतिथि पर)वार्षिक बलिदान मेला जिला ग्वालियर की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यहां एक भव्य वार्षिक मेला और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाता है। यह स्मारक फूलबाग कॉम्प्लेक्स (लश्कर), ग्वालियर में स्थित है, जो ग्वालियर रेलवे स्टेशन से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। यह स्थल प्रतिदिन सुबह से सूर्यास्त तक (लगभग सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) पर्यटकों के लिए खुला रहता है। यहां प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है।

https://www.instagram.com/reel/C11NYQ4PGcf/?lqvp=MTk2bnM2MTJjcjRveQ==

https://www.instagram.com/reel/Df7e7KiyJR7/?hvrq=MWxqMDh0OHRmNDRjbQ==