Search This Blog

Showing posts with label Sector 56. Show all posts
Showing posts with label Sector 56. Show all posts

Sunday, 26 July 2026

कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित विशाल रक्तदान महोत्सव A massive blood donation festival dedicated to the Indian Armed Forces on Kargil Vijay Diwas.

 


लक्ष्मी नारायण मंदिर, ए-2, सेक्टर-56, नोएडा   द्वारा मंदिर प्रांगण में  कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित विशाल रक्तदान महोत्सव आज 26 जुलाई (रविवार) को कारगिल के अमर वीरों को रक्तदान के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रक्त संग्रह के लिए भारतीय सेना की टीम स्वयं उपस्थित रही।

शिविर को रक्तदान करने  166  दाता आए,                   

25 लोगों को फिर आने के लिए कहा गया और 141 रक्त यूनिट प्राप्त हुए और यह हमारे  लिए एक गर्व की बात है।

इस बार कुछ पत्रकार बन्धुओं ने स्वयं भी रक्तदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रक्तदान के साथ साथ एम्स न्यू दिल्ली की टीम ने नेत्र दान व अंग दान का आयोजन भी किया जिसमें  20 दाताओं ने नेत्र और अंगदान का संकल्प लिया।

दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए  कई गर्णमान्य व्यक्तियों  ने जिनमें प्रमुख थे, विपिन मल्हन, प्रधान  व वी के सेठ, महासचिव- एनईए व एन ई ए की टीम, दीपक विग चेयरमैन व संजीव पुरी, वाईस चेयरमैन - पंजाबी विकास मंच  व  उनकी टीम, के के जैन महा सचिव फ़ोनरवा व उनकी टीम, संजय  मावी, प्रधान- आर डवल्लू ए- 56 व उनकी टीम,  हरीश जुगरान प्रधान नया बाँस सोसाइटी व उनकी टीम ने आकर  सब दाताओं उत्साहवर्धन किया।

आज मंदिर समिति ने मंदिर के लिए 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम उपलब्ध करवाने में सहयोग देने के लिए नया बांस सोसाइटी के प्रधान हरीश जुगरान व मंदिर की अन्नपूर्णा रसोई में चिमनी की व्यवस्था में सहयोग देने के लिए मंदिर महिला मंडल की सदस्य विनोद कुमारी बंसल जी को भी इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए माननीय विपिन मल्हन व मंदिर समिति के प्रधान आर एन गुप्ता जी द्वारा सम्मानित किया गया।

आयोजक हृदयपूर्वक सभी दाताओं, आर्मी के ब्लड बैंक व एम्स न्यू दिल्ली की टीमों का आभार व्यक्त करते हैं।

आयोजक निष्ठा से सभी स्वयंसेवकों, नकद एवं वस्तुओं के स्वरूप में दान देनेवाले दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

लगभग 10 सदस्यों वाली  ब्लड डोनेशन टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर समिति के सदस्य और इस प्रोजेक्ट के मुख्य प्रेरक ए.के. गुप्ता के नेतृत्व में किया।

 आयोजकों में  मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी आर.एन. गुप्ता, ओ पी गोयल, जे एम सेठ,  जी.के. बंसल, आर के भट्ट, इंदर पाल खंडपुर, हरीश सभरवाल, अंबेश भांबरी, संजीव बांधा ,ब्लड डोनेशन टीम के डा॰ कर्नल योगेश मानिकतला,करण अनेजा, अभिषेक जैन, सुशील रियू, नितिन गुप्ता, अशोक त्यागी, निर्मल हांडा,मंजू सेठ,मधु भट्ट , वंदना बंसल, आदि सबने इस नेक काम में योगदान  करने के लिए प्रेरित किया।

लक्ष्मी नारायण मंदिर की ओर से,

जे. एम. सेठ

प्रबंध ट्रस्टी,

https://www.instagram.com/reel/DbQm5lCg8wq/?igsh=MXEyM2tta3ViejFydA==










Tuesday, 10 September 2024

लाजवाब भंडारा न कचरा, न जूठन ! नीलम भागी

प्रभा प्रवीण जयरथ परिवार ने लक्ष्मी नारायण मंदिर, ए -2 सेक्टर 56 नोएडा में भंडारे का आयोजन किया। सभी परिचितों को भी आमंत्रण था। मंदिर के विशाल भवन में साप्ताहिक मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ में सबने भाग लिया, उसके पश्चात भंडारा वितरण हुआ। ऐसा मैंने पहली बार देखा पर बहुत अच्छा लगा तो आपके साथ शेयर कर रहीं हूं। मंदिर के प्रांगण में सभी लाइन में लगे,  भोजथाल में प्रसाद ले रहे थे। सीनियर सिटीजन के लिए अलग बैठने की व्यवस्था, चाहें  तो आमंत्रित मित्र परिवार के लोग भी अलग बैठने की व्यवस्था में प्रसाद ले सकते थे। मैंने अपना प्रसाद लेकर, बाहर बैठने की बेंच पर बैठकर, भीड़ के साथ प्रसाद खाया। वहां देखकर अच्छा लगा कि कोई भी मुझे झूठा छोड़ता नजर नहीं आया है। कुछ लोगों के पास पॉलिथीन की थैलियां थी, जिसमें वह बार-बार लाकर पुड़िया भर रहे थे।  घर ले जाकर अगर उसे इस्तेमाल करें तो यह भी अच्छा है, बस खाना बर्बाद नहीं होना चाहिए। जब मैं अपनी थाली रखने गई, तो हैरान रह गई। एक महिला वहां खड़ी थी और एक ही डस्टबिन था। इतनी भीड़ में भी वह मैं अभी आधा भरा हुआ, वह भी सिर्फ पेपर ग्लास! सभी सभ्य लोग थे इसलिए जूठन थी ही नहीं। अगर रहती तो महिला डस्टबिन में डालने को कहती।  और एक  महिला थाल साफ करके रखती जा रही थी। अब तक मुझे लगता था कि भंडारे में लगभग 30% खाना बर्बाद होता है और भंडारे के बाद कूड़े का देर लगता है। यह देखकर मेरी सोच बदलने लगी। इसके लिए मंदिर समिति को साधुवाद।