लक्ष्मी नारायण मंदिर, ए-2, सेक्टर-56, नोएडा द्वारा मंदिर प्रांगण में कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित विशाल रक्तदान महोत्सव आज 26 जुलाई (रविवार) को कारगिल के अमर वीरों को रक्तदान के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
रक्त संग्रह के लिए भारतीय सेना की टीम स्वयं उपस्थित रही।
शिविर को रक्तदान करने 166 दाता आए,
25 लोगों को फिर आने के लिए कहा गया और 141 रक्त यूनिट प्राप्त हुए और यह हमारे लिए एक गर्व की बात है।
इस बार कुछ पत्रकार बन्धुओं ने स्वयं भी रक्तदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्तदान के साथ साथ एम्स न्यू दिल्ली की टीम ने नेत्र दान व अंग दान का आयोजन भी किया जिसमें 20 दाताओं ने नेत्र और अंगदान का संकल्प लिया।
दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई गर्णमान्य व्यक्तियों ने जिनमें प्रमुख थे, विपिन मल्हन, प्रधान व वी के सेठ, महासचिव- एनईए व एन ई ए की टीम, दीपक विग चेयरमैन व संजीव पुरी, वाईस चेयरमैन - पंजाबी विकास मंच व उनकी टीम, के के जैन महा सचिव फ़ोनरवा व उनकी टीम, संजय मावी, प्रधान- आर डवल्लू ए- 56 व उनकी टीम, हरीश जुगरान प्रधान नया बाँस सोसाइटी व उनकी टीम ने आकर सब दाताओं उत्साहवर्धन किया।
आज मंदिर समिति ने मंदिर के लिए 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम उपलब्ध करवाने में सहयोग देने के लिए नया बांस सोसाइटी के प्रधान हरीश जुगरान व मंदिर की अन्नपूर्णा रसोई में चिमनी की व्यवस्था में सहयोग देने के लिए मंदिर महिला मंडल की सदस्य विनोद कुमारी बंसल जी को भी इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए माननीय विपिन मल्हन व मंदिर समिति के प्रधान आर एन गुप्ता जी द्वारा सम्मानित किया गया।
आयोजक हृदयपूर्वक सभी दाताओं, आर्मी के ब्लड बैंक व एम्स न्यू दिल्ली की टीमों का आभार व्यक्त करते हैं।
आयोजक निष्ठा से सभी स्वयंसेवकों, नकद एवं वस्तुओं के स्वरूप में दान देनेवाले दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
लगभग 10 सदस्यों वाली ब्लड डोनेशन टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर समिति के सदस्य और इस प्रोजेक्ट के मुख्य प्रेरक ए.के. गुप्ता के नेतृत्व में किया।
आयोजकों में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी आर.एन. गुप्ता, ओ पी गोयल, जे एम सेठ, जी.के. बंसल, आर के भट्ट, इंदर पाल खंडपुर, हरीश सभरवाल, अंबेश भांबरी, संजीव बांधा ,ब्लड डोनेशन टीम के डा॰ कर्नल योगेश मानिकतला,करण अनेजा, अभिषेक जैन, सुशील रियू, नितिन गुप्ता, अशोक त्यागी, निर्मल हांडा,मंजू सेठ,मधु भट्ट , वंदना बंसल, आदि सबने इस नेक काम में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।
लक्ष्मी नारायण मंदिर की ओर से,
जे. एम. सेठ
प्रबंध ट्रस्टी,
https://www.instagram.com/reel/DbQm5lCg8wq/?igsh=MXEyM2tta3ViejFydA==









No comments:
Post a Comment