N
रोजवेल से सांता फे, न्यू मैक्सिको की दूरी लगभग 224 मील या 360 किलोमीटर है। रोजवेल से सांता फे, न्यू मैक्सिको के रास्ते में कई रैंच और खेत हैं, जो अपने आप में एक अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं। यह यात्रा लगभग रोसवेल से सांता फे (लगभग 3-4 घंटे) का ड्राइविंग मार्ग न्यू मैक्सिको के आश्चर्यजनक और विविध परिदृश्यों को प्रदर्शित करता है। यह यात्रा मैदानी इलाकों से शुरू होती है। रास्ता ज्यादातर 75 मील प्रति घंटा निर्देशित है। दूर-दूर तक गिनती के मकान होंगे पर वहां भी सीनियर सेंटर बने हुए हैं। रेंज में तो दूर-दूर तक घर नहीं दिखाई देते मामूली से नाम मात्र को, तारों की फेंसिंग है, वह भी शायद इसलिए की पशु मुख्य मार्ग पर सड़क पर न आ जाए, जहां गाड़ी तेज ही चलानी है। कहीं गाय चर रही हैं, कहीं घोड़े चर रहे हैं। दूर तक घर दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन वहां भी स्कूल बस का स्टॉप है! खेत है तो वहां स्केयरक्रो बहुत शानदार बनाया है। रास्ते में कोई माल गाड़ी दिखती है तो उसका अंत ही नहीं नजर आता है। शुरुआत में रोसवेल के आस-पास के अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों से गुजरें, जो धीरे-धीरे ऊंचे पहाड़ी और जंगल के रास्तों में बदल जाते हैं। यात्रा अर्थ रेगिस्तान से शुरू होकर, जुनिपर और पाइन से ढकी पहाड़ियों, रंगीन ऊंचे रेगिस्तानी दृश्यों और अंत में सांता फे के पहाड़ों के बीच ऐतिहासिक एडोब वास्तुकला की सुंदरता में बदल जाती है। रास्ते में हमको न्यू मैक्सिको की संस्कृति और उसके शांत, ऊंचे रेगिस्तानी माहौल का अहसास होता है।
यह सड़क यात्रा प्रकृति प्रेमियों और संस्कृति के शौकीनों के लिए एक सुंदर अनुभव है।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DUj6NhlgDzC/?igsh=aGlwb3Q1b2FscTgx
https://www.instagram.com/reel/DUkRb9QAPV8/?igsh=MXZmbzkwMDRqcmV5cA==












