Search This Blog

Sunday, 8 February 2026

रोजवेल की ओर Towards Roswell, Migration to America अमेरिका प्रवास Neelam Bhagi नीलम भागी

 



अंधेरा होने पर हम लोग लिविंग डेजर्ट जू  से लौटे। ज़ू और गुफाओं दोनों जगह खूब चले। स्ट्रॉलर ले जाना अलाउड नहीं था इसलिए दित्या भी खूब पैदल चली। गीता दित्या की प्रकृति में रुचि देखकर बहुत अच्छा लगा। यहां से मोटल तक का रास्ता भी खूबसूरत। थकी हुई दित्या ने आज जरा भी इस कमरे से उस कमरे में जाने का खेल नहीं किया। वह उत्कर्षनी राजीव जी के पास सो गई। गीता भी थोड़ा सा टीवी देख कर, मुझे पहले ही सो गई। सुबह 8:00 मेरी और गीता की नींद खुली। मैं और गीता 8.15 ब्रेकफास्ट के लिए गए। दरवाजा खुलते ही घंटी बजती। काउंटर पर कोई नहीं. मैं खोज रही हूँ कि शायद कुछ वेज में उनके प्रांत का कुछ होगा क्योंकि ये भारतीय भाई नॉनवेज नहीं देते। बाफले के घोल की मशीन है। जिसमें निश्चित मात्रा में बैटर गिरता है। मुझे तो पसंद ही नहीं है। गीता ने लेकर बनाने के लिए मशीन में डाला। स्विच ऑन करके वफला बनने का इंतजार करती रही। वह तो बीरबल की खिचड़ी हो गया।  उन्होंने लिखकर लगा रखा है  'रिक्वेस्ट है ब्रेकफास्ट रूम में न लेकर जाए ' 20 मिनट बाद मालकिन अंदर से आई और हंसते हुए हिंदी में बोली," बाफले नहीं बना न और मशीन को पलट कर चली गई। अब 2 मिनट में बाफले बन गया। गीता को अच्छा ही नहीं लगा। यहां गाड़ियां तो बहुत थीं पर हमारे सामने जो भी ब्रेकफास्ट के लिए आए। वे जाने को तैयार कॉफी लेकर, एक माफिन उठा कर  निकल जाते हैं। अब तक जहां भी रुके, लोग आते हैं आराम से बैठकर नाश्ता करते हैं। एक लड़की ने आकर बाफले बनाया और कॉफी लेकर चली गई। दित्या सो रही है इसलिए राजीव उत्कर्षनी अलग-अलग आए और कॉफी लेकर चले गए। मैंने तो जो भी है चाय के साथ ले लिया क्योंकि मेरे लिए वेज ढूंढना मुश्किल हो जाता है। यह मेन रोड पर बहुत बड़ी जगह में बना हुआ है। कमरे वगैरह सब बहुत बढ़िया हैं। बोर्ड पर विद ब्रेकफास्ट भी लिखा है। जल्दी से आकर पैकिंग की और रोजवेल के लिए निकल पड़े। कार्ल्सबाद से रोजवेल 75 मील (122km) दूर है। जो 1947 की प्रसिद्ध यूएफओ (UFO) घटना के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह न्यू मेक्सिको का पांचवां सबसे बड़ा शहर है, जहां 2020 की जनगणना के अनुसार 48,000 से अधिक लोग रहते हैं। यहाँ की अर्थव्यवस्था में कृषि और पर्यटन मुख्य हैं। यूएफओ घटना (1947): रोसवेल 1947 में एक अज्ञात उड़न तस्तरी (UFO) के कथित क्रैश और एलियंस के मिलने की घटना के लिए प्रसिद्ध है, जिसे "रोसवेल घटना" कहा जाता है। अब तक तो रास्ता ही खूबसूरत है। रोजवेल में प्रवेश करते ही रोजवेल में एलियन थीम वाले कई आकर्षण हैं।   क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DUfbprKACUT/?igsh=dmh3MTkzaWljODF5












No comments: