Search This Blog

Tuesday, 10 February 2026

रोड ट्रिप प्रकृति प्रेमियों और संस्कृति के शौकीनों के लिए एक सुंदर अनुभव है, सांता फे, न्यू मैक्सिको की ओर A road trip is a beautiful experience for nature lovers and culture buffs, heading to Santa Fe, New Maxico USA, Neelam Bhagi नीलम भागी

 


  उत्कर्षनी बोली, "बड़ी बड़ी कंपनियों की ये बात बहुत अच्छी लगती है कि जैसा शहर का आर्किटेक्चर  होता है, उस शहर में उनके आउटलेट का आर्किटेक्चर भी वैसा ही होता है। चलती गाड़ी में, दूर से मकैडोनाल्ड को देखा सांता फे के भवनों के जैसा ही आर्किटेक्चर में है। कॉटनवुड के पेड़, घास के मैदान और दूर तक फैले पहाड़ मन मोह लेते हैं। रास्ते में आपको न्यू मैक्सिको की संस्कृति और उसके शांत, ऊंचे रेगिस्तानी माहौल पर ऐतिहासिक सांता फे गंतव्य पर पहाड़! , हमको सांता फे की विशिष्ट एडोब (मिट्टी की ईंट) वास्तुकला का अनुभव मिलेगा। सांता फे (Santa Fe), न्यू मैक्सिको संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे पुराना राजधानी शहर है, जो 1610 में स्थापित हुआ। यह समुद्र तल से लगभग 7,200 फीट (2,100 मीटर) से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है, जो अपने अनूठे प्यूब्लो-शैली के स्थापत्य (adobe architecture), जीवंत कला दृश्य और स्पेनिश-देशी अमेरिकी संस्कृतियों के संगम के लिए जाना जाता है। यह शहर अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक स्थलों और सुंदर वास्तुकला के लिए जाना जाता है। अंधेरा होने पर हम होटल हॉलीडे इन में पहुंच गए। यहाँ हमारा सुइट्स बुक है। बहुत ज्यादा ठंड है। राजीव जी गीता, दित्या को लेकर स्विमिंग पूल चले गए। थोड़ा सा लेट कर, मैं नीचे रिसेप्शन में चाय पीने आई। वहां तुलसी जी की माला के पैकेट रखे हुए हैं। शायद इस होटल को भारतीय चला रहें हैं। स्टाफ बहुत अच्छा है। बच्चों को देखते ही कुकीज से प्लेट भर दी जाती है। गीता और दित्या स्विमिंग करके आई। उनके हाथ में सिनामोन रोल हैं। वे खाती हुई आकर उत्कर्षनी के पास खड़ी हो गई। उसी समय मैनेजर ने आकर उत्कर्षनी से कहा, " सॉरी मैंने आपकी परमिशन के बिना, इन्हें मीठा दे दिया। आज क्रिसमस है न।" हमने उसे क्रिसमस की बधाई दी।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DUj6NhlgDzC/?igsh=aGlwb3Q1b2FscTgx

https://www.instagram.com/reel/DUkRb9QAPV8/?igsh=MXZmbzkwMDRqcmV5cA==



No comments: