Search This Blog

Showing posts with label #Death Valley National park USA. Show all posts
Showing posts with label #Death Valley National park USA. Show all posts

Sunday, 26 April 2026

शाम को डेथ वैली !Death Valley in the evening! Death Valley National park USA Neelam Bhagi Migration to America नीलम भागी Part 92

 



सुनहरी रोशनी खत्म होने से पहले हम यह सोच कर चल पड़े कि डेथ वैली का सूर्यास्त में अभी कुछ हिस्सा हमें देखने को मिलेगा। बच्चों को तो यह जगह बहुत पसंद आई। बहुत ही कम गहराई का पानी खूब दूर-दूर तक घूमें। अब हम गाड़ी में बतियाने लगे। राजीव जी ड्राइव करते-करते बीच में एकदम बोलते हैं, " राइट देखो, लेफ्ट देखो, पर हम किधर-किधर दिखते सब ओर सुंदरता, खूबसूरत नजारे! मैं बोली कि डेथ वैली नाम सुनकर मैं तो अलग सी सोच लेकर आई थी पर यहां तो सब कुछ उसका उल्टा निकला! मसलन यहाँ रेगिस्तान, नमक के मैदान, रेत के टीले, पहाड़ और घाटी सब एक साथ मिलते हैं। उत्कर्षनी बताने लगी कि डेथ वैली सुनने में जितनी डरावनी लगती है, बेजान नहीं है। बारिश के बाद यहाँ सुपरब्लूम होता है। पूरा रेगिस्तान पीले, बैंगनी, गुलाबी फूलों से भर जाता है। आखिरी बड़ा सुपरब्लूम 2016 में हुआ था। अलास्का के बाहर पूरे अमेरिका में डेथ वैली सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। डेलावेयर और रोड आइलैंड जैसे US स्टेट्स इससे छोटे हैं। उत्तर से दक्षिण तक करीब 225 किमी लंबा है। गाड़ी से एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में 3+ घंटे लगते हैं।

US का सबसे बड़ा नेशनल पार्क और 10 जुलाई 1913 को 56.7°C (134°F)  पृथ्वी पर अब तक का सबसे ज्यादा तापमान यहां दर्ज हुआ। गोल्डन कलर की पहाड़ियों की चोटियां दिख रहीं हैं। सूरज डूबने के साथ ही काली होती जा रही हैं। अंधेरा छा गया, हमसे आगे बहुत दूर गाड़ी की लाइट दिख रही है, हमारे पीछे भी बहुत दूर एक गाड़ी की लाइट है और रात हो रही है। तारे यहां गाड़ी से बिल्कुल साफ दिखाई देते हैं। रात 8:00 बजे, हम होटल होलीडे इन एक्सप्रेस Hotel Holiday Inn एक्सप्रेस पहुंच गए। यहां हमारा सुट्स बुक है।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DXmQHrXgK3X/?igsh=MXhoam5ycDl2OGZ1aw== 

https://www.instagram.com/reel/DXoZQmCAM5o/?igsh=dzN3ZHRqdW5jcGM2









Wednesday, 22 April 2026

बैडवाटर बेसिन की ओर दांते व्यू से From Dante View towards Badwater Basin Neelam Bhagi Migration to America नीलम भागी Part 89

 


दांते व्यू से बैडवॉटर बेसिन का रास्ता डेथ वैली की सबसे ड्रामैटिक ड्राइव्स में से एक है। दांते व्यू से बैडवाटर बेसिन का रास्ता एकदम उल्टा सफर है। 5,476 फीट ऊंचाई से सीधे 282 फीट नीचे। मतलब 1.7 किमी की उतराई 25 मील का है। दांते व्यू पार्किंग से निकलते ही 13 मील की लगातार उतराई शुरू, पूरा सफर सिर्फ 25 मील मगर हर मोड़ पर नज़ारा बदलता है। एक तरफ पैनामिंट रेंज की बर्फीली चोटियाँ, दूसरी तरफ ब्लैक माउंटेन्स के गहरे बैंगनी-भूरे शेड्स। दांते व्यू रोड से उतरते वक्त सड़क घुमावदार है और हर मोड़ पर घाटी और करीब आती जाती है। ब्लैक माउंटेन्स के ज्वालामुखीय चट्टान यहाँ बिल्कुल नंगी हैं। कोई पेड़ नहीं, सिर्फ तीखे रिज और गहरी घाटियाँ। धूप के साथ चट्टानों का रंग काला, भूरा, लाल से बैंगनी होता रहता है। वही घुमावदार सड़क जिससे हम चढ़कर आए थे। अब हर मोड़ पर बैडवाटर बेसिन और पास आता दिखता है । 13 मील उतरकर हम वापस CA-190 हाईवे पर पहुंचते हैं। दांते व्यू रोड पर राइट टर्न था, अब लेफ्ट टर्न लिया है। साइन बोर्ड पर "Badwater" लिखा मिला। हाईवे 190 पर आते ही लैंडस्केप एकदम बदल जाता है। अब हम घाटी के फ्लोर पर हैं। चारों तरफ विशाल ऑलुवियल फैन दिखते हैं।  पहाड़ों से बहकर आए मलबे के पंखे जैसे ढेर। रास्ते में ज़ब्रिस्की पॉइंट के गोल्डन बैडलैंड्स दिखते हैं, जो कटाव से बनी लहरदार पहाड़ियाँ हैं। CA-190 पर सिर्फ 2 मील पश्चिम की तरफ चलने पर । फर्नेस क्रीक क्रॉस करते ही राइट पर बैडवाटर रोड आती है। ये 18 मील लंबी सीधी सड़क है जो सीधे बैडवाटर बेसिन तक जाती है। अब सड़क एकदम सीधी और समतल है। दोनों तरफ नमक का मैदान। हर मील पर गर्मी बढ़ती महसूस होती है। आखिरी 2-3 मील में सड़क के दोनों तरफ जमीन सफेद होने लगती है। ऐसा लगता है बर्फ गिरी हो। 18 मील बाद रोड खत्म और पार्किंग आ जाती है। इतनी गाड़ियां !! राजीव जी पार्किंग ढूंढते हैं और उत्कर्षनी मुझे यहां के बारे में बताती जा रही है। गाड़ी से बाहर निकलते ही उत्कर्षनी मेरी फोटो खींचते समय बोली, "एक तरफ 11,000 फीट ऊँचा टेलीस्कोप पीक दिखता है और ठीक उसके नीचे हम समुद्र तल से 282 फीट नीचे खड़े हैं — दुनिया की सबसे बड़ी ऊँचाई-गहराई कंट्रास्ट में से एक।"

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DXaJSOsErKj/?igsh=YmNtcHF3dDV4ODlj 

https://www.instagram.com/reel/DXkVerbEq0f/?igsh=eDNndDMzaHZvdjBo