सुनहरी रोशनी खत्म होने से पहले हम यह सोच कर चल पड़े कि डेथ वैली का सूर्यास्त में अभी कुछ हिस्सा हमें देखने को मिलेगा। बच्चों को तो यह जगह बहुत पसंद आई। बहुत ही कम गहराई का पानी खूब दूर-दूर तक घूमें। अब हम गाड़ी में बतियाने लगे। राजीव जी ड्राइव करते-करते बीच में एकदम बोलते हैं, " राइट देखो, लेफ्ट देखो, पर हम किधर-किधर दिखते सब ओर सुंदरता, खूबसूरत नजारे! मैं बोली कि डेथ वैली नाम सुनकर मैं तो अलग सी सोच लेकर आई थी पर यहां तो सब कुछ उसका उल्टा निकला! मसलन यहाँ रेगिस्तान, नमक के मैदान, रेत के टीले, पहाड़ और घाटी सब एक साथ मिलते हैं। उत्कर्षनी बताने लगी कि डेथ वैली सुनने में जितनी डरावनी लगती है, बेजान नहीं है। बारिश के बाद यहाँ सुपरब्लूम होता है। पूरा रेगिस्तान पीले, बैंगनी, गुलाबी फूलों से भर जाता है। आखिरी बड़ा सुपरब्लूम 2016 में हुआ था। अलास्का के बाहर पूरे अमेरिका में डेथ वैली सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। डेलावेयर और रोड आइलैंड जैसे US स्टेट्स इससे छोटे हैं। उत्तर से दक्षिण तक करीब 225 किमी लंबा है। गाड़ी से एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में 3+ घंटे लगते हैं।
US का सबसे बड़ा नेशनल पार्क और 10 जुलाई 1913 को 56.7°C (134°F) पृथ्वी पर अब तक का सबसे ज्यादा तापमान यहां दर्ज हुआ। गोल्डन कलर की पहाड़ियों की चोटियां दिख रहीं हैं। सूरज डूबने के साथ ही काली होती जा रही हैं। अंधेरा छा गया, हमसे आगे बहुत दूर गाड़ी की लाइट दिख रही है, हमारे पीछे भी बहुत दूर एक गाड़ी की लाइट है और रात हो रही है। तारे यहां गाड़ी से बिल्कुल साफ दिखाई देते हैं। रात 8:00 बजे, हम होटल होलीडे इन एक्सप्रेस Hotel Holiday Inn एक्सप्रेस पहुंच गए। यहां हमारा सुट्स बुक है।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DXmQHrXgK3X/?igsh=MXhoam5ycDl2OGZ1aw==
https://www.instagram.com/reel/DXoZQmCAM5o/?igsh=dzN3ZHRqdW5jcGM2









No comments:
Post a Comment