Search This Blog

Monday 3 September 2018

नयेपन से भरी फिल्म फाइंडिग फैनी Finding Fanny नीलम भागी

नयेपन से भरी फिल्म फाइंडिग फैनी
                                     नीलम भागी
                                   
तीन दिग्गजों को एक साथ एक ही फिल्म में देखना कितना सुखद लग रहा था, यह खुशी तो फिल्म देखकर ही मिलेगी न। शीषर्क ही बता रहा है कि फैनी की तालाश है। जिसे पाँच लोग एक साथ ढूँढने निकलते हैं।
  गोवा में एक गाँव है पोकोलिम, गाँव है तो पूरा गाँव का माहौल है, जैसे कोई मकसद नहीं, फिजूल की बातों में वक्तकटी करना आदि। उसका पोस्टमैन कम पोस्टमास्टर फर्डी(नसीरुद्दीन शाह) को 46 साल बाद उसका लिखा लेटर वापिस मिला, जिसमें उसने स्टेफैनी फर्नांडीज को , उससे विवाह करने का प्रस्ताव भेजा था। इस पत्र के बाद फर्डी के दिमाग में तरह तरह के प्रश्न उठ खड़े होते हैं मसलन अगर ये लैटर उस तक पहुँच गया होता तो बात कुछ और ही होती। हो सकता कि वह शादी को हाँ कह देती। एंजी(दीपिका पादुकोन) रोजी(डिंपल कपाड़िया) डॉन पैड्रो(पंकज कपूर) सनिनो डिगामा(अर्जुन कपूर) फर्डी की मदद को स्टैफनी की तलाश को आते हैं। कोई नहीं जानता कि स्टैफनी ने शादी कर ली है या वह जिंदा भी है। पाँचों फैनी को तलाश रहे हैं और दर्शक हंस रहे हैं।
एक्टिंग में सभी एक दूसरे से बढ़ चढ़ कर रहें हैं। एंग्री यंगमैन मे अर्जुन कपूर जमें।
डायरेक्शन होमी अदजानिया का गजब का, दशर्क शुरु से अंत तक मुस्कुराते ही रहे।
म्यूजिक कहानी के परिवेश पर बिल्कुल फिट है।
लेकेशन में गोवा की प्राकृतिक सुन्दरता को दर्शको तक पहुँचाने में कमाल कर दिया है।
दीपिका के कुछ सीन और डॉयलॉग ज्यादा ही बोल्ड हो गये है।