Search This Blog

Tuesday, 30 December 2025

दा ग्रोव फार्मर्स मार्केट लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया The Grove Farmers Market Los Angeles, California Neelam Bhagi नीलम भागी Part 9


डिनर के लिए हमें बाहर जाना था। राजीव उत्कर्षनी के अति व्यस्त होने के कारण उनके सब काम समय बद्ध थे। गीता को जैकेट लेनी थी पर लेनी राजीव जी की पसंद की थी क्योंकि उनकी पसंद बहुत अच्छी  है।  राजीव जी गीता की यात्रा की शॉपिंग के गए। उत्कर्षनी  मुझे और दित्या को दा ग्रोव फार्मर्स मार्केट में क्रिसमस की लाइट दिखाने ले गई।  लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया में यह एक लोकप्रिय स्थल है, जो एक ऐतिहासिक फार्मर्स मार्केट और एक आधुनिक आउटडोर शॉपिंग मॉल को मिलाकर बनता है।

- यह ऐतिहासिक मार्केट 1934 से संचालित हो रहा है और इसमें 100 से अधिक विक्रेता हैं जो ताजे फल, मांस, डेयरी उत्पाद और विभिन्न प्रकार के भोजन बेचते हैं।

- यहाँ आप विभिन्न प्रकार के अंतरराष्ट्रीय व्यंजन पा सकते हैं, जिनमें मैक्सिकन, एशियाई, ब्राज़ीलियाई और इतालवी भोजन शामिल हैं।

कुछ लोकप्रिय खाद्य विक्रेताओं में पैट्सी डी'अमोरे की पिज़्ज़ेरिया, पामेला केम्पनाडास और लोटेरिया ग्रिल शामिल हैं।

द ग्रोव

यह आउटडोर शॉपिंग मॉल ओरिजिनल फार्मर्स मार्केट से जुड़ा हुआ है और इसमें उच्च-स्तरीय और किफायती स्टोर शामिल हैं, जिनमें नॉर्डस्ट्रॉम, माइकल कोर्स और गैप शामिल हैं।

द ग्रोव में विभिन्न प्रकार के भोजन विकल्प भी हैं, जिनमें द चीज़केक फैक्टरी, ला पियाज़ा और पिकनिक सोसाइटी बाय ग्वेन शामिल हैं।

द ग्रोव का फव्वारा शो एक आकर्षक स्थल है। गर्मियों में जब मैं यहां आई थी तब भी यहां घूमना बहुत अच्छा लगा। अब क्रिसमस और नए साल के लिए बहुत सुंदर सजाया गया है। बहुत बड़ा वास्तविक क्रिसमस ट्री लगाया गया है जिसकी सजावट देखते बनती है। गीता की शॉपिंग हो गई थी। वह अपने पापा के साथ, मैं और दित्या उत्कर्षनी के साथ डिनर के लिए Canter's पहुंचे।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DPLCAOQEeCx/?igsh=MTU3aDdqN2t6ZzF2ZQ==

https://www.instagram.com/reel/DPIMXHhEvfR/?igsh=MXRucmN1NWhnZHZheg==

https://www.instagram.com/reel/DPDLJLHEUmP/?igsh=bDhoZnVsa3ZzY3po

https://www.instagram.com/reel/DPBKkrnEdcp/?igsh=N2R4N2l4aGV5dzZj