Search This Blog

Showing posts with label #B.S.Foundation. Show all posts
Showing posts with label #B.S.Foundation. Show all posts

Monday, 6 July 2026

सुंदरकांड पाठ श्रृंखला 1 के समापन पर हुआ सम्मान समारोह आयोजित Award ceremony held at the conclusion of the Sundarkand Recitation Series 1.

 


   बी.एस. फाउंडेशन द्वारा सुंदरकांड पाठ श्रृंखला एक का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह एनईए भवन सेक्टर 6 नोएडा में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अध्यक्ष दिल्ली संत महामंडल महंत नारायण गिरी जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डा. बबीता शर्मा बी.एस. फाउंडेशन की अध्यक्ष ने बताया कि हमने एक वर्ष पहले सुंदरकांड पाठ श्रृंखला 1 का कार्यक्रम शुरू किया था। जिसमें 12 सुंदरकांड पाठ, कुछ रामायण पाठ एवं मानस पाठ, कुछ हरि नाम संकीर्तन, कुछ भजन संध्याओं के साथ साथ तीन कथाओं का भी आयोजन किया था जिनके पूर्ण समापन पर आज हम सब इकट्ठा हुए हैं, जल्दी ही श्रंखला द्वितीय की घोषणा की जाएगी।

आज हमने धन्वंतरी दास, अशोक भारद्वाज, रसराज जी महाराज, जिवेन्दर कृष्ण शास्त्री,  वंशीधर दास (इस्कॉन), मानस मधुप, नवीन भाई ओझा, कृष्ण पंत अकिंचन, नवनीत मिश्रा, अभिषेक तिवारी, प्रवीण पांडे, सुनील शास्त्री, के.सी. गुप्ता, श्रीमति राधा शर्मा, अशोक मिश्रा, प्रवेश आचार्य, हिमांशु बाथम को सम्मानित किया।

इस आयोजन का सफल बनाने में एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, उत्कर्ष शर्मा, ललित गुप्ता ललित एडवरटाइजिंग, मुकेश गुप्ता, उद्देश्य का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर बी.एस. फाउंडेशन टीम सदस्य एवं नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम, सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग, संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा शर्मा, सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतयनारायण गोयल, उपदेश भारद्वाज, श्री शनि मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष मानसिंह चौहान, समाजसेवी त्रिलोक शर्मा, टी एन गोविल के साथ साथ शहर के विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/share/v/1CM6UonoY9/