Search This Blog

Showing posts with label #Brahm kumari Noida. Show all posts
Showing posts with label #Brahm kumari Noida. Show all posts

Friday, 14 August 2026

मीडिया कर्मियों के तनाव को दूर करने के लिए आध्यात्मिक एवं रिफ्रेशिंग सत्र आयोजितSpiritual and refreshing sessions organized to relieve stress among media personnel.

 


नोएडा। मीडिया जगत की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण दिनचर्या के बीच पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और नई उमंग प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब, सेक्टर-29 में ब्रह्माकुमारीज़, नोएडा की ओर से विशेष “स्पिरिचुअल & रिफ़्रेशिंग सेशन ” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया कर्मियों को रोजमर्रा के कार्यों से कुछ समय निकालकर स्वयं से जुड़ने, तनाव कम करने और सकारात्मक सोच विकसित करने का अवसर प्रदान करना रहा। इस दौरान आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ मेडिटेशन एवं तनाव से राहत के लिए ध्यान अभ्यास कराया गया। सत्र के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र अत्यंत जिम्मेदारी और निरंतर दबाव वाला कार्य है। समाचारों की आपाधापी और बदलते घटनाक्रम के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। नियमित मेडिटेशन और सकारात्मक चिंतन व्यक्ति को तनाव से निपटने के साथ-साथ कार्यक्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित मीडिया कर्मियों को स्नेह और भाईचारे के प्रतीक के रूप में राखी भी बांधी। इस अवसर पर उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों के स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज एवं देशहित में उनके निरंतर योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। राखी बांधने के इस आत्मीय अवसर ने कार्यक्रम के आध्यात्मिक एवं पारिवारिक भाव को और भी मजबूत किया।

कार्यक्रम में मौजूद मीडिया कर्मियों ने आध्यात्मिक एवं ध्यान सत्र को उपयोगी और सकारात्मक अनुभव बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से मन को शांति मिलती है और व्यस्त दिनचर्या के बीच ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होता है।

कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। आयोजन के समापन पर मीडिया कर्मियों के लिए ब्रह्मा भोज का भी आयोजन किया गया।

ब्रह्माकुमारीज़, नोएडा की ओर से कहा गया कि समाज के लिए निरंतर कार्य करने वाले मीडिया कर्मियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस तरह के सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया और आध्यात्मिक शांति, सकारात्मकता एवं आनंद को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।







Sunday, 23 November 2025

आयु में गर्व, जीवन में गरिमा Pride in age, dignity in life-💐👍

 


आयु में गर्व, जीवन में गरिमा- विषय के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, सेक्टर 46, नोएडा द्वारा रविवार को सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। उद्देश्य था - समाज में वरिष्ठजनों के अनुभव, योगदान एवं प्रेरणा को नया सम्मान और मंच प्रदान करना।

समारोह में मुख्य अतिथि डीआरडीओ के प्रमुख वैज्ञानिक श्री रविन्द्र जैन ने अपने संबोधन में कहा कि “आयु केवल एक अंक है। जब तक कोई स्वस्थ और प्रेरित है, वह समाज के लिए प्रेरक शक्ति बन सकता है।” उन्होंने  वरिष्ठ नागरिकों (समाज के लगभग दस प्रतिशत) के सशक्त भूमिका निभाने की आवश्यकता पर बल दिया।

जनकपुरी, दिल्ली से पधारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके सरला दीदी ने कहा कि सकारात्मक सोच, मुस्कान और श्रेष्ठ संस्कार जीवन को सुंदर बनाते हैं।राजयोगिनी बीके लीना दीदी ने वरिष्ठों को आत्मसम्मान बनाए रखने और युवाओं को दिशा देने का आह्वान किया। उन्होंने  यह भी कहा कि वृद्धावस्था निष्क्रियता की नहीं, बल्कि अनुभवी दिशा देने की अवस्था है।

समारोह में हल्के व्यायाम,  संवाद,  ध्यान योग एवं प्रेरक गीतों के माध्यम से जीवन की ऊर्जा को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संदेश ग्रहण किया—“बुढ़ापा नहीं, परिपक्वता है; आयु का बढ़ना कोई गिरावट नहीं, बल्कि इंसान के भीतर अधिक ज्ञान और संवेदनशीलता का निखार है।” वरिष्ठ नागरिकों ने नई ऊर्जा के साथ कहा—“हम उम्रदराज़ नहीं, अनुभवी हैं—और इस पर हमें गर्व है।”

ध्यान सत्र के उपरांत ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी वरिष्ठजनों का सम्मान किया और प्रसाद का वितरण किया। इस प्रेमपूर्ण माहौल ने उपस्थितजनों के मन को छू लिया।

ब्रह्माकुमारी सेंटर, सेक्टर 46, नोएडा

फोन: 7986519538

नोएडा, 23 नवम्बर (संवाददाता : पंकज माथुर मीडिया संयोजक ब्रह्माकुमारी नोएडा)