Search This Blog

Thursday 30 November 2023

ऑर्गेनिक प्याज रसोई के कचरे से उगाना नीलम भागी You Can Re-grow from SCRAPS

 






# kitchen waste management
किसी भी कंटेनर या गमले में ड्रेनेज होल पर ठीक   रा रखकर सूखे पत्ते टहनी पर किचन वेस्ट, फल, सब्जियों के छिलके, चाय की पत्ती बनाने के बाद धो कर आदि सब भरते जाओ बीच-बीच में थोड़ा सा वर्मी कंपोस्ट से हल्का सा ढक दो और जब वह आधी से अधिक हो जाए तो एक मिट्टी तैयार करो जिसमें 60% मिट्टी हो और 30% में वर्मी कंपोस्ट, या गोबर की खाद, दो मुट्ठी नीम की खली और थोड़ा सा बाकी रेत मिलाकर उसे  मिक्स कर दो। इस मिट्टी को किचन वेस्ट के ऊपर भर दो और दबा दबा कर, इस तैयार मिट्टी को 6 इंच, किचन वेस्ट के ऊपर यह मिट्टी रहनी चाहिए। बीच में गड्ढा करिए छोटा सा 1 इंच का, अगर बीज डालना है तो डालके उसको ढक दो।और यदि पौधे लगानी है तो थोड़ा गहरा गड्ढा करके शाम के समय लगा दो और पानी दे दो। हरे प्याज जो  बच जाते हैं  उनके पत्ते इस्तेमाल करके, प्याज़ मिट्टी में देती हूं।  नए पत्ते मिलते रहते हैं।
उगाने का तरीका दिए गए लिंक पर वीडियो में दिया गया है।

https://youtu.be/_Rk5kb8P1us?si=W3EAPBIO-tu-MsDH

Tuesday 28 November 2023

पुम्मु की खुशी का राज !! नीलम भागी



पुम्मू  को 24 घंटे में, एक घंटा मोबाइल या टीवी देखने को मिलता है। जब मिलता है तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता। एक घंटे बाद छिन जाता है तो उससे दुखी कोई नहीं होता दुनिया में।



Monday 27 November 2023

कमरे को ऐसे भी रख सकते हैं! नीलम भागी

 


ठंड में घर की खिड़कियां पूरी तरह से बंद रहती हैं। जिससे धूल, मच्छर दोनों से बचाव होता है। बंद खिड़कियां  ठंडी हवा को भी रोकने  का काम करती हैं। सर्दी के दौरान वेंटीलेशन की अच्छी व्यवस्था हो यह भी ध्यान रखना पड़ता है। कमरे में ह्यूमिडिफायर का उपयोग करने से हवा में नमी रहती है और त्वचा शुष्क नहीं होती है। कमरे को गर्म करने के लिए हीटिंग सिस्टम या पोर्टेबल हीटर का उपयोग करते हैं तो कमरे की नमी खत्म होने से हवा शुष्क हो जाती है और स्किन फटने लग जाती है या त्वचा को रुखा बना सकती है। इसलिए मैंने कमरे में पानी में मनी प्लांट और मिट्टी में सुपर सेंसवेरिया  लगाए हैं। 8 दिन बाद मनी प्लांट का पानी बदलती हूं और सुपर सेंसवेरिया में पानी देती हूं। ये पौधे हवा को शुद्ध करते हैं। इनके जरा भी नखरे नहीं है यानि ज़ीरो मेनटेनेंस। हानिकारक व विषैली गैसों को ये अवशोषित कर लेते हैं। इन्हें अपने सामने देखना अच्छा लगता है। और यह लिविंग एयर प्यूरीफायर ताजगी देते हैं। सास की जुबान यानी स्नेक प्लांट भी रख देती हूं।

l





Monday 20 November 2023

अपनों बुंदेलखंड द्वारा आयोजित "वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 195 सी जयंती" नीलम भागी Neelam Bhagi

 


वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस के अवसर पर अपना बुंदेलखंड संस्थान ने द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन ईशान म्यूजिक कॉलेज सेक्टर 12 नोएडा के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पीके मिश्रा, आई ए एस (रि) पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश, सदस्य संघ लोक सेवा आयोग ने की तथा विशिष्ट अतिथि श्री आर के तिवारी पूर्व आईएएस अधिकारी पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश तथा श्रीमती रानी परिणीता सिंह राजे दतिया बुंदेलखंड रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनप्रिय राजा बुंदेला बुंदेलखंड के विकास दूत थे!


 कार्यक्रम में  कवियों ने रानी झांसी रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की कविताएं सुनाकर, उनकी वीरता का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया श्रीमती रानी परिणीता सिंह राजे दतिया ने बुंदेलखंड के राज परिवारों की धर्म निष्ठा राष्ट्र के प्रति समर्पण और न्याय की धारणा को स्थापित करने के संकल्प को बहुत सुंदर उद्बोधन में प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि श्री आर के तिवारी ने बहुत प्रभावी उद्बोधन में  बुंदेलखंड वासियों को क्षेत्र के विकास के लिए सदैव ईमानदारी से समर्पित रहने की अपील की। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड के विकास दूत जनप्रिय राजा बुंदेला ने नोएडा लोकमंच  के प्रयासों की सराहना करते हुए बुंदेलखंड के विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए आभार प्रकट किया।


 कार्यक्रम अध्यक्ष श्री पी के मिश्रा, आई ए एस (रि) ने लोकमंच और बुंदेलखंड विकास परिषद के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कवियों की प्रस्तुतियों की बहुत सराहना की।  कवि सम्मेलन में इंदिरा चौधरी, सुनीता खटाना, श्रीमती लीका सक्सेना, महेश सक्सेना, प्रवीण नायक, मुकुल बाजपेई, गिरीश शुक्ला, एस के जैन,आर एन श्रीवास्तव, प्रदीप  वोहरा आदि अनेक श्रोता उपस्थित थे। कार्यक्रम नोएडा लोकमंच, बुंदेलखंड विकास परिषद, बुंदेलखंड उत्सव समिति,बुंदेली सेना नोएडा इकाई, बुंदेलखंड ,के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
















Tuesday 14 November 2023

परिवार में सम्मानित होना नीलम भागी


 परिवार में सम्मानित होने का आनंद ही अलग होता है। संवाद परिवार का दिवाली मिलन विनोद अग्रवाल अग्रवाल एडिटर संवाद रुचि बग्गा नीलम भागी #communitysamvada #SAMVADA















Saturday 11 November 2023

संवाद दीपावली मिलन नीलम भागी




दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां आएं। 





 


Wednesday 8 November 2023

बच्चे की ऊर्जा का सदुपयोग नीलम भागी

 


अंकुर ने एक फोटो भेजी जिसमें दूसरी कक्षा पास,  अदम्य अपने spider-man की सिलाई कर रहा है। 


तस्वीर देखते ही मैं हंसने लगी।   हुआ यूं कि मेरे एक्सीडेंट के बाद अंकुर मुझे अपने घर ले गया था। जब भी मैं अंकुर के घर जाती थी तो अदम्य मेरे साथ सोता था। अब एक बाजू में मेरे  प्लास्टर था तथा दूसरे में घाव थे। बाजू सीधी करके डबल बेड पर सोती  थी, थोड़ी सी जगह में पास में श्वेता सोती। अदम्य जिद करता कि नीनो के पास सोऊंगा। क्योंकि  अब मैं तकलीफ में थी तो कहता, मम्मा के पास सोऊंगा ताकि मेरे पास रहे। यह देखकर अंकुर ने उसे नानी के घर भेज दिया।  इतने शैतान बच्चे को व्यस्त रखना! वह भी घर के अंदर, जिसमें tv मोबाइल, राशन की तरह देना है।  नानी ने उसको  सिलना, सिखा दिया।  वह बटन लगाना, थोड़ी सी जरुरत के  काम कर ले आदि। बच्चा नई चीज बहुत जल्दी सीखता है। वह भी अड्डे पर  कपड़ा लेकर "स्वीट होम" काढ़  कर लाया है और कच्चा, बखिया, तिरपन सब सीख कर आ गया। जो टेडी बेयर, स्पाइडर-मैन इसके द्वारा टांग पकड़ के घूमाने से फट गए थे। अब घर में उनको बैठकर सिलता है। कोई भी काम सिलाई का हो बड़ी लगन से लगा रहता है। पढ़ने को कहो तो किताब पास में रखें सिलाई करता है। कोई सिलाई का काम ना हो तो बेमतलब चादर के सिरे जोड़ देता है। अभी नया-नया शौक है, जब कुछ नया सीखेगा तो इसे छोड़ देगा। पर मुझे बहुत अच्छा लगा कि यह बच्चा अपने काम खुद करेगा। जो नानी से समझ कर आया है। मुझे  समझाता है। ध्यान से करना है वर्ना हाथ में और उंगली में  सुई  चुभ जाएगी। धागा छोटा डालना है। सुई में हमेशा धागा डाल कर  ध्यान से रखना है। छुट्टी में वह बहुत व्यस्त रहा।




Monday 6 November 2023

मीडिया महासम्मेलन एवं रिट्रीट 2023 5 से 9 मई 2023, ज्ञान सरोवर माउंट आबू राजस्थान भाग 6 नीलम भागी

 


https://youtu.be/IXstm355gGI?si=odjJoPo3aPefVXqH



इस महासम्मेलन से मैं एक अलग सी अनुभूति लेकर लौटी थी, जिसे लिखने में असमर्थ हूं। लौटते ही मैंने अपने  काम पूरे किए ताकि जो मैंने यहां महसूस किया था, कोशिश करूं  कि उसे वैसा ही लिख पाऊं। पांच भागों के बाद 20 मई को मेरा एक्सीडेंट हो गया था। बाईं बाह में प्लास्टर और दांई कलाई पूरी तरह जख्मी थी। माथे, सिर पर टांके थे। डेढ़ महीने बाद प्लास्टर कटा। फिजियोथैरेपी शुरू एक हाथ बिल्कुल भी चल नहीं रहा था। अब थोड़ा चलने लगा है एक हाथ से ही लैपटॉप पर लिखना शुरू किया। इसी बीच मेरी बहन की कैंसर से मृत्यु हो गई। दो शोध पत्र लिखें क्योंकि इनकी समय सीमा थी। 24 सितंबर को हरिद्वार में संगोष्ठी  अटेंड की ।उसके बाद  आत्मविश्वास आ गया। अब जरूरी लेखन समय से पहले भेजा।  इसको लिखने बैठी हूं। दुर्घटना में मोबाइल का भी नुकसान पहुंचा। उसमें मेरी महासम्मेलन की फोटो, नोट्स वगैरहा थे। पहले तो बहुत दुखी हुई। वह इसलिए की हर एक सत्र बहुत विशेष था कैसे लिखूंगी! मैं समय पर पहुंचती और समापन पर ही उठती। देर से सोने वाली और देर से उठने वाली मैं सुबह 6:45 पर तैयार होकर मेडिटेशन के लिए भी जाती थी। फिर अपने मन को समझाया कि मैं कौन सा मरने वाली हूं। मरना होता तो दुर्घटना  में मर जाती। अपनी मेमोरी को रिवर्स कर रही हूं। कुछ तस्वीरें ढूंढ रही हूं और कोशिश कर रही हूं कि जैसा सोच कर आई थी वैसा लिखा जाए। विद्वान वक्ताओं को सुना है जो  बड़े सौभाग्य की बात है। ईश्वर चाहेगा तो फिर अटेंड कर लूंगी। अभी खूबसूरत परिसर के इस वीडियो को देखा तुरंत अपने मन का भाव लिख दिया है। इसमें प्रशंसनीय है बिल्ड अप फर्नीचर! जिसके लिए पेड़ों को नहीं काटा गया और लगातार काम चल रहा है। बिना घास को नुकसान पहुंचाए, आप घूम सकते हैं। इसके अंदर जाने से समय का पता ही नहीं चल रहा था। अब 5 मई शाम को 4:00 बजे रिसेप्शन सत्र में हार्मनी हाल में जाती हूं। क्रमशः

#Media,#Confrence,#Retreat,#Gyan,#Sarover,#Prajapati,#Brahmkumaries,#Meditation,#MountAbu

Thursday 2 November 2023

महर्षि वाल्मिकी जयंती पर दिल्ली प्रांत की भव्य संगोष्ठी पश्चिमी विभाग में संपन्न

 महर्षि वाल्मिकी जयंती पर दिल्ली प्रांत की भव्य संगोष्ठी पश्चिमी विभाग में संपन्न


          2 नवंबर,अखिल भारतीय साहित्य परिषद से संबद्ध दिल्ली प्रांत की इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की ओर से महर्षि वाल्मिकी जयंती के उपलक्ष्य में पश्चिमी विभाग द्वारा संगोष्ठी संपन्न हुई, इस कार्यक्रम में विभाग,जिलों के साथ नगरों पर भी दायित्यों की घोषणाएं हुईं।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि दिल्ली प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.विनोद बब्बर जी ,मुख्य वक्ता तथा अध्यक्ष पश्चिमी विभाग के सेवा प्रमुख  सुरेश कुमार जी थे। मंचासीन महानुभावों में नांगलोई जिला प्रचारक  विजय जी, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती दिल्ली प्रांत उपाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ' मन ', प्रांत मंत्री  सुनीता बुग्गा जी पूर्व शिक्षा विभाग के उपनिदेशक श्री युत कृष्ण निर्मल जी, राष्ट्रीय गीतकार डॉ.जय सिंह आर्य और प्रांत संयुक्त महामंत्री श्री संजीव सिन्हा जी थे।

कार्यक्रम प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन और मंत्रोच्चार से आरंभ हुआ। अतिथियों के परिचय के साथ उन्हें शॉल और पुस्तकें भेंट करके उनका सम्मान किया गया। डॉ.जय सिंह आर्य जी के द्वारा सरस्वती वन्दना के बाद अमृत वचन,सुभाषित और कविता पढ़ी गई। तत्पश्चात मुख्य वक्ता  सुरेश कुमार जी ने महर्षि वाल्मिकी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके नायक श्रीराम के जीवन आदर्शों का भी उल्लेख करते हुए भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को गहरे रेखांकित किया। भगवान श्रीराम के आदर्श हमारी संस्कृति के मानबिंदु हैं। सारगर्भित और भाव-भरे पाथेय से श्रोतागण भाव विभोर हो उठे।डॉ.विनोद बब्बर जी ने महर्षि के जीवन और वाल्मिकी रामायण के श्लोकों को उद्धत करते हुए अराजक राज्य की परिभाषा बताई। उसका उदाहरण आज के समय में धार्मिक अतिवादियों द्वारा हिंसक घटनाओं से देते बुलडोजर रूपी हनुमान जी का आवाहन इन आसुरी शक्तियों के दमन के लिए किया तो श्रोताओं से भरा हॉल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने सभी को संस्कृत के कुछ श्लोकों को याद करने पर बल दिया।

अंत में प्रांत के दायित्वों की घोषणा राष्ट्रीय मंत्री श्री प्रवीण आर्य जी ने करते हुए अखिल भारतीय साहित्य परिषद के इतिहास, कार्यों और योजनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।

पश्चिमी विभाग अध्यक्ष डॉ.अखिलेश द्विवेदी ने विभाग महामंत्री के रूप में सुप्रसिद्ध कवि मनोज मिश्र ' कप्तान ', उपाध्यक्ष सुप्रसिद्ध शायर श्री रमाशंकर शर्मा, विभाग कोषाध्यक्ष श्री मनीष खंडेलवाल और मंत्री के रूप में श्री आशीष शर्मा की घोषणा की।

जिलों की घोषणा करते हुए द्वारका जिले से कवियित्री डॉ.सारिका शर्मा, अध्यक्ष,नजफगढ़ जिले से श्री मनोज कुमार मैथिल, अध्यक्ष व्यंग्यकार श्री कृष्ण झा ,उपाध्यक्ष डॉ.नवनीत अग्रवाल को महामंत्री घोषित किया। उत्तम नगर जिले से श्री जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष तथा श्री राजेश भारद्वाज को महामंत्री बनाया गया। नांगलोई जिले से श्री भगवान मिश्रा, अध्यक्ष  श्री क्रतिवास तिवारी, उपाध्यक्ष श्री संतोष पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्री सुनील कपूर, मंत्री श्री धीरेन्द्र चौधरी, मंत्री घोषित किए गए।नागलोई जिले के सुंदर विहार नगर से श्री नितेश मेहता को नगर अध्यक्ष, शिवराम पार्क नगर से श्री सर्वेश फौजी को नगर अध्यक्ष,श्री हंसराज भारद्वाज को उपाध्यक्ष,श्री ओंकार गुप्ता को कोषाध्यक्ष,श्री अमरजीत मौर्य,श्री रामकिशोर यादव, श्री नारद प्रसाद,श्री कल्लू कोली , श्री पप्पू बघेल को मंत्री का दायित्व दिया गया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद बब्बर जी और कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार जी ने अंगवस्त्र डालकर उनका इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती, दिल्ली के परिवार में स्वागत किया।

नगर की घोषणाएं शिवराम पार्क नगर कार्यवाह श्री दिलीप जी और सह नगर कार्यवाह श्री गीतम जी के सानिध्य में हुईं।

कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति डॉ.राकेश श्रीवास्तव, सरदार श्री जगदीश जी, जिला सेवा प्रमुख श्री राजेश जी, विस्तारक श्री सिद्धार्थ जी, नगर व्यवसाई कार्य प्रमुख श्री राजिंदर जी,परिवार प्रबोधन जिला आयाम प्रमुख महात्मा अरविंद जी, श्री गोविंद राय जी, मजदूर संघ से प्रांत पदाधिकारी श्रीकृष्ण बिल्ला जी की थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाराणा प्रताप तरुण प्रभात शाखा के कार्यवाह श्री पुनीत जी समस्त शाखा और महाराणा सांगा शाखा से श्री विवेक जी अपनी शाखा के समस्त स्वयंसेवकों के साथ उपस्थित थे।कार्यक्रम में बच्चों और मातृशक्ति की अच्छी संख्या थी।  मंच का संचालन विभाग अध्यक्ष डॉ.अखिलेश द्विवेदी ने किया।

- रिपोर्ट - अभय द्विवेदी 🙏🏼🚩#AkhilBhartyaSahityaParishad