वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौरसिया की कृति समाज के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित 'दहकते अंगारे' पुस्तक का भव्य विमोचन
नोएडा के सेक्टर 6 स्थित एनईए भवन के ऑडिटोरियम में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौरसिया की कृति समाज के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित 'दहकते अंगारे' पुस्तक का भव्य विमोचन संपन्न हुआ।
पत्रकारिता जगत में अपनी बेबाक लेखनी और तीखे तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले श्री चौरसिया की यह पुस्तक समाज के अनछुए पहलुओं और समकालीन ज्वलंत मुद्दों को उजागर करती है।
विमोचन समारोह में नोएडा की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, प्रबुद्धजन एवं साहित्यकार और कवि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान साहित्य, समाज और पत्रकारिता की दशा-दिशा पर सार्थक चर्चा भी हुई।
इस मौके पर ठाकुर एनपी सिंह, स्वामी पद्मनारायनाचार्य , पीठाधीश्वर हनुमंत कृपाधाम, वृंदावन, शालिनी सिंह अध्यक्ष नोएडा सिटीजन फोरम, विपिन मल्हन अध्यक्ष एनईए, आलोक द्विवेदी अध्यक्ष नोएडा मीडिया सेंटर , अशोक चौहान, भाजपा नेता , यू एस शर्मा, कपिल शर्मा की गौरवमयी उपस्थित और उनके उच्च कोटि के विचारों ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं के मन को मोह लिया। मंच का संचालन हास्य व्यंग्यकार शशि पांडेय ने बड़ी खूबसूरत अंदाज़ में किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि
'दहकते अंगारे' निश्चित रूप से पाठकों में नई चेतना जगाने का काम करेगी।
कार्यक्रम के अंत में सुरेश चौरसिया को इस अभूतपूर्व कृति के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
साथ ही कार्यक्रम के उतरार्द्ध में सभी प्रतिष्ठित अतिथियों व शहर के प्रतिष्ठित लोगों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि साहित्य कुमार चंचल 'साधक' कवयित्री किरण सिंह, अंजली करण ' सरधना ' रजनीश त्यागी ( पूर्व एनएसजी कमांडो) ने अपनी उम्दा कविताओं, गजलों के माध्यम से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
इस मौके पर शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीनू शर्मा, प्रवीण पांडे, पवन राज सिंह , अनीश अहमद का बड़ा योगदान रहा।



No comments:
Post a Comment