Search This Blog

Friday, 3 July 2026

जल संचयन के लिए हम जागरूक हैं! We are aware of the need for water conservation! Neelam Bhagi नीलम भागी

 


जब तक हम खुद समझकर न अपनाएं, तब तक भूजल स्तर सुधरेगा नहीं। इस पर भाषण मत दो। आंकड़े और डर की बात कम होनी चाहिए , समाधान और फायदे की बात ज्यादा करो।तिरुवल्लूर में कलेक्टर के रूप में IAS प्रताप ने अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन पहल की। उन्होंने जिले के 1200 से अधिक सूखे और बेकार पड़े बोरवेलों को वर्षा जल संचयन संरचनाओं (Rainwater Harvesting Structure) में बदल दिया। इस कदम से भूजल स्तर में भारी सुधार देखा गया। "चेन्नई में 2019 में टैंकर से पानी आया था। "प्यासी धरती देख मांगती तो क्या मेघो से पानी!" मेघ तो पानी देते हैं। पर धरती की प्यास बुझाने के लिए क्या हमने जल संचयन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए पूरी तैयारी कर ली है। वर्षा का जल यूं ही नदियों नालों में बह जाएगा। भविष्य का डर है, हो सकता है आपके शहर में 2030 तक भूजल 1000 फीट नीचे चला जाएगा।" जो लोग गाड़ी खड़ी करने के लिए अपने घर के आसपास जमीन पर कंक्रीट का फर्श बना देते हैं, वे भी भूजल स्तर को नीचे करने का पाप करते हैं।  

"भू जल स्तर बढ़ेगा  तो "टैंकर के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। बोरवेल सूखेगा नहीं।" मानसून में पेड़ लगाए, जल संचयन करें।  

https://www.instagram.com/reel/DaWkpyoSvnI/?igsh=MTh2aThqdXQxNm1naw==

https://www.instagram.com/reel/DZfeXX2g3H_/?igsh=MWdwbzNlYmY3NWVseQ==

No comments: