Search This Blog

Wednesday, 8 July 2026

सबसे बड़ा झील वाला पार्क कैस्टेक लेक स्टेट रिक्रिएशन एरिया लॉस एंजेलिस Castec Lake State Recreation Area, Los Angeles – the park with the largest lake. Part 2 Migration to America Neelam Bhagi अमेरिका प्रवास नीलम भागी

 

हम 6 अप्रैल को यहां गए थे। मौसम बहुत अच्छा था। ईस्टर की छुट्टी होने के कारण जगह-जगह लोग पिकनिक मना रहे थे। बच्चों का प्ले एरिया का झूला इतना बढ़िया था कि उसमें उन्हें करने को बहुत कुछ था। गिरने पर चोट लगने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। क्योंकि नीचे लकड़ी की मुलायम टुकड़े बिछे होते हैं। बच्चे किसी भी देश, भाषा के हो आपस में मिल जाते हैं। वे अपना भी खेलने का सामान लाए थे। यहां भी बच्चे खेल रहे थे। बड़े अपना खेल रहे थे। खाने का सामान सबके पास होता है। लोग बार्बीक्यू में गर्म भी तैयार कर रहे थे। मैं वहां घूमती रही, जब थक जाती तो आकर अपनी टेबल पर बैठ जाती। यहां जगह-जगह बिल्डअप फर्नीचर था जिस पर 6 से 8 लोग आराम से बैठ सकते हैं। वही हमारा सामान खेलने और खाने का रखा था। जहाँ बैठकर भी देखने को बहुत कुछ था। मसलन मेरे सामने एक ग्रुप पिकनिक मनाने आया हुआ है। जिनमें से आठ लोग ताश खेल रहे हैं। कुछ लोग बतिया रहे हैं। अचानक दो महिलाएं उठती हैं। वे फटाफट फ्रूट काटती हैं। दो और आती हैं एक उसमें में पता नहीं क्या-क्या मिलाती है। दूसरी सर्व करने लग जाती है जो जहां बैठा है वहीं । कुछ समय बाद एक आदमी उठता है वह बार्बीक्ययू में कोयला जला देता है। कोयले सुलगने लगते हैं दो आदमी मिलकर सीक कबाब और न जाने क्या-क्या बनाने लग जाते हैं। यहां सब मिलकर काम करते हैं। यह आपको कहीं भी देखने को नहीं मिलेगा कि रसोई सिर्फ महिला ही करेगी। बीच में उठकर में लोअर झील की ओर जाती हूं। वहां भी जगह-जगह पिकनिक मनाई जा रही है। खूब नाच गाना चल रहा था ।  कैफेटेरिया भी है वहां भी खाने पीने का सामान बिक रहा था। यहां दो झीले हैं। LA के सबसे पास वाली बड़ी झील जहां मोटर बोट अलाउड है।

ऊपरी झील पीने का पानी, साफ और शांत है। यहां तैराकी मना है। सिर्फ शोरलेस बोट, कयाक, पैडल बोट और  किनारे से मछली पकड़ना अलाउड है ।

निचली झील मेन झील और मस्ती वाली है। तैराकी, जेट स्की, वाटर स्की, स्पीड बोट सब अलाउड है। 2 बड़े सैंड बीच हैं। बोट रैंप 24x7 खुला है। खुद की बोट, जेट स्की ला सकते हो। कयाक, पैडल बोट, कैनो रेंट पर मिल जाती है $20-30/घंटा। यह वेकबोर्डिंग और वाटर स्कीइंग के लिए फेमस है।

Lower Lake पर 2 लाइफगार्ड वाले बीच हैं। गर्मी में वीकेंड पर बहुत भीड़ रहती है।

   जून-सितंबर तक ही तैराकी अलाउड है। पानी ठंडा रहता है।

   झील के चारों तरफ 11 मील का ट्रेल। आसान से मीडियम लेवल। Castaic Lake View ट्रायल से पूरा झील + पहाड़ का नज़ारा मिलता है।

200+ RV और टेंट साइट हैं। बिजली, पानी, टॉयलेट, शावर सब हैं ।

    $45-55/रात। वीकेंड बुकिंग 6 महीने पहले फुल हो जाती है।

  कैंपफायर पिट दिया है। सर्दी में झील किनारे आग जलाकर मज़ा आ जाता है।

रोज सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक। कैंपिंग वाले 24 घंटे।

एंट्री फीस प्रति गाड़ी के $15 हैं।  

कुत्ते अलाउड हैं पर लीड पर रखने पड़ेंगे। बीच और तैराकी वाले एरिया में मना है।

https://www.instagram.com/reel/DZH4_25A1VW/?igsh=Nmh3bmw1Mm9tNm5u

https://www.instagram.com/reel/DaaCK4bA_5x/?igsh=NjdqMjloZDAxMDZo







No comments: