सूखी रेत से मस्ती और सबसे बड़ी बात बच्चे घंटों बिजी रहते हैं। दित्या ने मुझसे पैसे मांगे मैंने एक सिक्का पकड़ा दिया। उसने रेत में खजाना छुपा दिया। मैं देखे जा रही थी, वह उसके ऊपर रेत भर भर के डालती और मुझे हंसी आ रही थी। अब शायद ही इसे सिक्का वापस मिले। और बच्चे भी आकर खेलने लगे। यहां यह विशेषता है कोई भी बच्चा किसी की चीज नहीं लेता। सामने पड़ी भी हो तब भी नहीं ले जाता। इसलिए सबके खिलौने पार्क में इधर-उधर पड़े रहते हैं, जिसका मन करता है, खेल लेता है। लेकिन जाते समय अपने ही खिलौने लेकर जाते हैं। हां शैतानी में छोटे खिलौने, सिक्के, जूते रेत में छुपा के चले जाते हैं । कभी-कभी बच्चे खुद ढूंढते हैं। दित्या कुछ समय बाद अपना सिक्का ढूंढने आई और खुद ही भूल गई कौन सी जगह में छुपाया था। काफी देर तक लगी रही, अब नहीं मिला। इससे सेंसरी डेवलपमेंट मजबूत होता है। यहां लगभग हर एक पार्क में बच्चों के लिए रेत में खेलने की व्यवस्था है इसलिए उनकी गाड़ी में रेत में खेलने के लिए बाल्टी, तसला, बेलचा न जाने क्या-क्या होता है! कहीं-कहीं तो झूले आदि भी ऐसे बने होते हैं। उनमें घिरनी लगी होती है। जैसे कुएं से पानी खींचते थे। वैसे बच्चे भर भर के रेत ऊपर ले जाते हैं। दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप वीडियो देखिएगा और तस्वीर में आप देखिएगा। रेत में खेलते हुए बच्चे एक्साइटमेंट के साथ इतने गंभीर होते हैं मानो कोई गंभीर दिमागी समस्या सुलझा रहे हों।"किला गिर क्यों गया ?" रेत में नदी बना रहे हैं तो हाथ से फावड़ा चलाने से उंगलियों की ताकत बढ़ती है। अब नदी में तो पानी भी चाहिए और रेत में तो पानी खपता ही जाता है। फिर दोस्त मदद करते हैं। नदी तो नहीं बनती पर गीली रेत से क्रिएटिविटी शुरू हो जाती है। मसलन जो भी पास में बर्तन होते हैं अब सांचे का काम करते हैं। उसमें गीली रेत भरके उनके आकार बनाए जाते हैं। बच्चे का रेत खेल में, नेचर से कनेक्शन होता है और वे स्क्रीन से दूर रहते हैं । यहां हर एक सोसाइटी से 1 किलोमीटर की दूरी पर पार्क होता है। उसमें बच्चों के खेलने के लिए रेत होती है और रेत में जरा भी गंदगी नहीं होती है। मसलन चुभने की कोई चीज, कांच के टुकड़े आदि। जो बच्चे खड़े होकर खेलना चाहें ऐसी भी व्यवस्था होती है। कभी भी बच्चों ने पार्क जाना है तो उत्कर्षीनी उनके रेत के खेल के औजार रखना कभी नहीं भूलती। और मुझे बच्चों को रेत में खेलते हुए देखना बहुत पसंद है। 😃
https://www.instagram.com/reel/DawySkNRtB1/?igsh=bWpoMGYyNHFhMW8y







No comments:
Post a Comment