उत्कर्षनी हमारे जाने की तैयारी भी कर रही थी और साथ-साथ इस घाटी के बारे में बताती भी जा रही थी कि यहां पर मार्च अप्रैल में अपने आप फूल खिलते हैं। आप 28 फरवरी को भारत लौट रही थीं। फ्लाइट कैंसिल करवाने का एक फायदा हो गया। आप एंटेलोप वैली भी देख लोगी। यहां के नजारे अपने आप फूल खिलने के थोड़े समय के लिए होते हैं। मैं जा चुकी हूं आपको बहुत अच्छा लगेगा। शाम तक आप लौटोगे तब तक मैं अपना लेखन पूरा कर लूंगी😃। गीता दित्या तो वैसे ही घूमने की बहुत शौकीन हैं। राजीव जी ने आज गीता को घाटी में पहुंचने पर फोन देने की परमिशन दी है ताकि वह भी प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद करें। रास्ते में उसको फोन देने की मनाही थी। क्योंकि वह रास्ते को एंजॉय करने की बजाय मोबाइल में लग जाती।
यहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय वसंत ऋतु है, जो आमतौर पर मध्य फरवरी से मई तक रहता है।
चमकीले नारंगी फूलों की चादर देखने के लिए मार्च के अंत से अप्रैल के मध्य तक का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है।
फूलों का खिलना सर्दियों और वसंत में होने वाली वर्षा और तापमान पर निर्भर करता है। हॉलीवुड से एंटेलोप वैली पॉपी रिजर्व तक रास्ते की सुंदरता लाज़वाब है। ये सिर्फ 65-70 मील का ड्राइव नहीं है, ये LA के शोर से रेगिस्तान की शांति तक का सफर है। मार्च-अप्रैल में तो ये रूट सबसे जादुई लगता है।
शुरुआत में हॉलीवुड की बिल्डिंग, बिलबोर्ड और ट्रैफिक मिला।
जैसे ही हम Cahuenga Pass से गुजरे, LA का स्काईलाइन पीछे छूट गया। क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/Da0p1mmyC92/?igsh=MWh4a3UxNGJhdTQwMQ==

No comments:
Post a Comment