लॉस एंजेलिस में जहां भी खाली जगह देखी फुटपाथ आदि पर वहां कालीन की तरह घास देखने को मिलती है। मैंने उत्कर्षनी से कहा कि घास पर नंगे पांव चलने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है और चश्मा भी उतर जाता है, ऐसा मैं बचपन से सुनती आई हूं। उसने जवाब दिया, " यहां किसी को अापने घास पर चलते हुए देखा है! नहीं न! यहां हरी भरी घास देखकर ही आंखों को सुकून मिलता है। हरियाली देखकर मन ताज़गी से भर जाता है। अमेरिका प्रवास में देखा वहां कोई भी घास पर नहीं चलता। अगर कहीं भी फुटपाथ के पास कुछ मिनट के लिए गाड़ी पार्क की है और किसी को सोसाइटी में जाना है तो फुटपाथ की घास के बीच में कंक्रीट या पत्थरों से जाने के लिए रास्ता बनाया होता है। जिस पर आपके कदम आएंगे और आसपास की घास पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि कोई भी घास को नहीं रोंधता। फुटपाथ पर जो पेड़ भी लगे हैं, उसके चारों ओर, कम से कम 1 मी का घेरा थोड़ा सा नीचे है बाकी घास तो है ही। लोगों को मैंने घास को रोंधते हुए, जाते नहीं देखा है। किसी को टोकने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। बारिश आती है, यहीं पर पानी समा जाता है इसलिए जल भराव कहीं नहीं देखा। बरसात आने वाली है। देखो हमारा वर्षा का जल नालियों में व्यर्थ जाता है या भूजल स्तर पर प्रभाव डालता है।
https://www.instagram.com/reel/DaEhyjxy7Ud/?igsh=bnNuMDFpOTFvbnEz




