लॉस एंजेलिस से 15 दिन के लिए यात्रा पर निकले हैं। क्रम छोड़ कर, आज 12वें दिन की यात्रा लिखने लग गई हूं। साधारण महिला हूं जियोलॉजिस्ट तो नहीं हूँ। 3 बजे से मौसम बरसात दिखा रहा है और यहां पर 4 बजे से अंधेरा होना शुरू हो जाता है। धूप आज वैसे ही नहीं निकली है। ठंड भी बहुत है। जहां भी कुछ लिखा हुआ दिखा, मैंने फोटो ले ली कि होटल में जाकर पढ़ूंगी। फोटो ले रही हूँ कि गीता बुलाने आई। राजीव उत्कर्षनी ने धरती की परतों के नामो की ओर इशारा कर दिया, वे ख़ुश हैं और मैंने फोटो ली। अब तस्वीर देखते हुए, ब्रह्मा, राम और विष्णु तीन नाम पढ़कर लिखने बैठ गई। ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क अमेरिका के एरिजोना राज्य में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है, जो अपने विशाल और गहरे कैन्यन के लिए प्रसिद्ध है। यह उद्यान मानव द्वारा नहीं, कोलोराडो नदी द्वारा बनाया गया है!! जो लाखों वर्षों से इस क्षेत्र में बह रही है और उसने एक अद्वितीय भूगर्भिक संरचना का निर्माण किया है और कर भी रही है।
विशाल कैन्यन ग्रैंड कैन्यन दुनिया के सबसे बड़े और सबसे गहरे कैन्यनों में से एक है, जो 277 मील लंबा, 18 मील चौड़ा और एक मील गहरा है।
कोलोराडो नदी ने लाखों वर्षों में इस कैन्यन का निर्माण किया है और अब भी इसमें बह रही है।
अद्वितीय भूगर्भिक संरचना ग्रैंड कैन्यन की दीवारें विभिन्न भूगर्भिक परतों को प्रदर्शित करती हैं, जो इसकी अद्वितीयता को दर्शाती हैं।
इसमें यवापाई जियोलॉजी म्यूजियम है। यह म्यूजियम पार्क के दक्षिणी रिम पर स्थित है और ग्रैंड कैन्यन के भूगर्भिक इतिहास को प्रदर्शित करता है। म्यूजियम में ग्रैंड कैन्यन के भूगर्भिक इतिहास को प्रदर्शित करने वाले प्रदर्शन हैं, जिनमें चट्टानों की परतें, भूगर्भिक मॉडल और इंटरैक्टिव प्रदर्शन शामिल हैं। म्यूजियम के पास ट्रेल ऑफ टाइम है, जो एक आउटडोर जियोलॉजी प्रदर्शन है जो ग्रैंड कैन्यन के 2 अरब वर्षों के इतिहास को प्रदर्शित करता है। इसमें granite Gorge metamorphic suite 1752- 1680 million-years-old
Vishnu Schist
Rama Schist
Brahma Schist
ये पढ़कर विस्मय विमुग्ध हो गई हूँ। परत कितनी पुरानी है ब्रह्मा, विष्णु, राम जी के समय की!! तस्वीरें और वीडियो लगा है। क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DS89UTMgGBL/?igsh=cTJhOHZvYWw0anVn







No comments:
Post a Comment