Search This Blog

Sunday, 15 February 2026

नेटिव अमेरिकन ज्वेलरी मार्केट Native American Jewelry Market at the Santa Fe Plaza in Santa Fe, New Mexico. USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 






  नेटिव ज्वेलरी मार्केट संता पे प्लाजा न्यू मैक्सिको अमेरिका में एक प्रसिद्ध बाजार है। जो अपनी अनोखी और पारंपरिक ज्वेलरी के लिए जाना जाता है। यह बाजार मूल अमेरिकी कलाकारों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पादों का एक प्रमुख केंद्र है, जिसमें ज्वेलरी, कला, और अन्य स्थानीय उत्पाद शामिल हैं।

  यहाँ पर 150 से अधिक कलाकारों द्वारा बनाए गए उत्पाद उपलब्ध हैं

ज्वेलरी, कला, हस्तशिल्प, और अन्य स्थानीय उत्पाद यहां से ख़रीद सकते हैं।

यह बाजार साल भर चलता है, लेकिन विशेष अवसरों पर इसका आयोजन किया जाता है।

यहाँ पर सौदेबाजी करना आम है।

स्थानीय कलाकारों से बातचीत कर, उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

नकद भुगतान करना ठीक रहता है  क्योंकि कुछ विक्रेता कार्ड स्वीकार नहीं करते हैं।

यह बाजार सांता फे प्लाजा का एक प्रमुख आकर्षण है और यहाँ पर आप अनोखी और पारंपरिक ज्वेलरी खरीद सकते हैं। यहां की प्रसिद्ध मिर्ची की बड़ी बड़ी माला भी खूब खरीदी जाती है। अगर खरीदारी नहीं करनी तो भी इन्हें देखना जरूर चाहिए। जगह-जगह बेंच लगी हैं।  थकने  पर आप बैठ सकते हैं। मशहूर खाने पीने की दुकानें भी हैं। पूरा दिन भी यहां घूमने के लिए कम है। कड़ाके की ठंड के साथ, तीखी धूप में यहां घूमने का आनंद ही अलग है। क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DUx_LtTgAMu/?igsh=a3l5N2पटमजदूव्य













No comments: