Search This Blog

Showing posts with label love marriage. Show all posts
Showing posts with label love marriage. Show all posts

Friday 4 October 2019

बिना अफेयर के मैरिज!! विदेश को जानो, भारत को समझो घरोंदा Videsh Ko Jano, Bharat Ko Samjho GHARONDA Part 9 नीलम भागी


उत्कर्षिनी  कात्या मूले के बारे में बताये जा रही थी कि ये दुबई में इवेंट मैनेज करती है। हमारे कॉलिज से हम कुछ स्टूडैंंट इसके पास ट्रेनिंग के लिये भेजे गये थे। आपकी नसीहत है कि कभी काम में वक्त कटी नहीं करो,  दूसरे का काम, अपना काम समझ कर करो। मैंने वैसा ही किया। जाते समय इसने मुझे कहा कि पढ़ाई खत्म होने पर मैं उससे मिलूं। मेरा कैंपस सलैक्शन हो गया था। मुझे कमरे की तलाश थी। मैं इसके पास आई इसने कहाकि अपने बैग उठा लाओ। ये भी किराये के विला में रहती है। इसने मुझे यह रहने की जगह दे दी। दस परसेंट साल का बढ़ाती है। इसी में ही इसका ऑफिस है। टाइम से अपने ऑफिस में बैठेगी। लंच के समय निकलेगी या मीटिंग के लिये जाती है। यानि ऑफिस कम रेजिडेंस. कात्या मूले के बारे में जान कर मुझे बहुत अच्छा लगा और मैं समझ गई कि ये व्यस्त महिला है। जब ये अपनी सुविधानुसार बुलायेगी, तभी जाना है। इतने में उसने नीलम नीलम के नारे लगाये| बेटी बोली,”जाओ बुलावा आ गया है| अब वो कुत्ता लेकर मुझसे बोली,’ चलो घूमने ।मैं चल दी। आज कुत्ता जल्दी फारिग हो गया। हम जल्दी लौट आये। उसने मुझे कहा कि मैं वहीं पर उसके बार बी क्यू के आस पास ही घूमती रहूं ,जब तक एक घण्टा नहीं हो जाता। वो सिगरेट सुलगा कर बैठ गई। मैं मन में इंतजार ही करती रही कि उस दिन की बात कन्टीन्यू हो। पर उसने मुझसे पूछा,” नीलम तुम्हारे कितने अफेयर हुए हैं?मैंने कहा,” कोई नहीं।उसने कहा कि तुम्हारी तो शादी हुई है न। मैंने कहा,”हाँ, तो!उसने हैरान होकर पूछा,”बिना अफेयर के मैरिज!!मैंने समझाया कि हमारे यहाँ लड़की ने क्या पढ़ना है? कहाँ पढ़ना है? किससे शादी करनी है, ये परिवार देखता है। वो बोली,” फिर प्यार! मैंने कहा,” जिससे शादी होती है उससे करते हैं न। कहते हैं उसके साथ सात जन्मों का बंधन होता है। फिर एक दूसरे को समझते समझते प्यार हो जाता है। वो बोली,” अगर पति अच्छा नही होता तो !तो क्या! अपनी किस्मत समझ कर इस उम्मीद में समय निकालते हैं कि सबकुछ ठीक हो जायेगा। ऐसे ही समय निकल जाता है। हाँ लड़की यदि आत्मनिर्भर है। तो वह कभी कभी विरोध कर लेती है। फिर उसे परिवार मिल कर समझाता है ताकि घर टूटे न। मैंने भी यही किया मेरी बेटी क्या पढेगी? ये निश्चित मैंने किया| बेटी की रूचि नहीं देखी। बारहवीं तक उसे मैथ और बायोलॉजी दोनों सब्जेक्ट लेकर दिए| ये सोच कर कि मेडिकल में आ गई तो डॉक्टर बन जायेगी| इंजीनियरिंग के एंट्रेंस में आ गई तो इंजिनियर बन जायेगी| मैं इन प्रतियोगिता परीक्षाओं के आसपास से गुजरीं होती तो मुझे पता होता कि दो जगह तैयारी करना कितना मुश्किल था| बेटी है न, आज्ञा दे दी|  वो मेहनत करने लगी| उसने मेरी इच्छा के अनुसार इंजीनियरिंग की, एमबीए किया। आज लगता है मैं गलत थी। मुझसे अलग होते ही यह मन का काम कर रही है। अब देखना ये इससे संबंधित पढ़ाई साथ साथ करेगी क्योंकि बचपन से मैंने इसे पढ़ने की आदत जो दी है। अब मैं र्सिफ दर्शक का काम करूंगी। मुझसे मदद या सलाह मांगेगी तो दूंगी। इस पर अपनी इच्छा नहीं थोपूंगी। ये सब सुनकर वह बहुत हैरान हुई। अब वो मायूस होकर बोली कि तुम्हारे तो अफेयर ही नहीं हुए तो ब्रेकअप कहाँ से होंगे? मैंने कहा कि संस्कारों से बंधे होने से हम इस जद्दोजहद से भी बचे रहते है। अब समय को सिनेमा बदल रहा है। जैसे ब्रेकअप के बाद सैलिब्रेशन होने लगा हैं। 
मेकअप कर लिया, सैंया जी के साथ मैंने ब्रेकअप कर लिया.....।  हमारी समय सीमा समाप्त हुई। हम अपने अपने घर चल दिये। क्रमशः

Wednesday 27 December 2017

रीमिक्स ब्राइड नीलम भागी Remix Bride Neelam Bhagi


   

  ठंड के रिर्काड टूट रहे थे। रात 11 बजे रजाई में दुबकी सोई ही थी कि अचानक जोर-जोर से ढोल बजने की आवाज से, नींद टूट गई। पड़ोस में न ही उस दिन कोई शादी थी, और न ही कोई मैच था। अब तो ठंड की परवाह न करते हुए, मैं बाहर झांकने आई तो देखा, यह सारा तमाशा मेरी सहेली मिन्नी के घर के आगे हो रहा था।   मिन्नी का बेटा मनु नाच रहा था। साथ में दूर से जो लड़का सा दिखाई दे रहा था, वह  लड़की थी। उसका नाम शालू था, जिसे मैंने अक्सर मनु के साथ देखा था, आज उसकी दुल्हन थी। जो जीन्स, जैकेट, घुटनों तक के लैदर शूज पहने़ यानि ठंड से पूरी तरह मौर्चाबंदी करके, दो-दो सैट चूड़ा पहने, पावभर सिन्दूर मांग में लगाए खड़ी, अब अपने पति का डांस देख रही थी। ढोल वाला युवा था। उसे यह शादी मौहब्बत करने वालों की जीत लग रही थी। इसलिये वह रात के सन्नाटे में पूरी ताकत से, टेढ़ा हो होकर ढोल पीट रहा था।
   इतने में अन्दर से मिन्नी थाली में घी से भरा आटे का दीपक लाकर आरती उतारने लगी। बड़ी मुश्किल से वह अपने आँसू रोक कर ,जबरदस्ती मुस्करा रही थी। कभी वह थाली क्लॉक वाइज़ घुमाती, कभी एन्टी क्लॉक वाइज़। अचानक उसे लगा, दुल्हनिया का सर तो ढका होता है, बहू तो नंगे सिर है,  उसने अपनी शॅाल से शालू का सिर ढक दिया। अब वह ’रीमिक्स ब्राइड’ अपनी कुछ समय पहले बनी सास की हड़बड़ाहट का मज़ा ले रही थी। ससुर जी तो बाहर ही नहीं आये। स्वागत के बाद मिन्नी ने ,बेटा बहू को अन्दर बिठा, दरवाजा बन्द कर लिया। वह इतनी परेशान थी कि उसे सामने खड़ी, मैं भी दिखाई नहीं दी। अनजाने में अपने आप से हुई, इस तमाशबीनी से मैं स्वयं शर्मिंदा थी।
   घर आकर मैं सोचने लगी कि कुछ दिन पहले, मनु की मधु के साथ  रिंग सैरेमनी पर हम सब पड़ोसी-रिश्तेदार खूब खुशी मना कर आये थे। मिन्नी अपनी होने वाली बहू मधु की खूब तारीफ़ कर रही थी। मुझसे कहने लगी,’’ मेरा एक ही बेटा है। मधु के दादा दादी भी साथ ही रहते हैं। इसकी माँ, सास के साथ निभा रही है, तो उम्मीद करती हूँ कि मधु भी मेरे साथ निभायेगी।’’डी. जे. पर मनु ने भी, सबके साथ खूब डाँस किया। तब भी मैं यही सोच रही थी कि जिस लड़की(शालू) को अक्सर मनु के साथ घूमते फिरते देख कर, मैं उसे मनु की प्रेमिका समझती थी, उस दिन से मैं, शालू को उसकी गर्लफ्रेंड समझने लगी। तब मुझे जमाना बहुत अजीब लग रहा था और उस दिन मनु भी आज्ञाकारी बेटे की तरह सब रस्में निभा रहा था।       
आज मुझे जमाना बहुत खराब लग रहा था। माँ-बाप ने प्यार ,अहसानों का वास्ता दिया तो उनका कहना मान सगाई कर ली। जब प्रेमिका से सॉरी कहने गए, तो शायद उस सुन्दरी के आँसू देखकर पिघल गये होंगे और शालू को पत्नी बना  कर घर ले आये।
  यह हिम्मत पहले क्यों नहीं दिखाई? दो परिवारों का तमाशा बनाने की क्या जरुरत थी? यदि माता पिता को मालूम था कि उनका लख्ते-जिगर किसी अन्य लड़की के मामले में इतना सीरियस है तो उन्हें किसी अन्य परिवार का तमाशा नहीं बनाना चाहिये था न।