कल शनिवार को उत्कर्षनी की यूक्रेननियन सहेली का मैसेज आया कि वह 'इंडियन कलर पेंट इवेंट' में आई है, हम लोग कहां है? राजीव जी को कॉन्फ्रेंस में जाना था इसलिए गीता दित्या से कह दिया था कि वह उन्हें कल होली मनाने लेकर जाएंगे। आज हमने 8 मार्च sunday को Woodley park, Encino में होली खेली। यहां होली की छुट्टी तो होती नहीं है इसलिए शनिवार या इतवार को अलग-अलग जगह पर होली मनाई जाती है। भारत में मैं अपने घर में होली के पकवान बनाकर, होली खेलने के समय सबसे ऊपर छत पर चली जाती हूं और दरवाजा बंद करके होली देखती हूं। कॉर्नर का फेंसिंग पार्क घर है इसलिए सब ओर की होली देखकर एंजॉय करती हूं। लेकिन अमेरिका की होली अलग-अलग जगह मनाने की जिज्ञासा मुझे लेकर गई। यह होली बीच पर न होकर पार्क में थे। उत्तम व्यवस्था👍, 4:00 बजे तक प्रोग्राम था। कई जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। हमें दूर की पार्किंग मिली लेकिन वहीं से फ्री शटल की व्यवस्था थी। कार्यक्रम स्थल पर शटल छोड़ती थी। जहाँ से म्यूजिक की आवाज आ रही थी, वहीं से नाचते हुए ही सब ग्राउंड में पहुंच रहे थे। इतने उल्लास से संगीतमय, सभ्यता से नाचते, शोर मचाते, रंग लगाते, रंग उड़ाते हुए लाजवाब होली, मैंने जीवन में कभी नहीं देखी। बीच-बीच में डस्टबिन रखे थे। खाली गुलाल के रैपर नाचते हुए उसी में ही डालते थे न कि मैदान में फेंकते।
एक लाइन में भारतीय खाने , स्नैक्स के स्टाल लगे थे जहां लाइन से लगे हुए लोग, पसंद का खाना पीना खरीद रहे थे। यहां लोग अपनी गाड़ी में ही फोल्डिंग चेयर रखते हैं जो थक जाते थे वह अपनी कुर्सी पर बैठ जाते थे। फिर उठ कर नाचने लगते थे। यहां पार्कों में पार्टी एरिया भी होते हैं इसलिए खाना लाकर लोग वहां पर खुले में बने बिल्ड अप फर्नीचर पर बैठ कर भी खा रहे थे। स्टेज पर कलाकार बॉलीवुड के गीतों और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति दे रहे थे। स्टेज के पास सभ्य भीड़ तो थी लेकिन दूर-दूर तक लोग अपने समूह में भी नाच रहे थे। भारतीयों से ज्यादा तो और देशों के लोग थे। $20 का गुलाल का छोटा सा पैकेट और पान मेवे का लड्डू खूब बिक रहा था। कुछ तो अपने कुत्तों को भी तैयार करके स्टालर में बिठाकर लाए थे, ताकि भीड़ और इतने म्यूजिक में कुत्ता परेशान न हो जाए।
यहां आने के बाद पता चलता है कि क्यों लोग होली 'इंडियन कलर पेंट इवेंट' का इंतजार करते हैं! https://www.instagram.com/reel/DVqq8vgAPS2/?
https://www.facebook.com/share/v/1Cctg86KdK/
https://www.instagram.com/reel/DVrHtO_Dy4V/?igsh=ajg2OWplMmFnemg0










No comments:
Post a Comment