रात भर हल्की वर्षा होती रही। सुबह ब्रेकफास्ट करके हम बूंदाबंादी में ही अपनी अगली यात्रा पर निकल पड़े। कड़ाके की ठंड है। कुछ दूर जाने पर पर तीखी धूप है। सांता फ़े से रियो ग्रांडे गॉर्ज ब्रिज तक का रास्ता बेहद सुंदर है! 😍 न्यू मैक्सिको के शानदार पहाड़ी इलाकों से गुजर रहें हैं , जहां रियो ग्रांडे नदी के किनारे-किनारे चलने का मौका मिलता है ।
ताओस पठार से गुजरे, यह अपने सुंदर परिदृश्यों और आदिवासी गांवों के लिए जाना जाता है।
रियो ग्रांडे नदी के किनारे-किनारे चलने से इसकी सुंदरता का अद्भुत अनुभव होता है।
रास्ते में शानदार पहाड़ी दृश्य देखने को मिल रहें हैं , जो सफर को और भी आनंद दायक बना रहें हैं ।
सांता फ़े से रियो ग्रांडे गॉर्ज ब्रिज की दूरी लगभग 83 मील (72 मील रोड दूरी) है, और गाड़ी से जाने में लगभग 2 घंटे लगते हैं।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DVhsK6oDDiX/?igsh=MWtic254NXdibW54








No comments:
Post a Comment