ब्रिज पर पहुँचने से पहले पहाड़ों का रंग बदल गया क्योंकि उनके ऊपर बर्फ जमा हुई है। हमने गाड़ी से पुल पार किया फिर पुल से वापस लौटे। जितना अंदर से देख सकते हैं देखा बहुत गहरा है नीचे रियो ग्रांडे नदी जमी हुई है जो धूप पड़ने से चांदी की तरह चमक रही है। अब पार्किंग क्षेत्र में गाड़ी रोकी और पैदल चलकर ब्रिज तक और आसपास घूमने लगे जो उनके पास बोर्ड लगे हैं उनको पढ़ने लगे।
यह जगह एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है।
यह पुल न्यू मैक्सिको के ताओस के पास स्थित है.
रियो ग्रांडे नदी के ऊपर रियो ग्रांडे गॉर्ज ब्रिज (Rio Grande Gorge Bridge) बना है। रियो ग्रांडे उत्तरी अमेरिका की पांच सबसे लंबी नदियों में से एक है।
यह पुल लगभग 600 फुट (लगभग 183 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। यह 1,280 फीट (390 मीटर) लंबा है।
यह एक शानदार इंजीनियरिंग का नमूना है और यहां से घाटी का सुंदर दृश्य दिखाई देता है।
सुरक्षा कारणों से इसे पैदल यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया था, क्योंकि यह आत्महत्याओं के लिए चर्चा में था।
यह अमेरिकी राजमार्ग प्रणाली पर दूसरा सबसे ऊंचा पुल है और संयुक्त राज्य अमेरिका में सातवां सबसे ऊंचा पुल है।
इसका निर्माण 1963 में शुरू हुआ और 1965 में पूरा हुआ। 1966 में इसे अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ स्टील कंस्ट्रक्शन द्वारा "सबसे सुंदर स्टील ब्रिज" का पुरस्कार मिला।
इस पुल को "नेचुरल बॉर्न किलर्स", "वाइल्ड हॉग्स" और "टर्मिनेटर साल्वेशन" जैसी कई फिल्मों में दिखाया गया है.
इसे स्थानीय स्तर पर "गॉर्ज ब्रिज" या "हाई ब्रिज" के नाम से भी जाना जाता है। क्रमशः
क्रमशः https://www.instagram.com/reel/DVjipYeEsWT/?igsh=MTU0em16Mnk2N2k1eA==
https://www.instagram.com/reel/DVj28HIEgfE/?igsh=MXM0aTE1ZmoweWFqdQ==
https://www.instagram.com/reel/DVhsK6oDDiX/?igsh=MWtic254NXdibW54







No comments:
Post a Comment