उत्कर्षनी और राजीव जी जहां भी जाते हैं, वहां का स्थानीय खाना पसंद करते हैं। मेरी तो भारत में आदत ही है, जहां जाना वहां का स्थानीय खाना, खाना। यहां यह दोनों मेरे वेजिटेरियन और स्थानीय विशेष का ध्यान रख रहे हैं। आज तो हम 10 बजे नाश्ता करने के बाद यहां लगातार घूम रहे हैं। मन में यही है, कुछ छूट न जाए। सांता फे स्वादिष्ट अनोखे डेसर्ट्स के लिए जाना जाता है न्यू मैक्सिको की राजधानी है, साथ ही अपने खान पान लिए जाना जाता है। यहां के व्यंजन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और स्थानीय सामग्री और पारंपरिक तरीकों से बनाए जाते हैं। यहां के मशहूर डेजर्ट हम घूमने के साथ साथ खाते जा रहे हैं, जिनका स्वाद लाजबाब है।
सांता फे की स्पेशल कुकीज बनाने के लिए कई विकल्प हैं।
चॉकलेट चिप कुकीज़ सांता की पसंदीदा कुकीज़ में से एक है, जो चॉकलेट चिप्स के साथ बनाई जाती हैं और च्यूई और चिप्पी होती हैं।
शॉर्टब्रेड सांता कुकीज़, ये कुकीज़ बटरी शॉर्टब्रेड और च्यूई मार्शमैलो के साथ बनाई जाती हैं।
सांता शुगर कुकीज़ ये कुकीज़ रंगीन आइसिंग और स्प्रिंकल्स के साथ सजाई जाती हैं।
चाय मसाला सांता कुकीज़ ये कुकीज़ चाय मसालों के साथ बनाई जाती हैं और व्हाइट चॉकलेट फ्रॉस्टिंग के साथ सजाई जाती हैं। यह बड़ा शांत और धीमी गति से चलने वाला शहर है। डिनर के लिए पता चला कि यहां शाम को 4:00 बजे से लेकर 8:30 बजे तक रेस्टोरेंट में खाना परोसा जाता है। यहाँ कई मशहूर रेस्टोरेंट हैं जो अपने अनोखे और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाने जाते हैं। कुछ प्रमुख रेस्टोरेंट हैं
La Choza Restaurant, Geronimo गेरोनिमो, The Shade , Sweet Santa, Tomasita's, El Farol, ये रेस्टोरेंट न्यू मैक्सिकन व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है, खासकर उनके ग्रीन और रेड चिली, ग्रीन चिल्ली और पोजोल सांता फे न्यू मैक्सिको के दो प्रसिद्ध व्यंजन हैं जो अपनी अनोखी स्वाद और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाने जाते हैं।
हमें किसी ने La Choza Restaurant, में डिनर करने के लिए सजेस्ट किया, रिव्यू भी देखे । 4 बजे जब हम ला चोज़ा रेस्टोरेंट में पार्किंग के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, वहाँ एक महिला गाड़ियां पार्क करवा रही है और साथ में बोलती जा रही है 2 घंटे की वेटिंग है। उत्कर्षनी उतरकर रेस्टोरेंट के रिसेप्शन से पता करने गई। राजीव जी को बहुत दूर जाकर पार्किंग मिली। अब हम उत्कर्षनी का इंतजार करने लगे। उत्कर्षनी ने आकर बताया कि दो का वेटिंग डेढ़ घंटा है और पांच लोगों का वेटिंग ढाई घंटा है। उत्कर्षनी रिजर्व करवा आयी। आज दिन भर हम लोग पैदल घूमे हैं। वेज में यहां कुछ विशेष तो होता नहीं है। होटल से 10 मिनट की दूरी पर है। हम होटल आ गए। एक डिग्री टेंपरेचर है, खूब ठंड है। मैंने गर्म काफी के साथ कुकीज खाई और थकी हुई तो थी, कंबल ओढ़ के लेट गई। गीता, दित्या टीवी में मस्त हो गई। मैंने उत्कर्षनी से कहा, " मेरे लिए खाना ले आना, मैं तो आराम करूंगी। " उत्कर्षनी ने जवाब दिया, " आपको कौन सा पैदल जाना है, इतने नामी रेस्टोरेंट में साथ चल कर पसंद का खाना। " सुनकर मैं मुस्कुरा दी क्योंकि लॉस एंजेलिस से दूर जाने पर यह मुझे मैनू पढ़ने नहीं देती क्योंकि वेज मुश्किल से, बीफ़ के व्यंजन बहुतायत में होते हैं, उसे वह भी नहीं खाती। खुद ही मेरे लिए वेज देखती है। लड़कियों ने भी जाने से मना कर दिया। और मैं कुछ ही देर में खर्राटे भरने लगी। खाना लगाकर उत्कर्षनी ने मुझे जगाया । दोनों खाने से बहुत खुश हैं। हमारे खाने के साथ, वहां से काली मक्का के चिप्स और सालसा भी खरीद कर लाये। मैं नींद में स्वाद खाना खा रही हूं, बिना बोले। क्रमशः
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DU8vbA8j9G8/?igsh=MW9mNTF2NTlremN5Mw==
https://www.instagram.com/reel/DU_jMlyktXs/?igsh=MTVjZG9oMnhpNTRvbQ==









