Search This Blog

Sunday, 22 February 2026

ताओस की ओर Towards Taos, सांता फे, न्यू मेक्सिको, Santa Fe, New Mexico, USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 





  

सुबह होटल में ब्रेकफास्ट कर रही हूँ। राजीव जी ने पूछा, " आपने यहां की मिर्च की सब्जी खाई! उधर थर्ड डोंगे में है। " मैंने कहा, " कल मैंने पहले बर्तन का ढक्कन हटाया, उसमें सॉसेज थी, नॉनवेज देखकर मैं उधर गई नहीं।"  उन्होंने कहा, " हॉट में यहां अंडा खाने वाले वेजीटेरियन के लिए भी चीज आमलेट वगैरा है। रास्ते में आपने रैंच देखें हैं न । इन जगहों में आपको मांसाहारी 90% से अधिक मिलेगा, कहीं वेज नॉनवेज अलग नहीं रखा होगा। इसलिए आपको देख पढ़ कर लेना है।"  मैंने जाकर ढक्कन हटाए मिर्च की सब्जी, तले हुए आलू और साथ में योगर्ट लिया। विदेश में 7200 फीट की ऊंचाई पर भारतीय स्वाद आ गया! ग्रीन चिल्ली न्यू मैक्सिको का एक प्रमुख उत्पाद है, और यह राज्य के व्यंजनों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ग्रीन चिल्ली का स्वाद थोड़ा मीठा और धुआँदार होता है, और इसका उपयोग विभिन्न व्यंजनों में किया जाता है। लेकिन यहां ग्रीन चिल्ली की सब्जी है। उस पर घी भी नहीं तैर रहा है लेकिन बेहद लजीज़। इतने में उत्कर्षनी यहां की सांता फे की स्पेशल ब्रेड भी ले आई जो ऊपर से क्रिस्पी अंदर से सॉफ्ट और छोटे-छोटे साइज में है। कॉफी के साथ बड़े स्वाद से नाश्ता किया। इसके बाद मेरा मीठा भी लेने का मन नहीं किया। शाम को यही होटल होलीडे इन में ही आना है इसलिए पैकिंग करनी नहीं है। हम 10:00 बजे ताओस के लिए निकले। सांता फे, न्यू मेक्सिको से ताओस की दूरी लगभग 135 किलोमीटर (84 मील) है।  यह रास्ता बहुत सुंदर है। सांता फे से ताओस की यात्रा एक अद्भुत अनुभव है! यह रास्ता न्यू मेक्सिको के खूबसूरत पहाड़ों, हरे-भरे परिदृश्यों, और अद्वितीय संस्कृति से भरपूर है।

जैसे ही हम सांता फे से निकलते हैं, हाईवे पर चलना शुरू करते हैं. यह रास्ता हमको सांग्रे डी क्रिस्टो माउंटेन्स के बीच से ले जाता है, जो न्यू मेक्सिको के सबसे ऊंचे पहाड़ हैं.रास्ते में  टेसुक नामक एक छोटे से शहर से गुजरें, जो अपनी मेसा (पहाड़ी चोटी) के लिए प्रसिद्ध है. यहाँ से आसपास के परिदृश्य का शानदार नज़ारा हैं। जहां पत्थर गिरने की पहाड़ों से संभावना है, वहां मोटे जाल से रोक लगाई गई है और साथ में भी चेतावनी लिखी गई है।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DVDtZmtAEpk/?igsh=MXN4ZHJmbjB4cjY3MQ==









No comments: