Search This Blog

Wednesday, 11 February 2026

अमेरिकी रत्न" सांता फे, न्यू मैक्सिको, "American Gems" Santa Fe, New Maxico USA, Neelam Bhagi नीलम भागी part 41

 


कुछ हिंदी फिल्मों की उत्कर्षनी राजीव जी ने लिस्ट बना रखी है, जिसे देखना है। यह रात को एक देखी जाती है। गीता की हिंदी अच्छी रहे, स्कूल के दिनों में तो दिखा नहीं सकते, समय बहुत कम होता है। अब छुट्टी है। वह भी बड़े शौक़ से देखती है, हमारा माहौल बिल्कुल हिंदी मीडियम रहता है। हॉलीडे इन में ब्रेकफास्ट 9:30 तक है। जिसकी नींद खुलती जाती है, वह ब्रेकफास्ट कर आता है। यहां ब्रेकफास्ट बहुत अच्छा है। दित्या को नहीं जगाया है। आज भी यही रुकना है इसलिए पैकिंग तो करनी नहीं है। घूमने में दित्या को भी खूब पैदल चलना है, वैसे स्ट्रॉलर तो होगा ही। ब्रेकफास्ट करते ही तैयार होकर, हम लोग पालेस ऑफ द गवर्नर्स, कैनेडी प्लाजा, और सांता फे प्लाजा आदि देखने निकल गए। शहर से परिचय भी हो रहा है। सांता फे उत्तरी अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य की राजधानी है, जो सांगरे डी क्रिस्टो पर्वतों के पास स्थित है। यह अमेरिका का सबसे पुराना यूरोपीय-स्थापित शहरों में से एक है।

शहर अपनी विशिष्ट 'प्यूब्लो रिवाइवल' वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें मिट्टी के एडोबी घरों का उपयोग होता है। "सांता फे" का स्पेनिश में अर्थ "पवित्र विश्वास" है। सांता फे एक प्रमुख पर्यटक केंद्र है, जो अपने अनोखे भोजन, संस्कृति और इतिहास के कारण "अमेरिकी रत्न" के रूप में जाना जाता है। यहां बड़ी-बड़ी मिर्ची होती हैं  मिर्चो को बांधकर बड़ी माला बनाकर सुखाया जाता है जो घरों के आगे लगी हुई बहुत अच्छी लगती हैं। उनका रंग गहरा लाल हो जाता है। नीचे दिए लिंक को क्लिक करके आप भी सांता फे से परिचय कर सकते हैं।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DUoqy5IErwy/?igsh=MTdxeXUwN3dlaXJpbQ==

https://www.instagram.com/reel/DUpR3a0ETWo/?igsh=MXhsMWloOG55dWFrYg==















No comments: