Search This Blog

Friday 15 December 2023

अभी नहीं तो कभी नहीं। माउंट आबू की यात्रा मीडिया महासम्मेलनभाग 6 नीलम भागीAbhi Nahi Toh Kabhi Neelam Bhagi

 

 



हार्मनी हाल में फिल्म चल रही थी, जिसमें जनसंख्या विस्फोट, विकास के कारण पर्यावरण असंतुलन संदेश, संस्कार, पुनः उसी पर लाना, जल संकट समस्या  को लेकर भविष्य में उससे होने वाले गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा चेतावनी एवं समाधान, गंदगी, जल प्रदूषण, नदी प्रदूषण, वायु प्रदूषण नियंत्रण करना होगा। सांस का इंतज़ाम प्रकृति ने हमारे लिए किया है। जब हम प्रकृति के नियम का उलंघन करेगें तो दुष्परिणाम भी हमें भुगतने पड़ेंगे। सौर ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा "अभी नहीं तो कभी नहीं।" रिसेप्शन सत्र के बाद सबको ईश्वरीय सौगात दी गई। पांच सत्रों, सहित कुल 12 अलग अलग विषयों पर बहुत प्रभावी एवम् गंभीर विचार विमर्श हुआ। सोशल मीडिया के पक्ष विपक्ष, मीडिया की विश्वसनीयता का संकट, मीडिया मिशन और मूल्य आधारित राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मीडिया की बेहतरी के लिए कार्य योजना रखी गई थी।
प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा वर्ष 2023_2024 को सकारात्मक परिवर्तन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। देश में भाईचारा, महिलाओं के प्रति सम्मान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को बढ़ावा देने और सद्भावना के संदेश को हर जगह फैलाना मीडिया का प्रमुख कर्तव्य है। सत्रों को  लिंक पर जाकर देखा जा सकता है।
मैं देर से सोने और देर से जगने वाली भी 06.45 am 8.15 am Meditation में जाती और यहां की हवा की ताज़गी और पक्षियों की चहचहाट का आनंद उठाती। मैं सत्र के बीच में होने वाले ब्रेक में चाय लेकर बाहर आ जाती। जिधर भी देखो उधर ही प्राकृतिक सौन्दर्य है। सराहनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।बीके.मेधा दीदी मिलतीं और फ़ोन पर भी हाल पूछतीं। 7 मई को डिनर पर मैं लेट हो गई परोसने वाली दीदियों के लिए साथ सुस्वाद खाने  के साथ उनसे बतियाने लगी। वे बताने लगीं कि उन्हें यहां सेवा देना बहुत अच्छा लगता है। वे जितनी भी व्यस्त हो गुजरात से सेवा देने ज़रूर आती हैं। 8 मई को हमारा भ्रमण का दिन था। क्रमशः










No comments: