Search This Blog

Showing posts with label #Father's Day. Show all posts
Showing posts with label #Father's Day. Show all posts

Sunday, 21 June 2026

बच्चों के हीरो कौन! Who are the heroes for children! Neelam Bhagi Migration to America नीलम भागी अमेरिका प्रवास

 


गीता स्विमिंग की प्रैक्टिस से आई और आते ही बोली, " पापा हमारी क्रिसमस की छुट्टियों से पहले स्विमिंग क्लास में पार्टी है। जिसमें पेरेंट्स का भी कंपटीशन होगा। मैंने आपका नाम लिखवा दिया है। उसने पापा से पूछने की तो जरूरत ही नहीं समझी! क्योंकि बच्चों के लिए उनके पापा हीरो होते हैं जो सब कुछ कर सकते हैं। बेटी की बात सुनते ही राजीव जी बोले, " गीता मैं स्विमिंग जानता हूं पर प्रतियोगिता वगैरा तो मैंने कभी की नहीं। जैसे और लोग जानते हैं वैसे मैं जानता हूं। अब बेटी ने कहा तो तैरना तो पड़ेगा।" गीता काँस्य पदक ले चुकी है अब सिल्वर मेडल की तैयारी के लिए शाम को 2 घंटा प्रेक्टिस करने जाती है। उस दिन प्रैक्टिस के बाद पेरेंट्स का मुकाबला होगा और पार्टी। उत्कर्षनी को स्विमिंग नहीं आती वो बच गई। सर्दी में ओपन पूल में शाम को गीता का प्रेक्टिस करना, मुझे ही पानी में उतरे बिना कपकपा देता है। पर हम जब गीता को लेने जाते हैं तो इतने तैराक बच्चों को आते जाते देखकर, मेरा मन शांत हो जाता है। यह सोचकर कि इसीलिए अमेरिका ओलंपियाड में सबसे ज्यादा मैडल लेता है। सर्दी में जब गीता प्रैक्टिस के बाद गाड़ी में बैठती है तो उसने गर्म गाउन पहना होता है और गाड़ी में हीटर चला दिया जाता है। लेकिन उस दिन अपनी स्विमिंग करके गीले स्विम सूट के ऊपर गर्म गाउन ही पहन कर बाल भी गीले, लॉस एंजेलिस में खूब हवा चलती है दिसंबर में तो और भी ठंडी। गीता और दित्या अपने पापा की लेन के सामने खड़ी हो गयीं। जैसे ही प्रतियोगिता शुरू हुई राजीव जी पानी में तेज तेज हाथ चला रहे थे। गीता दित्या उन्हें उत्साहित करने के लिए हाथ भी चल रही थी बाहर खड़ी और शोर भी मचा रही थीं। प्रतियोगिता खत्म होने पर चेंज करके राजीव जी आए। मैंने राजीव जी से पूछा, " पानी गर्म होता है? " वे बोले, " नहीं। पानी में उतर कर पता चला कि गीता ठंडे पानी में और ओपन पूल में प्रैक्टिस करती है।" बेटी ने कहा तो लॉस एंजेलिस में 12 महीने गर्म पानी से शॉवर लेने वाले पापा ने तुरंत उसकी बात मान ली और तैराकी प्रतियोगिता में उतर गए। हैप्पी फादर डे 😄