पूरी घाटी नारंगी, पीली और बैंगनी फूलों से ढक जाती है।यहां सिर्फ हवा और मधुमक्खियों की भिनभिनाहट की आवाज सुनाई देती है। शहर का शोर बिल्कुल नहीं है।
रास्ते में बोनस नजारे हैं। उत्कर्षनी ने बताया था कि सूरज ढलते वक्त पहाड़ियों पर सुनहरी रोशनी और लाखों पॉपी हवा में लहराती हैं। यह फोटो के लिए बेस्ट टाइम होता है। I-5 पर उत्तर जाते वक्त सामने विशाल गहरा नीला आसमान है। रात में बादल न हों तो Milky Way भी दिखती है। हम शाम होने से पहले ही यहां से चल पड़े क्योंकि गीता और दित्या फूल देखकर बहुत खुश थीं और इधर-उधर मैदान में भाग रही थीं क्योंकि यहाँ के खेतों में रैटलस्नेक (Rattlesnakes) पाए जाते हैं, इसलिए पर्यटकों को सावधानी बरतने और पगडंडियों (trails) पर ही रहने की सलाह दी जाती है। बच्चों को शायद स्कूल में सिखाया जाता है कोई भी बच्चा फूल नहीं तोड़ रहा था। पर यह दोनों शैतान तितलियों के पीछे भाग रही थीं। फूलों पर शहद की मक्खियाँ भी खूब थीं इसलिए राजीव जी ने इतनी सुंदर जगह से जल्दी दूसरी जगह जाने का प्रोग्राम बना लिया। यहां शहद भी बिक रहा था। कुछ फ्लाइज हमारी गाड़ी में भी आ गई। इसलिए दित्या का ध्यान बट गया। फ्लाइज हमने बाहर निकाले फ़िर भी एक दो गाड़ी में रह गई। दित्या का टॉपिक बदल गया। अब उसे चिंता सताने लगी कि यह तो हमारे साथ जा रही है। उनकी मम्मी इनको ढूंढेंगी 😃।
यह संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के उत्तरी लॉस एंजिल्स काउंटी में स्थित एक संरक्षित प्राकृतिक अभयारण्य है। कैलिफोर्निया का राज्य पुष्प, 'पॉपी' (Poppy), प्राकृतिक रूप से प्रचुर मात्रा में खिलता है।
पॉपी के अलावा यहाँ उल्लू का तिपतिया घास (Owl’s Clover), ल्यूपिन, और गोल्डफील्ड्स जैसे अन्य जंगली फूल भी पाए जाते हैं।
यह रिजर्व समुद्र तल से लगभग 2,600 से 3,000 फीट की ऊंचाई पर मोजावे रेगिस्तान (Mojave Desert) जलवायु क्षेत्र में स्थित है। राज्य के कानून के अनुसार यहाँ से जंगली फूल तोड़ना अवैध है।
यहाँ कुत्तों या अन्य पालतू जानवरों को लाने की अनुमति नहीं है (केवल प्रशिक्षित सर्विस जानवरों को छोड़कर)।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DbBqmlsS1Ar/?igsh=MXRpdzd0eHE1NGc1eg==
https://www.instagram.com/reel/Da-8MITSGlq/?igsh=MTRvY3N0aXltbHhxOQ==
https://www.instagram.com/reel/Da5Y038A7zq/?igsh=MTNuNG5wemh1YWcxNw==
https://www.instagram.com/reel/Da0p1mmyC92/?igsh=MWh4a3UxNGJhdTQwMQ==





