Search This Blog

Tuesday, 23 June 2026

' ब्लड' चुकंदर किचन गार्डन में शोपीस जैसा लगता है 'Blood beetroot looks like a showpiece in the kitchen garden. Neelam Bhagi Migration to America

ये गहरे लाल-बैंगनी रंग के पौधे ' ब्लड' (Blood) beetroot चुकन्दर नाम की एक पारंपरिक चुकंदर (Beetroot) की किस्म हैं। हम इसे 'लाल पत्ता चुकंदर' कहते हैं।  इसके गहरे लाल-बैंगनी रंग के पत्ते और डंठल होते हैं। यह पौधा सीधा बढ़ता है।

इसके पत्तों का उपयोग मुख्य रूप से सलाद में 'बेबी लीफ' या 'स्प्रिंग मिक्स' के तौर पर किया जाता है। ये पत्ते न केवल दिखने में आकर्षक होते हैं बल्कि खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं। '' लाल पत्ता चुकंदर"  ठंडे मौसम में अपना सबसे बेहतरीन गहरा रंग प्रदर्शित करता है।

चुकंदर के ये पत्ते विटामिन A से भरपूर होते हैं, जो आँखों की सेहत और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं।

ये चुकंदर की सबसे डार्क, सबसे "शाही" वैरायटी है।

पत्ते भी गहरे लाल-जामुनी और सलाद में यूज होते हैं। पत्ता मीठा, कम मिट्टी वाला फ्लेवर, कच्चा खाने में बेस्ट  होता है। इसका साइज टेनिस की बाल जितना होता है।

उगाने का तरीका चुकंदर जैसा है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। छोटा साइज होने के कारण 6 इंच के गमले में उग जाता है और माइक्रो ग्रीन 20 दिन में तैयार हो जाते हैं। इसे सैंडविच में डाल सकते हैं। बड़े पत्ते स्मूदी, जूस, सूप में डालने से गहरा लाल रंग आ जाता है। "Beetroot Latte" इसी से बनती है। विटामिन A, K  से भरपूर यह पौधा सितंबर अक्टूबर में  उगाना बेस्ट है क्योंकि यह सर्दी सह लेता है। कम जगह घेरने के कारण उत्कर्षनी ने गमले में लगा रखा है हरे पत्तों के बीच में लाल पत्ते बहुत सुंदर लगते हैं।

https://neelambhagi.blogspot.com/2020/11/beetroot-neelamm-bhagi.html

No comments: