अमेरिका में धूल मिट्टी तो होती नहीं है इसलिए गाड़ी साफ़ रहती है। पर कभी-कभी धुलवाते हैं। हम Castaic Lake State Recreation Area लॉस एंजेलिस में गए। 15 डॉलर प्रति गाड़ी पार्किंग थी। पार्किंग एरिया में चारों ओर पेड़ भी थे । राजीव जी ने पेड़ के नीचे गाड़ी खड़ी की थी। शाम को जब गाड़ी में बैठे तो उसकी छत पर पक्षियों की बिठें सूख गई थी। अगले दिन दित्या को स्कूल छोड़ने के बाद गाड़ी वॉश के लिए गए। उत्कर्षनी का फोन आया, " ब्रेकफास्ट तैयार है उसकी मीटिंग है हम खुद ले ले।" मैंने सोचा कि पता नहीं कितनी देर लगेगी। उसे बताया कार वॉश के लिए गए हैं। उसने जवाब दिया कि 10 मिनट में ऑटोमेटिक धुलाई होती है। सच में 10 मिनट लगे। कोई विशेष निशान होता है तब उस पर थोड़ा सा मैन्युअल काम कर देते हैं। रगड़ कर साफ कर लेते हैं। कुछ कमी रह गई हो तो आखिर में ऊपर कपड़ा मार दिया जाता है। मतलब आपको गाड़ी एकदम लक-दक करती मिलेगी। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आप भी देखिए।
https://www.instagram.com/reel/DaGYDptSttw/?igsh=MWNxazUwZ3ZxMXVxcA==

No comments:
Post a Comment