Search This Blog

Saturday 16 March 2024

श्री राम मंदिर भुवनेश्वर, Shri Ram Mandir Bhuvneshwer भुवनेश्वर, उड़ीसा यात्रा भाग 8 नीलम भागी Odisha Yatra Part 8 Neelam Bhagi

  


रेलवे स्टेशन से मात्र डेढ़ किमी की दूरी पर खारवेल नगर, जनपथ के पास श्री राम मंदिर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए सब तरह के वाहन मिलते हैं। पार्किंग व्यवस्था अति उत्तम है। जूता घर है, जहां आप निशुल्क जूता, हेलमेट रख सकते हैं। बाहर एक स्थान पर कबूतरों को दाना खिलाया जाता है। कलिंग वास्तुशैली में बना यह भव्य खूबसूरत मंदिर है।  मंदिर का मुख्य द्वार ही बहुत आकर्षक है, जिसमें लगभग सभी देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित गई हैं। यहां अंदर चित्र लेना मना है। जहां मना होता है, मैं वहां कभी नहीं चित्र लेती। न ही नियम का उल्लंघन करती हूं। लेकिन बाहर  के ही लिए। अंदर सभी भगवान के मंदिर हैं । मंदिर का रखरखाव और प्रबंधन एक नीजी ट्रस्ट के द्वारा किया जाता है।  रामनवमी, विवाह पंचमी, जन्माष्टमी, दशहरा, शिवरात्रि, पन संक्रांति को विशेष आयोजन किए जाते हैं। रक्षाबंधन को यहां वार्षिक मेला लगता है। मंदिर में हर समय भीड़ रहती है। बाहर बैठने के बेंच लगे हैं। आप अंदर सभी भगवान के दर्शन करते हैं, बड़ा परिसर है। थक जाए तो  बाहर बेंच पर बैठकर, आप देश दुनिया से आए श्रद्धालुओं के भी दर्शन कर सकते हैं जो दूर दूर से भगवान को श्रद्धा सुमन अर्पण करने आए हैं। मंदिर के एक कोने पर खाने पीने की बहुत कम रेट में स्थानीय व्यंजनो की दुकान है। दूसरे कोने पर पूजा की, सौभाग्यवती महिलाओं के सामान की, खिलौने की दुकानें हैं। सुबह 6से रात 9.30 तक दर्शन कर सकते हैं। परिवार के साथ आने के लिए बहुत  प्यार धर्म स्थान है जहां से आप धर्म लाभ के साथ खाकर, शॉपिंग करके जा सकते हैं। क्रमशः










No comments: